logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद में बारिश का येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर थमी गाड़ियों की रफ्तार

11 hrs ago
user_Pramod Singh
Pramod Singh
Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

गाजियाबाद में बारिश का येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर थमी गाड़ियों की रफ्तार

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • खबर का हुआ असर: वायरल खबर के बाद हरकत में आई नगर पालिका परिषद मुरादनगर, रातों-रात चला सफाई अभियान मुरादनगर (गाजियाबाद)। नगर पालिका परिषद मुरादनगर की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर खबरें वायरल होने के बाद नगर पालिका परिषद ने देर रात तक सफाई अभियान चलाया और कई स्थानों पर सफाई कर्मियों को तैनात किया गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जिन इलाकों में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही थी, वहां अचानक सफाई कार्य शुरू कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि यही सक्रियता पहले दिखाई जाती, तो नागरिकों को अपनी समस्याएं उजागर करने के लिए सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों का सहारा नहीं लेना पड़ता। इस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका परिषद की कार्यशैली को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया पर नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली की खुलकर प्रशंसा करने वाले लोग अब इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। नागरिकों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि व्यवस्था पहले से संतोषजनक थी, तो खबर वायरल होने के बाद तत्काल सफाई अभियान चलाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी भी सरकारी संस्था की सफलता केवल प्रचार से नहीं, बल्कि नियमित, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली से तय होती है। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि यह सक्रियता केवल खबरों तक सीमित न रहे, बल्कि भविष्य में भी नगर पालिका परिषद पूरे नगर में नियमित सफाई व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे।
    3
    खबर का हुआ असर: वायरल खबर के बाद हरकत में आई नगर पालिका परिषद मुरादनगर, रातों-रात चला सफाई अभियान

मुरादनगर (गाजियाबाद)। नगर पालिका परिषद मुरादनगर की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर खबरें वायरल होने के बाद नगर पालिका परिषद ने देर रात तक सफाई अभियान चलाया और कई स्थानों पर सफाई कर्मियों को तैनात किया गया।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जिन इलाकों में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही थी, वहां अचानक सफाई कार्य शुरू कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि यही सक्रियता पहले दिखाई जाती, तो नागरिकों को अपनी समस्याएं उजागर करने के लिए सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों का सहारा नहीं लेना पड़ता।
इस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका परिषद की कार्यशैली को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया पर नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली की खुलकर प्रशंसा करने वाले लोग अब इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। नागरिकों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि व्यवस्था पहले से संतोषजनक थी, तो खबर वायरल होने के बाद तत्काल सफाई अभियान चलाने की आवश्यकता क्यों पड़ी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी भी सरकारी संस्था की सफलता केवल प्रचार से नहीं, बल्कि नियमित, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली से तय होती है। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि यह सक्रियता केवल खबरों तक सीमित न रहे, बल्कि भविष्य में भी नगर पालिका परिषद पूरे नगर में नियमित सफाई व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सीएम योगी ने दंगा करने वालों के लिए कही एक बात,वीडियो हुआ वायरल! सीएम योगी ने दंगा करने वालों के लिए कही एक बात,वीडियो हुआ वायरल!
    1
    सीएम योगी ने दंगा करने वालों के लिए कही एक बात,वीडियो हुआ वायरल!
सीएम योगी ने दंगा करने वालों के लिए कही एक बात,वीडियो हुआ वायरल!
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    4 hrs ago
  • 🛑 पोर्टर का सबसे बड़ा फ़र्ज़ीवाड़ा! 3-Wheeler Outstation बंद? (सच देखो) नमस्ते मेरे ड्राइवर भाइयों! मैं अरविंद कुमार, अपना कार्गो पार्टनर से। ​आज का वीडियो बहुत गंभीर है। पोर्टर कंपनी थ्री-व्हीलर कार्गो ड्राइवरों के साथ किस स्तर का बड़ा और खतरनाक खेल खेल रही है, आज उसका पर्दाफाश हो जाएगा। ​कंपनी कागजों पर तो 'Outstation Trips' का बटन चालू रखती है, लेकिन हकीकत में कस्टमर को बुकिंग का विकल्प ही नहीं मिल रहा है। जब कस्टमर लंबी दूरी की बुकिंग चेक करता है, तो थ्री-व्हीलर का विकल्प गायब हो जाता है और सिर्फ 'Eeco' का ऑप्शन आता है। और अगर कोई कोशिश करे, तो कंपनी झूठ बोलती है कि 'सरकारी नियमों की वजह से इस एरिया में गाड़ी प्रतिबंधित है'! ​जबकि हकीकत यह है कि हमने पहले 3-व्हीलर से आगरा और पंचकूला (हरियाणा) जैसे लंबे रूट के ट्रिप सफलतापूर्वक पूरे किए हैं! यह कंपनी की तरफ से ड्राइवरों के साथ किया जा रहा एक बहुत बड़ा छलावा है, क्योंकि उन्हें लोकल एनसीआर में ज्यादा मुनाफा चाहिए। ​इस वीडियो में हमने 5 पक्के सबूतों के साथ इस घोटाले का भांडाफोड़ किया है। वीडियो को पूरा देखें और सच जानें। ⚠️Disclaimer: यह वीडियो केवल ड्राइवरों की दैनिक समस्याओं, पारदर्शिता और जागरूकता के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मकसद किसी भी कंपनी या प्लेटफॉर्म की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि सिस्टम में सुधार और ड्राइवरों के अधिकारों की सही आवाज़ उठाना है। इस वीडियो में दी गई जानकारी व्यक्तिगत अनुभवों और उपलब्ध डेटा पर आधारित है। किसी भी व्यावसायिक निर्णय से पहले कंपनी की आधिकारिक नीतियों की जांच करें। #Porter #PorterIndia #PorterScam #DriverEkta #Porter3Wheeler #PorterPartner #CargoPartner #OutstationBlocked #TruthExposed #PorterFraud #Transport #Logistics #PorterDelhi #DriverRights
    1
    🛑 पोर्टर का सबसे बड़ा फ़र्ज़ीवाड़ा! 3-Wheeler Outstation बंद? (सच देखो) 


