logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निवाड़ी जिले के पनिहारी गाँव मैं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए खनिज विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन को किया जप्त पृथ्वीपुर पुलिस थाने को की मशीन सुपुर्द,,

20 hrs ago
user_Hemant verma
Hemant verma
South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
20 hrs ago

निवाड़ी जिले के पनिहारी गाँव मैं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए खनिज विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन को किया जप्त पृथ्वीपुर पुलिस थाने को की मशीन सुपुर्द,,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाता में 75 वें रुद्र महायज्ञ में विधायक प्रतिनिधि मऊरानीपुर का हुआ भव्य स्वागत तहसील टहरौली में आज नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में आज आठवें दिन विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य उर्फ पप्पू सेठ ने यज्ञ में आज रविवार को समय 4 बजे शामिल हुए तो ग्रामीणों एवं क्षेत्र से आए समाजसेवियों ने उनका पुष्प माला पहना कर भव्य स्वागत किया विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों से लोगों का ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ने से सभी पर भगवान की कृपा होती है और उनका जीवन सफल हो जाता है इस मौके पर महेश बमौरिया पूर्व प्रधान,प्रभाकर कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष,देवेन्द्र परिहार,भरत गुप्ता हाटी समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे
    1
    गाता में 75 वें रुद्र महायज्ञ में विधायक प्रतिनिधि मऊरानीपुर का हुआ भव्य स्वागत 
तहसील टहरौली में आज नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में आज आठवें दिन विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य उर्फ पप्पू सेठ ने यज्ञ में आज रविवार को समय 4 बजे शामिल हुए तो ग्रामीणों एवं क्षेत्र से आए समाजसेवियों ने उनका पुष्प माला पहना कर भव्य स्वागत किया विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों से लोगों का ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ने से सभी पर भगवान की कृपा होती है और उनका जीवन सफल हो जाता है 
इस मौके पर महेश बमौरिया पूर्व प्रधान,प्रभाकर कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष,देवेन्द्र परिहार,भरत गुप्ता हाटी समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज जालौन प्रीमियर लीग (JPL) के अंतर्गत अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु अधिवक्ता बनाम अधिवक्ता टीम के मध्य एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में दोनों टीमों ने उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर हर्षित श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं दोनों टीमों के कप्तान भूपेन्द्र लिटौरिया एवं फानिश खान को मैत्री मैच की स्मृति स्वरूप मैत्री चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से विनय माहेश्वरी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राघवेन्द्र चतुर्वेदी, एडवोकेट अभिषेक श्रीवास्तव, एडवोकेट अभिषेक चतुर्वेदी, जितेन्द्र दीबोलिया, संतोष कुमार यादव, महेश स्वर्णकार, एडवोकेट दिनेश भास्कर, नौशाद खान, कमल सिंह कुशवाहा, जितेन्द्र यादव, मुलायम यादव, अमित सिंह चौहान, एडवोकेट अनुप गुप्ता, देवेश मिश्रा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। मैत्री मैच के सफल आयोजन के लिए जालौन प्रीमियर लीग के आयोजक गौरिश द्विवेदी, सोनू चौहान, फरीद भाई एवं उनकी पूरी टीम का सभी उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद प्रकट किया गया।
    1
    आज जालौन प्रीमियर लीग (JPL) के अंतर्गत अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु अधिवक्ता बनाम अधिवक्ता टीम के मध्य एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में दोनों टीमों ने उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर हर्षित श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं दोनों टीमों के कप्तान भूपेन्द्र लिटौरिया एवं फानिश खान को मैत्री मैच की स्मृति स्वरूप मैत्री चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से विनय माहेश्वरी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राघवेन्द्र चतुर्वेदी, एडवोकेट अभिषेक श्रीवास्तव, एडवोकेट अभिषेक चतुर्वेदी, जितेन्द्र दीबोलिया, संतोष कुमार यादव, महेश स्वर्णकार, एडवोकेट दिनेश भास्कर, नौशाद खान, कमल सिंह कुशवाहा, जितेन्द्र यादव, मुलायम यादव, अमित सिंह चौहान, एडवोकेट अनुप गुप्ता, देवेश मिश्रा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
