logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला *मैहर* नेशनल हाईवे-30 पर सतना बाइपास के पास मैहर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक चलती कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 100 से 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर MP21 ZD 2516 है, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर MP ZR 4091 बताया जा रहा है। यह ट्रक कथित रूप से UltraTech Cement प्लांट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कार में सवार बिनेंद्र पटेल अपने परिवार के साथ अमरपाटन से कटनी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

3 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
dcc59b69-db08-4f81-9b45-428382e26b96

ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला *मैहर* नेशनल हाईवे-30 पर सतना बाइपास के पास मैहर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक चलती कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 100 से 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर MP21 ZD 2516 है, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर MP ZR 4091 बताया जा रहा है। यह ट्रक कथित रूप से UltraTech Cement प्लांट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कार में सवार बिनेंद्र पटेल अपने परिवार के साथ अमरपाटन से कटनी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

More news from Rewa and nearby areas
  • ऑटो नियंत्रित होकर पलटा दो लोग घायल
    1
    ऑटो नियंत्रित होकर पलटा दो लोग घायल
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    2 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ ब्रेकिंग न्यूज़ ‼️* *आपकारी विभाग के नाक के नीचे फल फूल रहा गोरखधंधा* *_शराब दुकान दुआरी गुढ़ ठेकेदार द्वारा गुण्डागर्दी से कराई जा रही अवैध पैकारी_* *रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत गुढ़ व दुआरी में संचालित शराब दुकान ठेकेदार द्वारा गुण्डार्दी पूर्वक अवैध रूप से शराब की पैकारी कराई जा रही है* *धड़ल्ले से बिना किसी रोंक टोंक* जिससे समाज सेवियों सहित ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दें कि वर्तमान सत्र 2026-27 का ठेका अनंत सुप्रभ ग्रुप को मिला है किंतु कुछ स्थानीय ठेकेदार सत्येन्द्र सिंह व राजेश सिंह आबकारी विभाग के नियमों को दरकिनार करते हुए शराब दुकान दुआरी से शराब की अवैध पैकारी करवा रहे हैं। ठेकेदार के उक्त क्रियाकलापों से सैकड़ों हरिजन आदिवासियों सहित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, ग्रामीणों ने खुले शब्दों में कहा है कि ठेकेदार गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कराना बंद कर दें क्योंकि गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कतई संभव नहीं है और न ही बर्दाश्त की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा यदि ठेकेदार अपने क्रियाकलापों को बंद नहीं करता तो माननीय अनुविभागीय अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी रीवा, संभागायुक्त आबकारी अधिकारी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक रीवा व आईजी रीवा जोन को ज्ञापन सौंपने के बाद शराब दुकान के सामने आमरण अनशन किया जाएगा साथ ही अवैध पैकारी रोकने के लिए हर तरीके का प्रयास किया जाएगा जिसकी समस्त जबावदारी शराब ठेकेदार की होगी।
    1
    *✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️
ब्रेकिंग न्यूज़ ‼️*
*आपकारी विभाग के नाक के नीचे फल फूल रहा गोरखधंधा*
*_शराब दुकान दुआरी गुढ़ ठेकेदार द्वारा गुण्डागर्दी से कराई जा रही अवैध पैकारी_*
*रीवा जिले के गुढ़ तहसील   अंतर्गत गुढ़ व दुआरी में संचालित शराब दुकान ठेकेदार द्वारा गुण्डार्दी पूर्वक अवैध रूप से शराब की पैकारी कराई जा रही है*
*धड़ल्ले से बिना किसी रोंक टोंक*
जिससे समाज सेवियों सहित ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
आपको बता दें कि वर्तमान सत्र 2026-27 का ठेका अनंत सुप्रभ ग्रुप को मिला है किंतु कुछ स्थानीय ठेकेदार सत्येन्द्र सिंह व राजेश सिंह आबकारी विभाग के नियमों को दरकिनार करते हुए शराब दुकान दुआरी से शराब की अवैध पैकारी करवा रहे हैं।
ठेकेदार के उक्त क्रियाकलापों से सैकड़ों हरिजन आदिवासियों सहित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, ग्रामीणों ने खुले शब्दों में कहा है कि ठेकेदार गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कराना बंद कर दें क्योंकि गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कतई संभव नहीं है और न ही बर्दाश्त की जाएगी।
ग्रामीणों ने कहा यदि ठेकेदार अपने क्रियाकलापों को बंद नहीं करता तो माननीय अनुविभागीय अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी रीवा, संभागायुक्त आबकारी अधिकारी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक रीवा व आईजी रीवा जोन को ज्ञापन सौंपने के बाद शराब दुकान के सामने आमरण अनशन किया जाएगा साथ ही अवैध पैकारी रोकने के लिए हर तरीके का प्रयास किया जाएगा जिसकी समस्त जबावदारी शराब ठेकेदार की होगी।
