logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी का झांसा देकर धोखा धड़ी पूर्वक एक लाख रुपए हड़पने वाली महिला को देहात थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार  संगठित होकर शादी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी पूर्वक एक लाख रूपये हड़प करने वाली महिला थाना देहात पुलिस की गिरफ्त में, शेष दो आरोपियों की तलाश जारी । पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त धाना प्रभारी को गंभीर अपराधों में आरोपीगणों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया है । यह है कि दिनांक 29.03.26 को फरियादी बाबूलाल विश्वकर्मा पुत्र वीरलाल विश्वकर्मा उम्र 61 साल निवासी आधार ताल कंचनपुर जबलपुर ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी कर संगठित होकर एक लाख रूपये हड़प करने के संबध में रिपोर्ट की जिसपर से आरोपीगण काजल गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, एवं एक अन्य आरोपी के विरूद्ध थाना देहात में अप.क्रं. 192/26 धारा 318(2),111(2)(ख) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया । मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि आरोपिया काजल गोस्वामी एवं उसकी मौसी के लडके देवेंद्र गोस्वामी व देवेंद्र के एक अन्य दोस्त द्वारा फरियादी के लडके की शादी काजल गोस्वामी से कराने के नाम पर कल दिनांक 29.03.26 को फोन पे के माध्यम से 55 हजार रूपये व नगद 45 हजार रूपये ले लिये तथा रविवार होने के कारण फरियादी पक्ष को अपने साथ काजल गोस्वामी को साथ ले जाने एवं जबलपुर में ही कोर्ट मैरिज कराने हेतु भेजा गया । पूर्व नियोजित षडयंत्र अनुसार काजल गोस्वामी द्वारा ग्राम कजराई में बाथरूम जाने की कहकर गाड़ी रूकवाकर उसके द्वारा ग्रामीणों के समक्ष शोर शराबा किया गया कि यह लोग मुझे जबरदस्ती पकड़कर ले जा रहे है जिससे फरियादी पक्ष मौके से भाग जाये और आरोपी पक्ष उनसे लिये 01 लाख रूपये हड़प कर जायें किन्तु थाना देहात पुलिस उक्त महिला एवं फरियादी पक्ष से गंभीरतापूर्वक विस्तृत पूछताछ की गई जिससे मामले का पटाक्षेप हो सका एवं मामले की संपूर्ण परते खुलती गई ।  प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अति0 पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिह कंवर व एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात भुवनेश शर्मा के द्वारा आरोपीगण की धरपकड हेतु टीमें व मुखबिर तंत्र तैयार किया गया ।  दिनांक 30.03.2026 में थाना देहात पुलिस ने प्रकरण की मुख्य आरोपिया काजल गोस्वामी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, शेष आरोपीगण की सतत् पतारसी की जा रही है, जिन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जावेगा । उपरोक्त कार्यवाही में उनि भुवनेश शर्मा थाना प्रभारी देहात, उनि सोनम यादव, उनि अजीम अंसारी, सउनि आमोद तिवारी, आर0 139 दिवेश बैरागी, आर0 484 विकास पाण्डेय, म0आर0 मेघा राजा बुंदेला की सराहनीय भूमिका रही ।  पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराध कारित करने वाले आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है ।

4 hrs ago
user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
bc033013-5698-4d5b-a3c2-f1b32d112ce3

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  •  अशोकनगर पुलिस को मिली स्थायी वारंटी के संबंध में अभूतपूर्व सफलता ।  माननीय कुटुम्ब न्यायालय अशोकनगर के क्रमशः दो एवं एक वर्ष पुराने 02 स्थाई वारण्टी गिरफ्तार । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय - समय पर माननीय न्यागयालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्थायी एवं गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।  इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिहं कंवर एवं एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी देहात अशोकनगर उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा द्वारा स्थायी वारंटी तामीली हेतु प्रथक - प्रथक टीमें गठित की गयी ।  उल्लेखनीय है कि माननीय कुटुम्ब न्यायालय अशोकनगर के प्र0क्रं0 23/23 में जारी स्थायी वारण्टी रामप्रसाद पुत्र जोधन राजपूत उम्र 40 साल नि0 विदिशा वायपास अशोकनगर को मुखबिर की मदद से सउनि दीवान सिंह, आर0 पुष्पेंद्र जाट, आर0 धर्मेंद्र राजावत, आर0 विकास पाण्डेय द्वारा ईशागढ़ रोड़ पर दबिश देकर पकड़ा ।  उल्लेखनीय है कि माननीय कुटुम्ब न्यायालय अशोकनगर के प्र0क्रं0 158/24 में जारी स्थयी वारण्टी सोनू पुत्र लालाराम कुशवाह निवासी ग्राम बनियाई को भी मुखबिर की मदद से सउनि आमोद तिवारी, प्र0आर0 भगवान सिंह, आर0 दिवेश बैरागी, आर0 धर्मेंद्र राजावत, आर0 जितेंद्र रघुवंशी द्वारा ग्राम बनियाई में दविश देकर पकड़ा गया ।  पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है ।
