मुरादाबाद में दुकानदारों का धरना शुरू ,बोले- एक महीने से रोजी-रोटी ठप मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में हमसफर बैंकट हॉल से जुड़ी दुकानों के सील होने के विरोध में दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर निगम की कार्रवाई के बाद एक महीने से अधिक समय से दुकानें बंद पड़ी हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम ने हमसफर बैंकट हॉल पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की थी। उनका कहना है कि उनकी दुकानों का बैंकट हॉल के बकाया कर से कोई सीधा संबंध नहीं है, फिर भी उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मार्च में हुई थी सीलिंग जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टैक्स टीम ने मार्च महीने में बकाया कर के चलते बैंकट हॉल को सील किया था। इस दौरान उससे जुड़ी एक दर्जन से अधिक दुकानों को भी बंद कर दिया गया। दुकानों के बंद होने से दुकानदारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। धरने पर बैठे दुकानदारों ने बताया कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बैंकट हॉल प्रबंधन ने अब तक बकाया कर जमा नहीं किया है। उन्होंने नगर आयुक्त से हस्तक्षेप कर दुकानों को सीलिंग से मुक्त करने की मांग की, ताकि वे अपना व्यापार फिर से शुरू कर सकें। आंदोलन तेज करने की चेतावनी दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

- ये नमिता थापर हैं, टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ कि जज रह चुकी हैं, नमिता अकसर स्वास्थ्य और फिटनेस पर वीडियो बनाती हैं, हाल ही में इन्होंने अपने वीडियो में “नमाज” से होने वाले शारीरिक और वैज्ञानिक फायदों का जिक्र किया था, अब इन्हें गालियां दी जा रही, क्यूँ ❓1
- मेरठ में सड़क पर दिखा सवा दो मीटर लंबा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी1
- कांठ विक्रम और ऑटो की टक्कर में दो मजदूर घायल अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज1
- मुसलमान नॉनवेज खाते हैं खाने दीजिए ना तुम्हारे पेट में क्यों दर्द होता है तुमसे पैसे लेकर थोड़ी ना खाते हैं1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- सोने चांदी में आएगी गिरावट देश में चल रहे युद्धों के कारण1
- गजरौला तिगरिया निवासी लाला गुर्जर और किसी फैक्ट्री के कर्मचारी अपनी समस्या लेकर आए थे ,सुनिए क्या क्या कहा...1
- शर्मनाक...देश के पुलिस कर्मियों पर गम्भीर आरोप, पुलिस को आखिर हो क्या गया है...महिला टैक्सी ड्राइवर को सुनिए. बेचारी विधवा है.. टैक्सी चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है..इस पुलिस कर्मी ने इसे मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया...! आखिर क्यों...किस नियम और कानून के तहत सामान्य सी बात पर हाथ उठाने पर अमादा हो जाते हैं...??1