    user_JOURNALIST RIPPU PANDEY
    JOURNALIST RIPPU PANDEY
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rajendra rajak
    1
    Post by Rajendra rajak
    user_Rajendra rajak
    Rajendra rajak
    गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🙏🙏🙏जय लोकल यूथ महासंघ Mp भरो हुंकार और दिखा दो रैली में ताकत भोपाल का कोना कोना भर दो लोकल यूथ से ताकि सरकार को लगे कि वास्तव में लोकल यूथ कि जनसंख्या है आप सब लोग तैयार रहो अपने लड़ाई खुद लड़ो यही से सफलता की शुरुआत होती है हर लोकल यूथ तैयार होकर कमर कसो दूसरों पर निर्भर मत रहो खुद खडा होना सीखो तब सफलता मिलेगी पहले बैकल्पिक शाला में शिक्षक 500 रुपया का महिना में पढ़ाते थे जब संगठन तैयार किया उनके एक एक साथी तैयार होकर साथ निभाया और उनका वेतन कई गुना बढ़ चुका है तो सब अपने अधिकार के लिए तैयार रहना जब तक कुछ मांगा नहीं जाता तब तक कुछ नहीं मिलता धन्यवाद साथियों भोपाल चलो भोपाल चलो
    2
    🙏🙏🙏जय लोकल यूथ महासंघ Mp भरो हुंकार और दिखा दो रैली में ताकत भोपाल का कोना कोना भर दो लोकल यूथ से ताकि सरकार को लगे कि वास्तव में लोकल यूथ कि जनसंख्या है आप सब लोग तैयार रहो अपने लड़ाई खुद लड़ो यही से सफलता की  शुरुआत होती है हर लोकल यूथ तैयार होकर कमर कसो दूसरों पर निर्भर मत रहो खुद खडा होना सीखो तब सफलता मिलेगी पहले बैकल्पिक शाला में शिक्षक 500 रुपया का महिना में पढ़ाते थे जब संगठन तैयार किया उनके एक एक साथी तैयार होकर साथ निभाया और उनका वेतन कई गुना बढ़ चुका है तो सब अपने अधिकार के लिए तैयार रहना जब तक कुछ मांगा नहीं जाता तब तक कुछ नहीं मिलता धन्यवाद साथियों भोपाल चलो भोपाल  चलो
    user_अजित सिंह न्यूज़ रिपोर्टर सतना
    अजित सिंह न्यूज़ रिपोर्टर सतना
    Local News Reporter Rampur Baghelan, Satna•
    7 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा ब्रेकिंग भगवान परशुराम की जयकारों से गूंजा शहर विवेकानंद पार्क से निकली गई भव्य शोभा यात्रा पीली कोठी शिव मंदिर में शोभायात्रा समाप्त कर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाने वाले भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर शहर में परशुराम सेवा संघ द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें जिले भर के ब्राह्मण एवं क्षत्रिय समाज शामिल हुए और परशुराम के जयकारे लगाए इस दौरान पूरा शहर परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। बताया जा रहा कि विष्णु भगवान के छठे अवतार परशुराम हैं जिनके प्रकटोत्सव के उपलक्ष में रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है जो कि विवेकानंद पार्क से 3:00 बजे से शुरू होकर वह यात्रा शहर के विभिन्न जगहो से होते हुए पीली कोठी स्थित भगवान शिव मंदिर तक चली तत्पश्चात् भगवान परशुराम के भंडारे के उपरांत यात्रा का समापन किया गया जिसमें परशुराम सेवा संघ के अध्यक्ष पंडित विजय मोहन तिवारी, एडवोकेट आनंदमूर्ति तिवारी, विवेक मिश्रा, स्वतंत्र शर्मा, सुधीर पांडे, मोहित चौबे, जय कृष्ण पांडे, शिवेश चतुर्वेदी, अंकित सिंह बघेल, प्रदीप त्रिपाठी, भोले पुनीत तिवारी, अनिलेश तिवारी, अखिल त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, ऋषि दुबे, लवकुश त्रिपाठी, मनीष सिंह बघेल ,सचिन सिंह,पुनीत चतुर्वेदी, प्रत्युल तिवारी, गुंजन तिवारी, राजा चौबे सहित सैकड़ो लोग परशुराम की यात्रा में शामिल रहे।
    2
    रीवा ब्रेकिंग
भगवान परशुराम की जयकारों से गूंजा शहर विवेकानंद पार्क से निकली गई भव्य शोभा यात्रा
पीली कोठी शिव मंदिर में शोभायात्रा समाप्त कर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाने वाले भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर शहर में परशुराम सेवा संघ द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें जिले भर के ब्राह्मण एवं क्षत्रिय समाज शामिल हुए और परशुराम के जयकारे लगाए इस दौरान पूरा शहर परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। बताया जा रहा कि विष्णु भगवान के छठे अवतार परशुराम हैं जिनके प्रकटोत्सव के उपलक्ष में रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है जो कि विवेकानंद पार्क से 3:00 बजे से शुरू होकर वह यात्रा शहर के विभिन्न जगहो से होते हुए पीली कोठी स्थित भगवान शिव मंदिर तक चली तत्पश्चात् भगवान परशुराम के भंडारे के उपरांत यात्रा का समापन किया गया जिसमें परशुराम सेवा संघ के अध्यक्ष पंडित विजय मोहन तिवारी, एडवोकेट आनंदमूर्ति तिवारी, विवेक मिश्रा, स्वतंत्र शर्मा, सुधीर पांडे, मोहित चौबे, जय कृष्ण पांडे, शिवेश चतुर्वेदी, अंकित सिंह बघेल, प्रदीप त्रिपाठी, भोले पुनीत तिवारी, अनिलेश तिवारी, अखिल त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, ऋषि दुबे, लवकुश त्रिपाठी, मनीष सिंह बघेल ,सचिन सिंह,पुनीत चतुर्वेदी, प्रत्युल तिवारी, गुंजन तिवारी, राजा चौबे सहित सैकड़ो लोग परशुराम की यात्रा में शामिल रहे।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उसके बाद उनके परिवार के साथ बैठकर हाल-चाल लिया