    1
     अशोकनगर पुलिस को मिली स्थायी वारंटी के संबंध में अभूतपूर्व सफलता । 
 माननीय कुटुम्ब न्यायालय अशोकनगर के क्रमशः दो एवं एक वर्ष पुराने 02 स्थाई वारण्टी गिरफ्तार ।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय - समय पर माननीय न्यागयालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्थायी एवं गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । 
 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिहं कंवर एवं एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी देहात अशोकनगर उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा द्वारा स्थायी वारंटी तामीली हेतु प्रथक - प्रथक टीमें गठित की गयी । 
 उल्लेखनीय है कि माननीय कुटुम्ब न्यायालय अशोकनगर के प्र0क्रं0 23/23 में जारी स्थायी वारण्टी रामप्रसाद पुत्र जोधन राजपूत उम्र 40 साल नि0 विदिशा वायपास अशोकनगर को मुखबिर की मदद से सउनि दीवान सिंह, आर0 पुष्पेंद्र जाट, आर0 धर्मेंद्र राजावत, आर0 विकास पाण्डेय द्वारा ईशागढ़ रोड़ पर दबिश देकर पकड़ा ।
 उल्लेखनीय है कि माननीय कुटुम्ब न्यायालय अशोकनगर के प्र0क्रं0 158/24 में जारी स्थयी वारण्टी सोनू पुत्र लालाराम कुशवाह निवासी ग्राम बनियाई को भी मुखबिर की मदद से सउनि आमोद तिवारी, प्र0आर0 भगवान सिंह, आर0 दिवेश बैरागी, आर0 धर्मेंद्र राजावत, आर0 जितेंद्र रघुवंशी  द्वारा ग्राम बनियाई में दविश देकर पकड़ा गया ।
 पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा फरार स्थायी  वारंटियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है ।
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • . पाम संडे (Palm Sunday) - त्योहार ईसाई समुदाय के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पाम संडे मनाया जा रहा है। यह ईस्टर से पहले आने वाला रविवार है और पवित्र सप्ताह (Holy Week) की शुरुआत का प्रतीक है। आज के दिन प्रभु यीशु के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं और खजूर की टहनियों (Palm branches) के साथ जुलूस निकाले जाते हैं।
    1
    . पाम संडे (Palm Sunday) - त्योहार
ईसाई समुदाय के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पाम संडे मनाया जा रहा है। यह ईस्टर से पहले आने वाला रविवार है और पवित्र सप्ताह (Holy Week) की शुरुआत का प्रतीक है। आज के दिन प्रभु यीशु के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं और खजूर की टहनियों (Palm branches) के साथ जुलूस निकाले जाते हैं।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    1
    आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    2 hrs ago
  • अशोकनगर। शाढोरा स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आज भी रेल यात्रियो को अपना कंठ गीला करने पानी नही मिल पा रहा है इस भीषण गर्मी मे परंतु संबंधित अधिकारी ये सब वीडियो देखकर भी सफेद झूठ बोलकर अपने वरिष्ठ अधिकारियो को भृमित करने के लिए x संदेश पर पर्याप्त पानी होने का दाबा करते है जबकि प्लेटफार्म पर गाडी खडी है और सैकडो की संख्या मे यात्री भी गाडी का इंतजार कर रहे है परंतु पानी पीने के लिए नही, भारत सरकार ने करोडो रुपये खर्च करके रेल यात्रियो की सुविधाओ के लिए नल स्टेंड बनबाये महिला पुरुष प्रसाधन आदि परंतु यात्री इनका प्रयोग नही कर पा रहा है यह संबंधित अधिकारियो की मिलीभगत और लापरवाही सोची समझी यात्रियो के प्रति नकारात्मक सोच जो सब कुछ होने के बाद भी यात्रियो को सुविधाए नही मिल पा रही है, आचार्य ने पूर्व मे यात्रियो की पीडा को देखकर शिकायत की थी उस नल स्टेंडो मे नल ही नही लग रहे थे नलो की जगह लकडी लगी उसमे सुधार हुआ स्टेंडो मे नल लगे तो अब उनमे पानी नही आ रहा है यात्री नलो को खोलते चालू करते है कि इनमे पानी निकलेगा परंतु पानी नही निकलता, पूर्व मे कहां गया था कि गाडी के आने के समय नल चालू हो जाते है पानी की कमी के कारण परंतु सुपरफास्ट ग्वालियर भोपाल इंटर सिटी प्लेटफार्म पर खडी होते हुये भी सैकडो की संख्या मे सबारी उतरी परंतु नलो मे पानी नही निकल। वरिष्ठ अधिकारियो को एक्शन लेना बहुत आवश्यक है संबंधित अधिकारी के प्रति।