मैत्री मैच के सफल आयोजन के लिए जालौन प्रीमियर लीग के आयोजक गौरिश द्विवेदी, सोनू चौहान, फरीद भाई एवं उनकी पूरी टीम का सभी उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद प्रकट किया गया।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झाँसी। संघर्ष सेवा समिति द्वारा सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का एक प्रेरक उदाहरण पुनः देखने को मिला, जब समिति कार्यालय पर दो सगी बहनों के विवाह अवसर पर ससम्मान सहयोग प्रदान किया गया। रेलवे कॉलोनी, मिशन रोड, झाँसी निवासी मीनू रायकवार एवं शिखा रायकवार का विवाह 7 फ़रवरी को संपन्न हुआ। इनके पिता कल्लन रायकवार पेंटर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता पूजा रायकवार गृहिणी हैं। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित सादे किंतु भावनात्मक कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी ने नवविवाहित बहनों को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचिन सेट तथा अन्य उपयोगी उपहार भेंट कर उन्हें शुभाशीष दिया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से परिपूर्ण रहा। डॉ. संदीप सरावगी ने इस अवसर पर कहा कि कन्याओं का विवाह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य यही है कि कोई भी बेटी अभाव के कारण पीछे न रहे। आज जो सहयोग दिया गया है, वह सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश है। उन्होंने दोनों बहनों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार के संघर्ष और परिश्रम की सराहना भी की। विवाह के दिन दोनों बहनों को कलर्स ब्यूटी पार्लर द्वारा तैयार किया गया, जिसकी हर ओर प्रशंसा रही। पार्लर की टीम ने सादगी, गरिमा और आधुनिकता का संतुलित सौंदर्य प्रस्तुत कर यह सिद्ध किया कि स्थानीय स्तर पर भी उत्कृष्ट पेशेवर सेवाएं उपलब्ध हैं। पार्लर के संचालक रुपेश कुदरया और रचना कुदरया ने दोनों कन्याओं को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मनोज तामकर, सोमकांत निगम, संदीप वंशल, ऐश्वर सरावगी, रानी रावत, सुनीता रैकवार, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राजू शर्मा, अक्षत गुर्वे, अनिल गुर्वे, सुशांत गेड़ा, सागर, अनिकेत, कुणाल, नीतू रजक, बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, अंजली विश्वकर्मा, हर्षित अरोड़ा, रिया वर्मा, नितिन वर्मा, सिद्धांत गुप्ता, मिंटू बाल्मीकि, महेंद्र रैकवार, आशा सेन, धर्मेंद्र खटीक, अशोक काका, मनोज सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने संघर्ष सेवा समिति की पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भरोसा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। यह आयोजन न केवल दो बहनों के जीवन की नई शुरुआत का साक्षी बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी प्रेरक संदेश छोड़ गया।
    1
    झाँसी। संघर्ष सेवा समिति द्वारा सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का एक प्रेरक उदाहरण पुनः देखने को मिला, जब समिति कार्यालय पर दो सगी बहनों के विवाह अवसर पर ससम्मान सहयोग प्रदान किया गया। रेलवे कॉलोनी, मिशन रोड, झाँसी निवासी मीनू रायकवार एवं शिखा रायकवार का विवाह 7 फ़रवरी को संपन्न हुआ। इनके पिता कल्लन रायकवार पेंटर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता पूजा रायकवार गृहिणी हैं।
इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित सादे किंतु भावनात्मक कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी ने नवविवाहित बहनों को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचिन सेट तथा अन्य उपयोगी उपहार भेंट कर उन्हें शुभाशीष दिया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से परिपूर्ण रहा।
