गैपुरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कंटेनर ने सोते समय पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत गैपुरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कंटेनर ने सोते समय पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई के सामने गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित सीमेंट से लदा कंटेनर सड़क किनारे सो रहे पिता-पुत्र को कुचलता हुआ चार मकानों में जा घुसा। हादसे में शिव प्रसाद गुप्ता (36 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता तथा उनके 13 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल सीडीएस स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी संजू देवी तथा पुत्री दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। शिव प्रसाद कबाड़ का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर आ रहा सीमेंट लदा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में घुस गया। हादसे में कुल चार मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गैपुरा चक्का जाम कर दिया और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर डिवाइडर इंडिकेटर एवं पर्याप्त सुरक्षा संकेतक नहीं होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिटी, विंध्याचल थाना प्रभारी अजीत कुमार, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, जिगना थाना प्रभारी, सीओ अमित कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं अधिकारियों ने लोगों को शांत कराकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया।

- मिर्ज़ापुर: सीर गोवर्धन से आई संत रविदास कलश यात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत।1
- मौहरिया में चक रोड निर्माण से लोगों को मिली राहत, सभासद प्रतिनिधि कमलेश मौर्य के कार्य की हो रही सराहना मिर्जापुर नगर क्षेत्र के मौहरिया वार्ड में सभासद प्रतिनिधि कमलेश मौर्य की पहल पर दोनों ओर चक रोड का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को इस निर्माण कार्य से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। क्षेत्रीय नागरिकों ने सभासद प्रतिनिधि कमलेश मौर्य के इस जनहित कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों से वार्ड की तस्वीर बदल रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।1
- शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने राहुल गांधी की पुतला पहुंचे जाने को लेकर कहा1
- जिला अस्पताल से अपहरण, फिर कत्ल: जानिए कैसे पकड़ा गया खाकी वर्दी वाला कातिल?1
- अनियंत्रित सीमेंट कंटेनर घर में घुसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत मीरजापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित सीमेंट कंटेनर घर में घुस गया, जिससे चारपाई पर सो रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना विन्ध्याचल के पुलिस चौकी गैपुरा क्षेत्रान्तर्गत कलना गहरवार गांव के पास गुरुवार दिनांक 30 जुलाई 2026 को करीब 03:00 बजे एक भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा कंटेनर वाहन (संख्या MP 19ZQ9901) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा और पलट गया। इस हादसे में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता (45 वर्ष), पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता, निवासी कलना गहरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र रोहित (13 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहित को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में शामिल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस द्वारा आवागमन को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले बीजेपी सभासदों के प्रति कार्यवाही को लेकर क्या कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल1
- मिर्जापुर ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर में बुधवार देर रात 2:30 बजे बेकाबू कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे बाप बेटे को रौन दिया.!1