Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथ लगाते ही उखड़ रही है सड़क 70 करोड़ का 'भ्रष्टाचार' या कागजी सड़क? 🛑 हाथ लगाते ही उखड़ रही है सड़क! जी हां, जिस सड़क को बनाने में सरकार ने 70 करोड़ रुपये स्वाहा कर दिए, उसकी हकीकत ये है कि वो बिस्किट की तरह टूट रही है। क्या ये विकास है या जनता के पैसे की खुली लूट? जगह: [ चानो विष्णुगढ़ ] हालत: डामर की जगह शायद मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है! देखिये कैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई ये सड़क। इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। 👇 #Corruption #RoadConstruction #PublicMoney #Scandal #GovernmentNews #InfrastructureFailure #sonumehta #sachtakjharkhandnews #shuru #news #local
Sach Tak Jharkhand News
हाथ लगाते ही उखड़ रही है सड़क 70 करोड़ का 'भ्रष्टाचार' या कागजी सड़क? 🛑 हाथ लगाते ही उखड़ रही है सड़क! जी हां, जिस सड़क को बनाने में सरकार ने 70 करोड़ रुपये स्वाहा कर दिए, उसकी हकीकत ये है कि वो बिस्किट की तरह टूट रही है। क्या ये विकास है या जनता के पैसे की खुली लूट? जगह: [ चानो विष्णुगढ़ ] हालत: डामर की जगह शायद मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है! देखिये कैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई ये सड़क। इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। 👇 #Corruption #RoadConstruction #PublicMoney #Scandal #GovernmentNews #InfrastructureFailure #sonumehta #sachtakjharkhandnews #shuru #news #local
- Birendra MandalGomia, Bokaroठिकेदार के उपर जाँच होना चाहिए जनता के पैसा घोटाला हो रहा है12 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग (पेलावल क्षेत्र)। जिले में वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफास कर दिया है। एन्टी क्राईम चोकिंग के दौरान शहरी क्षेत्र के पेलावल ओपी क्षेत्र से अर्न्तराजीय गिरोह के 6 वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की देर रात्रि लोहसिंघना थाना प्रभारी के द्वारा पेलावल ओपी के पेट्रोलिंग पार्टी को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया कि एक बिहार नंबर प्लेट लगा सफेद रंग की स्कोर्पियो गाडी पुलिस की गश्ती गाडी को देखकर इंद्रपुरी चौक पर लगे बैरियर को धक्का मारते हुए पेलावल की ओर तेज गति से भाग रहा है। सूचना पर एसपी अंजनी अंजन ने सदर एसडीपीओ अमित आनन्द के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए पेलावल गदोखर मोड के पास पुलिस बल के सहयोग से बैरियर लगाकर इंद्रपुरी चौक हजारीबाग की ओर से तेज गति से आता हुआ स्कार्पियो वाहन को सशस्त्र बल के सहयोग से बैरियर लगाकर पकड़ लिया गया। वाहन के अंदर जाँच करने पर कुल 6 लोग बैठे हुये पाये गए। कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर इनलोंगों के द्वारा बताया गया कि ये सभी चार पहिया वाहन की चोरी करते है और आज ये सभी हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे। पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा यह भी बताया गया कि ये सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए शराब माफियाओं को चोरी का वाहन उपलब्ध कराते हैं और हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्र से कई स्कोर्पियों वाहन चोरी करके बिहार के शराब माफियाओं को बेच देते हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम चालक अशरफ अली उर्फ यशरब अली उर्फ पप्पू खान उर्फ गुरूजी पिता शेख नसीम अहमद ग्राम कुसडीहरा थाना जिला रोहतास (बिहार) वर्तमान पता नवाडीह अजमेर नगर थाना नगर जिला औरंगाबाद (बिहार), विवेक कुमार पिता उमेश यादव ग्राम जिला- औरंगाबाद गाँधीनगर वार्ड नं-33 थाना-नगर, विकास कुमार पिता मदन साव ग्राम बैधबिगहा थाना हरीहरगंज जिला-पलामू, जितेन्द्र कुमार मेहता उर्फ छोटू पिता-नरेश प्रसाद मेहता ग्राम-शेखा थाना मुफ्फसील जिला- हजारीबाग, मो जोनी पिता मो असरफ ग्राम-बुलेन टोली थाना दिदारगंज जिला-बिहार शरीफ और शेखराज पिता शेख हबीबुल्हा ग्राम अकबरपुर थाना-रोहतास जिला रोहतास (बिहार) शामिल हैं।छापामारी दल में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, पेलावल प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, लोहसिंघना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, कटकमसांडी प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता, दारू प्रभारी इकबाल हुसैन, एसआई राजबल्लभ यादव, चितरंजन कुमार, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी और पेलावल ओपी व लोहसिंघना थाना के शस्त्र बल शामिल थे।1