डॉ. संदीप सरावगी ने इस अवसर पर कहा कि कन्याओं का विवाह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य यही है कि कोई भी बेटी अभाव के कारण पीछे न रहे। आज जो सहयोग दिया गया है, वह सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश है। उन्होंने दोनों बहनों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार के संघर्ष और परिश्रम की सराहना भी की।
विवाह के दिन दोनों बहनों को कलर्स ब्यूटी पार्लर द्वारा तैयार किया गया, जिसकी हर ओर प्रशंसा रही। पार्लर की टीम ने सादगी, गरिमा और आधुनिकता का संतुलित सौंदर्य प्रस्तुत कर यह सिद्ध किया कि स्थानीय स्तर पर भी उत्कृष्ट पेशेवर सेवाएं उपलब्ध हैं। पार्लर के संचालक रुपेश कुदरया और रचना कुदरया ने दोनों कन्याओं को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी दिया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मनोज तामकर, सोमकांत निगम, संदीप वंशल, ऐश्वर सरावगी, रानी रावत, सुनीता रैकवार, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राजू शर्मा, अक्षत गुर्वे, अनिल गुर्वे, सुशांत गेड़ा, सागर, अनिकेत, कुणाल, नीतू रजक, बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, अंजली विश्वकर्मा, हर्षित अरोड़ा, रिया वर्मा, नितिन वर्मा, सिद्धांत गुप्ता, मिंटू बाल्मीकि, महेंद्र रैकवार, आशा सेन, धर्मेंद्र खटीक, अशोक काका, मनोज सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने संघर्ष सेवा समिति की पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भरोसा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। यह आयोजन न केवल दो बहनों के जीवन की नई शुरुआत का साक्षी बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी प्रेरक संदेश छोड़ गया।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • झांसी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले जनपद झांसी के ब्लाक बंगरा कटेरा देहात के साजेरा में आज किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल किसान पंचायत हुई,पंचायत में समस्याओं को लेकर किसान खूब गरजे जिम्मेदारों को खरी खोटी सुनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी कटेरा देहात का खिरक साजेरा जिसकी आबादी लगभग 1000 है जो सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है पूरी आबादी खेती किसानी पर आधारित है खेती किसानी से ही यहां के किसान अपना अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन प्राकृतिक आपदाओं ने भरण पोषण पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है फसले अच्छी न होने के चलते किसान कर्जदार हो गया है लगातार कई वर्षों से आ रही प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी कभी ओला वृष्टि कभी अतिब्रिस्टि कभी सूखा के चलते फसले बर्बाद हो रही है और जिन किसानों ने केसीसी कर्ज लिया हुआ है वह कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं कर्ज साल दर साल बढ़ता जा रहा है आज पंचायत में किसानों ने प्रमुख रूप से किसान कर्ज माफ कराये जाने हर घर नल योजना के अंतर्गत घरों में पानी पहुंचाये जाने प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ शौचालय योजना के अंतर्गत आवास और शौचालय बनवाए जाने आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने ऋण वसूली के नोटिस वापस कराए जाने को लेकर आज किसानों ने चिंतन मंथन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी. किसानों ने पंचायत में बताया साहब यह सरकारी कर्ज साल दर साल बढ़ता जा रहा है कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए लेकिन हम गरीब किसानों के कर्ज कब माफ करेगी सरकार को कर्ज माफ कर देना चाहिए ऋण वसूली के नोटिस जो जारी हो रहे हैं उनको वापस लेकर अगली फसल आने तक रोक लगा दी जाए, हमारे गांव में कई किसान पात्र हैं जिनको अभी तक आवास और स्वच्छ शौचालय नहीं मिला उनकी जांच करा कर पात्र किसानों को आवास शौचालय का लाभ दिया जाए और 2025 में बर्बाद हुई खरीफ फसल का मुआवजा बीमा क्लेम दिया जाए हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाए पंचायत में किसानों ने कहा साहब खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है हर सीजन की फसल में लागत मेहनत मजदूरी सब बर्बाद हो जाती है प्राकृतिक आपदा सब नष्ट कर देती है जब फसले बर्बाद होती है तो सरकार समय पर मुआवजा बीमा क्लेम नहीं देती है. गरीबी मुफलिसी में जीवन जी रहे यहां के किसानों ने इस बार रबी फसल बुवाई के लिए या तो घर के जेवर गिरवी रखे हैं या साहूकारों से कर्ज लेकर डीएपी और यूरिया खाद ब्लैक में लेकर खेतों में रबी फसल की बुवाई की है अभी फ़सले तैयार नहीं हुई है और इसी समय सरकार ने कर्ज वसूली का दबाव बनाना शुरू कर दिया जो हम किसानों के साथ सरासर अन्याय है.यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने किसानों की पीड़ा को सुनते हुए कहा आपकी लड़ाई किसान कांग्रेस लड़ेगी परिहार ने केंद्र व प्रदेश सरकार से पंचायत के माध्यम से मांग की है किसानों का संपूर्ण रूप से सरकारी ऋण माफ किया जाए, किसानों की बर्बाद हुई खरीफ़ फसल 2025 का मुआवजा बीमा क्लेम दिया जाए, पात्र किसानों को प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ शौचालय दिया जाए साथ में कर्ज वसूली पर रोक लगाई जाए अगर ऐसा नहीं होता तो आने वाले दिनों में किसान कांग्रेस रोड पर उतरेगी आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से शासन प्रशासन की होगी. पंचायत में प्रमुख रूप से पंडित हर नारायण शर्मा राजेंद्र सिंह कुरेठा वाले रोहित सिंह हरपाल सिंह जगपाल सिंह पहलवान सिंह कमलेश सिंह कल्याण सिंह मुलायम सिंह राजेंद्र सिंह रोहित सिंह हीरालाल आदिवासी किशोरी लाल कुम्मा हरिदास कमला रामदास सुरेंद्र सिंह गणेश मुलायम सिंह गुलाम पदम सिंह अवध लाल जगदीश सिंह किशोरी लाल महेंद्र सिंह, लक्ष्मी,प्रताप सिंह अयोध्या, सोबरन सिंह हरकिशन हाकिम सिंह चंदू राजेंद्र सिंह दिलु राघवेंद्र सिंह राजेश विजेंद्र सिंह बलराम मुकेश सिंह पवन कुमार रणवीर सिंह मातादीन मानवेंद्र सिंह अल्लन हमीर सिंह सुखदीन देवेंद्र सिंह, नारायण छत्रपाल सिंह, बाबू, धनेंद्र सिंह चंद्रभान सिंह भज्जू आदिवासी अमन नेतराम रामदास कल्लू, गब्बर, मुरारी, जग्गू छक्की लाल लक्ष्मण दास प्रमोद कुमार हरिपत प्रकाश सुनील बालकिशन विक्रम महेश गोपाल सोनपाल बैजनाथ पाल सुरेश कुमार शेखर राज बड़ोनिया नंदराम सिंह खंगार बिहारी सिंह तोमर प्यारेलाल बेधड़क सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
    3
    झांसी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले जनपद झांसी के ब्लाक बंगरा कटेरा देहात के साजेरा में आज किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल किसान पंचायत हुई,पंचायत में समस्याओं को लेकर किसान खूब गरजे जिम्मेदारों को खरी खोटी सुनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी 
कटेरा देहात का खिरक साजेरा जिसकी आबादी लगभग 1000 है जो सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है पूरी आबादी खेती किसानी पर आधारित है खेती किसानी से ही यहां के किसान अपना अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन प्राकृतिक आपदाओं ने भरण पोषण पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है फसले अच्छी न होने के चलते किसान कर्जदार हो गया है लगातार कई वर्षों से आ रही प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी कभी ओला वृष्टि कभी अतिब्रिस्टि कभी सूखा के चलते फसले बर्बाद हो रही है और जिन किसानों ने केसीसी कर्ज लिया हुआ है वह कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं कर्ज साल दर साल बढ़ता जा रहा है आज पंचायत में किसानों ने प्रमुख रूप से किसान कर्ज माफ कराये जाने हर घर नल योजना के अंतर्गत घरों में पानी पहुंचाये जाने प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ शौचालय योजना के अंतर्गत आवास और शौचालय बनवाए जाने आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने ऋण वसूली के नोटिस वापस कराए जाने को लेकर आज किसानों ने चिंतन मंथन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी. किसानों ने पंचायत में बताया साहब यह सरकारी कर्ज साल दर साल बढ़ता जा रहा है कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए लेकिन हम गरीब किसानों के कर्ज कब माफ करेगी सरकार को कर्ज माफ कर देना चाहिए ऋण वसूली के नोटिस जो जारी हो रहे हैं उनको वापस लेकर अगली फसल आने तक रोक लगा दी जाए, हमारे गांव में कई किसान पात्र हैं जिनको अभी तक आवास और स्वच्छ शौचालय नहीं मिला उनकी जांच करा कर पात्र किसानों को आवास शौचालय का लाभ दिया जाए और 2025 में बर्बाद हुई खरीफ फसल का