    1
    उसके बाद उनके परिवार के साथ बैठकर हाल-चाल लिया
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    3 hrs ago
  • ✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ रीवा से बड़ी खबर *रतहरा डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण अधर में, बाणसागर विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से क्षेत्र की जनता परेसान* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* ​रीवाजिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव से निकलने वाली रतहरा डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण कार्य पिछले लंबे समय से कछुआ गति और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार है। विडंबना यह है कि नहर का काम लगभग पूर्णता की ओर है और मात्र 1 से 2 किलोमीटर का पैच बचा हुआ है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी और बाणसागर विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। *​बार-बार निवेदन के बाद भी परिणाम शून्य* ​क्षेत्रीय ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि नहर के इस अधूरे हिस्से को पूरा करने के लिए बाणसागर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से निवेदन किया गया है। हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं होता। किसानों का आरोप है कि नहर का निर्माण रुकने से सिंचाई का लाभ अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे रबी और खरीफ दोनों फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है। *​ठेकेदार और प्रशासन की मिलीभगत का आरोप* ​निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुख्य कारण ठेकेदार की लापरवाही और विभागीय अधिकारियों की ढुलमुल कार्यप्रणाली मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मात्र 1 से 2 किमी का काम शेष है, तो इसे पूरा करने में आखिर क्या तकनीकी बाधा है? यह स्पष्ट रूप से प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। *​आंदोलन की चेतावनी* ​ क्षेत्र वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नहर के शेष बचे हुए निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू कर पूरा नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। किसानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पेयजल की समस्या से निजात मिल जाए।
    1
    ✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️
रीवा से बड़ी खबर                  
*रतहरा डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण अधर में, बाणसागर विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से क्षेत्र की जनता परेसान*
*♦️रीवा : गुढ़ समाचार*
​रीवाजिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव से निकलने वाली रतहरा डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण कार्य पिछले लंबे समय से कछुआ गति और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार है। विडंबना यह है कि नहर का काम लगभग पूर्णता की ओर है और मात्र 1 से 2 किलोमीटर का पैच बचा हुआ है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी और बाणसागर विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है।
*​बार-बार निवेदन के बाद भी परिणाम शून्य*
​क्षेत्रीय ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि नहर के इस अधूरे हिस्से को पूरा करने के लिए बाणसागर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से निवेदन किया गया है। हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं होता। किसानों का आरोप है कि नहर का निर्माण रुकने से सिंचाई का लाभ अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे रबी और खरीफ दोनों फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है।
*​ठेकेदार और प्रशासन की मिलीभगत का आरोप*
​निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुख्य कारण ठेकेदार की लापरवाही और विभागीय अधिकारियों की ढुलमुल कार्यप्रणाली मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मात्र 1 से 2 किमी का काम शेष है, तो इसे पूरा करने में आखिर क्या तकनीकी बाधा है? यह स्पष्ट रूप से प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
*​आंदोलन की चेतावनी*
​ क्षेत्र वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नहर के शेष बचे हुए निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू कर पूरा नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। किसानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पेयजल की समस्या से निजात मिल जाए।
    user_JOURNALIST RIPPU PANDEY
    JOURNALIST RIPPU PANDEY
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.