- हजारीबाग | दिनांक 12.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत दैहर पंचायत के मॉर्निया एवं बर्दाग के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 04 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मॉर्निया के जंगल मे जो खेती हुई थी उसका मुख्य तस्कर को चौपारण पुलिस के द्वारा दिनांक-11/02/26 को गिरफ्तार किया था जिसे कड़ाई से पूछताछ के क्रम में मॉर्निया में भीभीन्न क्षेत्रो में अफीम की खेती का exact लोकेशन प्राप्त हुआ । गिरफ्तारी की करवाई का फलाफल है कि इतने बड़े क्षेत्र में विनिष्टिकरण की करवाई की गई जो चौपारण पुलिस हज़ारीबाग की एक बड़ी उपलब्धि है बरामदगी घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1.10 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी 👉 अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही 👉 सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण 👉 एस आई दिव्य प्रकाश 👉 ए एस आई बादल महतो 👉 ए एस आई कमरुद्दीन 👉 एवं सशत्र बल 👉 बनपाल सरवन कुमार एवं संटू कुमार उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- हजारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 में कुछ उम्मीदवार या दवा कर रहे हैं कि अल्पसंख्यक वोट उनको मिलेगा लेकिन जब हमने पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष भाजपा कय्यूम अहमद से बात की तो उन्होंने ऐसी बातें की ऐसे तथ्य बताएं जो चौंकाने वाले थे कय्यूम अहमद बोले ये सिर्फ खोखले चुनावी दावे भाजपा के साथ भी अल्पसंख्यकों का एक बड़ा समूह जुड़ा हुआ है सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुदेश कुमार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। आरोप है कि संकल्प पत्र जारी करने के दौरान विधायक कार्यालय में पार्टी का पोस्टर और चुनाव चिन्ह ‘कमल’ का उपयोग किया गया, जबकि नियम के अनुसार निकाय चुनाव में उम्मीदवार पार्टी का समर्थन ले सकते हैं, लेकिन पार्टी चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकते। कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल भी मौजूद थे। सुदेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यालय में बैनर पहले से लगा था और यदि गलती हुई है तो भविष्य में दोहराई नहीं जाएगी। फिलहाल इस मुद्दे पर सियासी चर्चा तेज है और अब देखना होगा कि मतदाता किसे समर्थन देते हैं।2
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता व खतिया नी परिवार के तत्वाधान में भारत बंद का आवाहन किया गया।2
- आज भाजपा विधायक कार्यालय में हजारीबाग सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार ने नगर निगम चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध और आधुनिक नगर बनाना है। संकल्प पत्र में गौशाला निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, पार्कों और पर्यटन स्थलों के विकास, नशामुक्ति अभियान, सीसीटीवी से शहर को सुरक्षित करने, युवाओं के लिए खेल व पुस्तकालय सुविधा, कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक सुधार, फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्था, आधुनिक बाजार, पार्किंग सुविधा और सिंगल विंडो सिस्टम जैसे कई महत्वपूर्ण वादे शामिल हैं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से हजारीबाग को आदर्श नगर निगम बनाया जाएगा।3
- *हज़ारीबाग झामुमो समर्थित महापौर प्रत्याशी विकास राणा करेंगे हज़ारीबाग का विकास,राज्य सरकार होगी सहायक* *हज़ारीबाग राँची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें*👍1
- Kanke Resort Ranchi Birthday Track Singing 😊🙏1