नमस्ते मेरे ड्राइवर भाइयों! मैं अरविंद कुमार, अपना कार्गो पार्टनर से।
​आज का वीडियो बहुत गंभीर है। पोर्टर कंपनी थ्री-व्हीलर कार्गो ड्राइवरों के साथ किस स्तर का बड़ा और खतरनाक खेल खेल रही है, आज उसका पर्दाफाश हो जाएगा।
​कंपनी कागजों पर तो 'Outstation Trips' का बटन चालू रखती है, लेकिन हकीकत में कस्टमर को बुकिंग का विकल्प ही नहीं मिल रहा है। जब कस्टमर लंबी दूरी की बुकिंग चेक करता है, तो थ्री-व्हीलर का विकल्प गायब हो जाता है और सिर्फ 'Eeco' का ऑप्शन आता है। और अगर कोई कोशिश करे, तो कंपनी झूठ बोलती है कि 'सरकारी नियमों की वजह से इस एरिया में गाड़ी प्रतिबंधित है'!
​जबकि हकीकत यह है कि हमने पहले 3-व्हीलर से आगरा और पंचकूला (हरियाणा) जैसे लंबे रूट के ट्रिप सफलतापूर्वक पूरे किए हैं! यह कंपनी की तरफ से ड्राइवरों के साथ किया जा रहा एक बहुत बड़ा छलावा है, क्योंकि उन्हें लोकल एनसीआर में ज्यादा मुनाफा चाहिए।
​इस वीडियो में हमने 5 पक्के सबूतों के साथ इस घोटाले का भांडाफोड़ किया है। वीडियो को पूरा देखें और सच जानें।
⚠️Disclaimer: यह वीडियो केवल ड्राइवरों की दैनिक समस्याओं, पारदर्शिता और जागरूकता के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मकसद किसी भी कंपनी या प्लेटफॉर्म की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि सिस्टम में सुधार और ड्राइवरों के अधिकारों की सही आवाज़ उठाना है। इस वीडियो में दी गई जानकारी व्यक्तिगत अनुभवों और उपलब्ध डेटा पर आधारित है। किसी भी व्यावसायिक निर्णय से पहले कंपनी की आधिकारिक नीतियों की जांच करें।
#Porter #PorterIndia #PorterScam #DriverEkta #Porter3Wheeler #PorterPartner #CargoPartner #OutstationBlocked #TruthExposed #PorterFraud #Transport #Logistics #PorterDelhi #DriverRights
    user_Apna Cargo Partner
    Apna Cargo Partner
    Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मधुबन बापूधाम पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी हुई थार कार 24 घंटे के भीतर बरामद। गाजियाबाद :- थाना मधुबन बापूधाम पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी हुई थार कार को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को कृष्णा गार्डन निवासी गौतम सोम ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी थार कार, नंबर DL 10 CZ 1922, थाना परिसर के सामने गोल चक्कर के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर कार मौके से गायब मिली। शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 24/7 स्टोर, करन गेट के पास लावारिस हालत में खड़ी थार कार बरामद कर ली। ई-चालान ऐप से वाहन का सत्यापन करने पर यह वही चोरी की कार निकली, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मधुबन बापूधाम पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी हुई थार कार 24 घंटे के भीतर बरामद। 
गाजियाबाद :- थाना मधुबन बापूधाम पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी हुई थार कार को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। 
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को कृष्णा गार्डन निवासी गौतम सोम ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी थार कार, नंबर DL 10 CZ 1922, थाना परिसर के सामने गोल चक्कर के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर कार मौके से गायब मिली। शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। 
जांच के दौरान पुलिस टीम ने 24/7 स्टोर, करन गेट के पास लावारिस हालत में खड़ी थार कार बरामद कर ली। ई-चालान ऐप से वाहन का सत्यापन करने पर यह वही चोरी की कार निकली, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मौलाना साजिद रशीदी के ब्यान पर गाजियाबाद की जनता की राय, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने की कढ़ी कार्रवाई की मांग मौलाना साजिद रशीदी के ब्यान पर गाजियाबाद की जनता की राय, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने की कढ़ी कार्रवाई की मांग
    1
    मौलाना साजिद रशीदी के ब्यान पर गाजियाबाद की जनता की राय, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने की कढ़ी कार्रवाई की मांग
मौलाना साजिद रशीदी के ब्यान पर गाजियाबाद की जनता की राय, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने की कढ़ी कार्रवाई की मांग
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लगातार हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और आवागमन में परेशानी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। संवाददाता रेनू पुरी
    1
    लगातार हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
हालांकि, जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और आवागमन में परेशानी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज मुरादनगर में शिवभक्त कांवड़ियों का जोरदार शुआगत किया और हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का पैग़ाम दिया इस मौके पर DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी जी और ACP सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे ! प्रधान ताज चौधरी समाजसेवी *फूल-मालाओं से हुआ शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत* *मुरादनगर, 07/08/2026:* सावन के पावन महीने में आज मुरादनगर की सरजमीं एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बन गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का नगर में फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के पैर धोकर, पुष्प वर्षा कर और शरबत-पानी पिलाकर उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ और "बोल बम" के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्वागत समारोह में यह संदेश भी साफ तौर पर दिया गया कि मुरादनगर हमेशा से ही हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है और आगे भी रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि मुरादनगर में हमेशा से ही अमन और चैन कायम रखने में जनता के साथ-साथ शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता रहा है। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर *DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी जी* और *ACP सुनील कुमार सिंह* भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों व स्थानीय नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। कांवड़ियों ने भी मुरादनगर के लोगों द्वारा किए गए स्वागत और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रेम और भाईचारे से ही देश मजबूत होता है।
    4
    आज मुरादनगर में शिवभक्त कांवड़ियों का जोरदार शुआगत किया और हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का पैग़ाम दिया इस मौके पर DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी जी और  ACP सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे !
प्रधान ताज चौधरी
समाजसेवी
*फूल-मालाओं से हुआ शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत* 
*मुरादनगर, 07/08/2026:* सावन के पावन महीने में आज मुरादनगर की सरजमीं एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बन गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का नगर में फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के पैर धोकर, पुष्प वर्षा कर और शरबत-पानी पिलाकर उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ और "बोल बम" के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्वागत समारोह में यह संदेश भी साफ तौर पर दिया गया कि मुरादनगर हमेशा से ही हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है और आगे भी रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि मुरादनगर में हमेशा से ही अमन और चैन कायम रखने में जनता के साथ-साथ शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता रहा है। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की भी सराहना की गई।
इस अवसर पर *DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी जी* और *ACP सुनील कुमार सिंह* भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों व स्थानीय नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे।
कांवड़ियों ने भी मुरादनगर के लोगों द्वारा किए गए स्वागत और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रेम और भाईचारे से ही देश मजबूत होता है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • शास्त्री नगर के गहरे नाले में फंसे व्यक्ति को फायर टीम ने सुरक्षित निकाला, उपचार के लिए अस्पताल भेजा गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित आई ब्लॉक में शुक्रवार को एक व्यक्ति के गहरे और दलदली नाले में फंसने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि आई ब्लॉक शास्त्री नगर में एक व्यक्ति गहरे एवं गंदे नाले के दलदल में फंस गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में एक एफक्यूआरवी (फर्स्ट क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल) तथा फायर स्टेशन कविनगर से एक फायर टेंडर तत्काल मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम ने स्थिति का आकलन करते हुए सुरक्षा उपकरणों और आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग कर नाले में फंसे व्यक्ति तक पहुंच बनाई। अग्निशमन कर्मियों ने जोखिम भरे हालात में काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर भेजा गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान गौरव (47 वर्ष) के रूप में हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन एवं आपात सेवा गाजियाबाद की टीम ने त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करते हुए व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू किया। समय पर पहुंची टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    शास्त्री नगर के गहरे नाले में फंसे व्यक्ति को फायर टीम ने सुरक्षित निकाला, उपचार के लिए अस्पताल भेजा
गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित आई ब्लॉक में शुक्रवार को एक व्यक्ति के गहरे और दलदली नाले में फंसने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि आई ब्लॉक शास्त्री नगर में एक व्यक्ति गहरे एवं गंदे नाले के दलदल में फंस गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में एक एफक्यूआरवी (फर्स्ट क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल) तथा फायर स्टेशन कविनगर से एक फायर टेंडर तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम ने स्थिति का आकलन करते हुए सुरक्षा उपकरणों और आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग कर नाले में फंसे व्यक्ति तक पहुंच बनाई। अग्निशमन कर्मियों ने जोखिम भरे हालात में काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर भेजा गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान गौरव (47 वर्ष) के रूप में हुई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन एवं आपात सेवा गाजियाबाद की टीम ने त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करते हुए व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू किया। समय पर पहुंची टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.