मुआवजा बीमा क्लेम दिया जाए हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाए पंचायत में किसानों ने कहा साहब खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है हर सीजन की फसल में लागत मेहनत मजदूरी सब बर्बाद हो जाती है प्राकृतिक आपदा सब नष्ट कर देती है जब फसले बर्बाद होती है तो सरकार समय पर मुआवजा बीमा क्लेम नहीं देती है. गरीबी मुफलिसी में जीवन जी रहे यहां के किसानों ने इस बार रबी फसल बुवाई के लिए या तो घर के जेवर गिरवी रखे हैं या साहूकारों से कर्ज लेकर डीएपी और यूरिया खाद ब्लैक में लेकर खेतों में रबी फसल की बुवाई की है अभी फ़सले तैयार नहीं हुई है और इसी समय सरकार ने कर्ज वसूली का दबाव बनाना शुरू कर दिया जो हम किसानों के साथ सरासर अन्याय है.यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने किसानों की पीड़ा को सुनते हुए कहा आपकी लड़ाई किसान कांग्रेस लड़ेगी परिहार ने केंद्र व प्रदेश सरकार से पंचायत के माध्यम से मांग की है किसानों का संपूर्ण रूप से सरकारी ऋण माफ किया जाए, किसानों की बर्बाद हुई खरीफ़ फसल 2025 का मुआवजा बीमा क्लेम दिया जाए, पात्र किसानों को प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ शौचालय दिया जाए साथ में कर्ज वसूली पर रोक लगाई जाए अगर ऐसा नहीं होता तो आने वाले दिनों में किसान कांग्रेस रोड पर उतरेगी आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से शासन प्रशासन की होगी. पंचायत में प्रमुख रूप से पंडित हर नारायण शर्मा राजेंद्र सिंह कुरेठा वाले रोहित सिंह हरपाल सिंह जगपाल सिंह पहलवान सिंह कमलेश सिंह कल्याण सिंह मुलायम सिंह राजेंद्र सिंह रोहित सिंह हीरालाल आदिवासी किशोरी लाल कुम्मा हरिदास कमला रामदास सुरेंद्र सिंह गणेश मुलायम सिंह गुलाम पदम सिंह अवध लाल जगदीश सिंह किशोरी लाल महेंद्र सिंह, लक्ष्मी,प्रताप सिंह अयोध्या, सोबरन सिंह हरकिशन हाकिम सिंह चंदू राजेंद्र सिंह दिलु राघवेंद्र सिंह राजेश विजेंद्र सिंह बलराम मुकेश सिंह पवन कुमार रणवीर सिंह मातादीन मानवेंद्र सिंह अल्लन हमीर सिंह सुखदीन देवेंद्र सिंह, नारायण छत्रपाल सिंह, बाबू, धनेंद्र सिंह चंद्रभान सिंह  भज्जू आदिवासी अमन नेतराम रामदास कल्लू, गब्बर, मुरारी, जग्गू छक्की लाल लक्ष्मण दास प्रमोद कुमार हरिपत प्रकाश सुनील बालकिशन विक्रम महेश गोपाल सोनपाल बैजनाथ पाल सुरेश कुमार शेखर राज बड़ोनिया नंदराम सिंह खंगार बिहारी सिंह तोमर प्यारेलाल बेधड़क  सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का स्थानांतरण होने पर थाना बबीना स्टॉफ ने भावभीनी विदाई दी,,,,,
    1
    थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का स्थानांतरण होने पर थाना बबीना स्टॉफ ने भावभीनी विदाई दी,,,,,
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संबोधित करते नेता जी,, आज झांसी में कुंज बांटिका विवाह घर में पूर्व सांसद/ चेयरमेन आईसीए डॉ चंद्रपाल सिंह यादव जी का निर्विरोध चेयरमैन बनने सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए एवं समाजवादी पार्टी के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर “समाजवादी रत्न” से कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया सभी ने आयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्ज़ा करामात बेग एवं समस्त आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया,,,,,,
    1
    संबोधित करते नेता जी,,
आज झांसी में कुंज बांटिका विवाह घर में पूर्व सांसद/ चेयरमेन आईसीए डॉ चंद्रपाल सिंह यादव जी का निर्विरोध चेयरमैन बनने सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए एवं समाजवादी पार्टी के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर “समाजवादी रत्न” से कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया सभी ने 
आयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्ज़ा करामात बेग एवं समस्त आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया,,,,,,
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor Moth, Jhansi•
    40 min ago
  • दतिया। पीएम सुनिधि योजना बिना गारंटी के लोन भारत सरकार दे रही है।
    1
    दतिया। पीएम सुनिधि योजना बिना गारंटी के लोन भारत सरकार दे रही है।
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.