    1
    अशोकनगर। शाढोरा स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आज भी रेल यात्रियो को अपना कंठ गीला करने पानी नही मिल पा रहा है इस भीषण गर्मी मे परंतु संबंधित अधिकारी ये सब वीडियो देखकर भी सफेद झूठ बोलकर अपने वरिष्ठ अधिकारियो को भृमित करने के लिए x संदेश पर पर्याप्त पानी होने का दाबा करते है जबकि प्लेटफार्म पर गाडी खडी है और सैकडो की संख्या मे यात्री भी गाडी का इंतजार कर रहे है परंतु पानी पीने के लिए नही, भारत सरकार ने करोडो रुपये खर्च करके रेल यात्रियो की सुविधाओ के लिए नल स्टेंड बनबाये महिला पुरुष प्रसाधन आदि परंतु यात्री इनका प्रयोग नही कर पा रहा है यह संबंधित अधिकारियो की मिलीभगत और लापरवाही सोची समझी यात्रियो के प्रति नकारात्मक सोच जो सब कुछ होने के बाद भी यात्रियो को सुविधाए नही मिल पा रही है, आचार्य ने पूर्व मे यात्रियो की पीडा को देखकर शिकायत की थी उस नल स्टेंडो मे नल ही नही लग रहे थे नलो की जगह लकडी लगी उसमे सुधार हुआ स्टेंडो मे नल लगे तो अब उनमे पानी नही आ रहा है यात्री नलो को खोलते चालू करते है कि इनमे पानी निकलेगा परंतु पानी नही निकलता, पूर्व मे कहां गया था कि गाडी के आने के समय नल चालू हो जाते है पानी की कमी के कारण परंतु सुपरफास्ट ग्वालियर भोपाल इंटर सिटी प्लेटफार्म पर खडी होते हुये भी सैकडो की संख्या मे सबारी उतरी परंतु नलो मे पानी नही निकल। वरिष्ठ अधिकारियो को एक्शन लेना बहुत आवश्यक है संबंधित अधिकारी के प्रति।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    6 hrs ago
  • गुना भगवान परशुराम प्रकट उत्सव की तैयारी के संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न । सनातन सर्व ब्राह्मण समाज जिले की बैठक त्रिमूर्ति भवन में संपन्न हुई जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने भाग लिया बैठक में विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव की उपस्थिति में ब्राह्मण बंधुओ से सुझाव आमंत्रित किए गए। भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को भव्य करने के लिए उपस्थित विप्र बंधुओ ने सुझाव रखे । सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव ने रूपरेखा बताते हुए कहा कि चल समारोह मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर दुबे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी यहां पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना और आरती की जाएगी। पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है । विप्र बंधुओ को चल समारोह की जिम्मेदारी सौंप गई। आज की बैठक में कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र भार्गव ने किया आभार व्यक्त रामकुमार शर्मा ने व्यक्त किया इस मौके पर बैठक में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव की तैयारी के संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न । सनातन सर्व ब्राह्मण समाज जिले की बैठक त्रिमूर्ति भवन में संपन्न हुई जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने भाग लिया बैठक में विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव की उपस्थिति में ब्राह्मण बंधुओ से सुझाव आमंत्रित किए गए। भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को भव्य करने के लिए उपस्थित विप्र बंधुओ ने सुझाव रखे । सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव ने रूपरेखा बताते हुए कहा कि चल समारोह मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर दुबे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी यहां पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना और आरती की जाएगी। पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है । विप्र बंधुओ को चल समारोह की जिम्मेदारी सौंप गई। आज की बैठक में कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र भार्गव ने किया आभार व्यक्त रामकुमार चौबे ने व्यक्त किया
    1
