एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा* *एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा* अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कन्दैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया। एडीजी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एडीजी लखनऊ के पहुंचते ही पूराकलंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी ने एसएसपी अयोध्या को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी से कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। एडीजी ने मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके। गौरतलब है कि मंगलवार को कन्दैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने राम लगन मौर्य के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। पूर्व में मारपीट और आगजनी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। एडीजी के निरी
एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा* *एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा* अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कन्दैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया। एडीजी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एडीजी लखनऊ के पहुंचते ही पूराकलंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी ने एसएसपी अयोध्या को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी से कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। एडीजी ने मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके। गौरतलब है कि मंगलवार को कन्दैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने राम लगन मौर्य के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। पूर्व में मारपीट और आगजनी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। एडीजी के निरी
- अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।हर साल की तरह इस बार भी मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।जगह-जगह जुलूस का स्वागत हुआ। जुलूस में घर-घर जाकर मिलाद पढ़ी गई। बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए।इस दौरान धार्मिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।3
- अयोध्या।थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल अयोध्या।थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर की बाइट।*👇1
- राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों द्वारा किया गया सीताराम कल्याण उत्सव हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव दो घंटे चला कल्याण उत्सव का शुभारंभ अयोध्या महापौर के द्वारा किया गया कल्याण उत्सव में आए 135 रामभक्तों ने किया दर्शन पूजन अयोध्या। अयोध्या राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।4
- अयोध्या में शानो-शौकत से निकला कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी, नन्हे मियां व अन्य लोगो ने जगह-जगह जलूस का हुआ भव्य स्वागत मोनू अयोध्या। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस बक्सरिया टोला स्थित आस्ताने से शुरू होकर बिजली शहीद मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अखाड़ों के साथ करीब एक दर्जन नातिया अंजुमनों ने शिरकत की। अंजुमनों ने नात-ए-पाक पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। अशर्फी भवन के पास सर्वधर्म सम्मान सेवा समिति की ओर से नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न नातिया अंजुमनों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी एवं संरक्षक मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने भी जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अंजुमनों के सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया और पुरस्कार देकर उनकी हौसला-अफजाई की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा इंसानियत, आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने का संदेश दिया। वही दोराही कुआं पर न्यू स्टाइल ट्रेडर्स के अब्दुल वाहिद कुरैशी की ओर से लंगर का आयोजन कर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर अब्दुल वाहिद कुरैशी ने कहा कि अयोध्या की सरजमीं हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को छोटा काबा कहा जाता है और यहां एक दिन पहले जश्न मनाने की परंपरा इसी धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अयोध्या की सरजमीं से पूरी दुनिया को मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया जा रहा है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पूरे रास्ते अकीदतमंदों में उत्साह देखने को मिला और जुलूस धार्मिक सौहार्द एवं भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।4
- भारत सरकार स्वछता मिशन के साथ चलो आओ देखे लखनऊ चार बाग रेलवे स्टेशन कितना सुंदर साफ़ सफाई लग रहा है आओ मिलकर स्वछता मिशन के साथ चले देश को स्वस्थ जीवन बनाये Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।। भारत सरकार स्वछता मिशन के साथ चलो आओ देखे लखनऊ चार बाग रेलवे स्टेशन कितना सुंदर साफ़ सफाई लग रहा है आओ मिलकर स्वछता मिशन के साथ चले देश को स्वस्थ जीवन बनाये Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।1
- मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप। मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप; पीड़िता बोली- गंभीर धाराएं कौन लगाएगा? अयोध्या। खबर जनपद बस्ती हरैया से,योगी सरकार प्रदेश को अपराध मुक्त एवं भयमुक्त बनाने का दावा करती है, लेकिन बस्ती जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र के ग्राम खमरिया गंगाराम निवासी प्रेमा मौर्या ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रेमा मौर्या का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवकों ने जिसमें अभिषेक पुत्र सीताराम, कलामुद्दीन पुत्र नवी जान, इंद्रजीत पुत्र राम लोट चौहान, इरफान पुत्र इमाम अली ने पीड़िता केआवास पर चढ़कर धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें शरीर पर कई जगह गंभीर छोटे आईपीड़िता के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज तो किया गया मेडिकल भी हुआ, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में ऐसी धाराएं लगाईं, जिन्हें पीड़िता गंभीर घटना के अनुरूप नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रेमा मौर्या का आरोप है कि जब वह पुलिस से कार्रवाई की मांग करती हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया और विवेचना भी पुलिस के स्तर से हो रही है, तो घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराओं का निर्धारण और आवश्यक कानूनी कार्रवाई आखिर कौन करेगा? पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अपनी सुविधा के अनुसार दबाव बनाकर, थाने में तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज कर मामले को हल्की धाराओं तक सीमित कर दिया, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि यदि घटना में गंभीर आरोप लगाए गए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप धाराओं का निर्धारण किया जाना चाहिए। प्रेमा मौर्या ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष दबंग व सर्कस किस्म के लोग हैं पीड़िता की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और उन्हें जान से मारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं यदि उक्त प्रकरण को स्थानीय एवं जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है तो पीड़िता को आशंका है कि कभी भी मेरे व मेरे परिवार के ऊपर अप्रिय घटना घट सकती है जिसमें प्रार्थनी की जान भी जा सकती जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय एवं जिला प्रशासन व विपक्षी गण पर होगी1
- Gonda पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस, जेवरात और बाइक बरामद Gonda पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस, जेवरात और बाइक बरामद #GondaNews #GondaPolice #PoliceEncounter #GondaEncounter #CrimeNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #GondaCrime #BadmashArrested #PoliceAction #EncounterNews #CrimeNewsUP #IllegalWeapon #DesiKatta #CartridgeRecovered #StolenJewellery #BikeRecovered #SOGGonda #SurveillanceTeam #BreakingNews #GondaBreakingNews #UPCrime #HindiNews #LatestNews #GondaUpdate1
- पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में जमीनी विवाद में हुई हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या के बाद मामला राजनीतिक हो गया अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में जमीनी विवाद में हुई हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। आज सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगा रहा.. इस दौरान नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर सरकार पर कानून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया। कहा - जिले में खुलेआम बमबाजी और फायरिंग हो रही है।सपा नेता फिरोज खान गब्बर ने कहा - राम लगन ने पहले ही थाने में तहरीर दी थी, पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। कंदैला और टोल प्लाजा पर 20 राउंड फायरिंग हुई, पूरे फैजाबाद में दहशत है।आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राहुल भारती ने कहा - इतनी बड़ी हत्या पर नेशनल मीडिया चुप है। अयोध्या में मछली-भात पर डिबेट हो रही है, हत्या पर नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि करणी सेना के एक नेता ने प्रशासन के सामने ही 15 दिन में घर गायब कराने की धमकी दी थी, उसी साजिश के तहत हत्या हुई है, जबकि परिवार का विवाद पहले सुलह हो चुका था।विपक्ष ने घायल मां के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवार को मुआवजा व न्याय की मांग की है।3
- वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे श्री राम आश्रम मंदिर मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन. मोनू अयोध्या राम कोट स्थित श्री राम आश्रम मंदिर मे वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया। जिसमे अयोध्या के साधु संत महंत सम्मलित हुए और राष्ट्रीय कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ किया। उसके बाद भव्य आरती और भगवान की परिक्रमा करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।उसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। जिसमे सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि ये हमारा संकल्प था कि शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल हो और व संकल्प हनुमान जी की कृपा से चल रहा है। और जब तक हनुमान जी चाहेंगे तब तक ऐसे ही राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ चलता रहेगा। मैं सभी से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोग सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पुण्य के भागीदार बने ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे। वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ जी पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे। और आने वाले 2027 के चुनाव मे प्रचण्ड जीत हासिल हो। ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कृपा से अनवरत चल रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे।वही सावन के अंतिम मंगल वार पर श्री राम आश्रम मे झूलन उत्सव का आयोजन हुआ जिसमे अयोध्य संत महंत व वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने भगवान जी को झूला झूलाया और सभी को सावन की बधाई दिया।4