    गुना भगवान परशुराम प्रकट उत्सव की तैयारी के संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न ।
सनातन सर्व ब्राह्मण समाज जिले की बैठक त्रिमूर्ति भवन में संपन्न हुई जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने भाग लिया बैठक में विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव की उपस्थिति में ब्राह्मण बंधुओ से सुझाव आमंत्रित किए गए। 
भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को  भव्य करने के लिए उपस्थित विप्र बंधुओ ने  सुझाव रखे ।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव ने रूपरेखा बताते हुए कहा कि चल समारोह मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर दुबे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी यहां पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना और आरती की जाएगी। पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है ।
विप्र बंधुओ को चल समारोह की जिम्मेदारी सौंप गई।
आज की बैठक में कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र भार्गव ने किया आभार व्यक्त रामकुमार शर्मा ने व्यक्त किया इस मौके पर बैठक में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव की तैयारी के संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न ।
सनातन सर्व ब्राह्मण समाज जिले की बैठक त्रिमूर्ति भवन में संपन्न हुई जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने भाग लिया बैठक में विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव की उपस्थिति में ब्राह्मण बंधुओ से सुझाव आमंत्रित किए गए। 
भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को  भव्य करने के लिए उपस्थित विप्र बंधुओ ने  सुझाव रखे ।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आनंद भार्गव ने रूपरेखा बताते हुए कहा कि चल समारोह मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर दुबे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी यहां पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना और आरती की जाएगी। पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है ।
विप्र बंधुओ को चल समारोह की जिम्मेदारी सौंप गई।
आज की बैठक में कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र भार्गव ने किया आभार व्यक्त रामकुमार चौबे ने व्यक्त किया
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विधायक को कार्यकर्ता ने सुनाई खरी-खोटी*विधायक ने अपनी ही पार्टी के एजेंट से कहा मैं यहां एक भी व्यक्ति को नहीं जानता हूं
    1
    विधायक को कार्यकर्ता ने सुनाई खरी-खोटी*विधायक ने अपनी ही पार्टी के एजेंट से कहा मैं यहां  एक भी  व्यक्ति को नहीं जानता हूं
    user_Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु
बीना।
श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया।
30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुना महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर श्री समयोदय विद्या गौ सेवा संघ समिति, गुना आयोजित “आनंद उत्सव मेले कार्यक्रम में रात्रि 8 बजे मुख्य अतिथि गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने श्रीराम मुक्ति धाम के सामने स्थित जैन समाज गुना द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण कर आनंद उत्सव मेले का भ्रमण किया साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित कर समाज जनों को महावीर जयंती की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर समाज के द्वारा संचालित गौ शाला एवं विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की।
    1
    गुना महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर श्री समयोदय विद्या गौ सेवा संघ समिति, गुना आयोजित “आनंद उत्सव मेले कार्यक्रम में रात्रि 8 बजे मुख्य अतिथि गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने श्रीराम मुक्ति धाम के सामने स्थित जैन समाज गुना द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण कर आनंद उत्सव मेले का भ्रमण किया साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित कर समाज जनों को महावीर जयंती की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर समाज के द्वारा संचालित गौ शाला एवं विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.