Shuru
Apke Nagar Ki App…
jal jivan missan milakpur turk labedar milakpur turk m 2 saal ho gaye pani ki tankiy bane abhi tak pore gaon m ak bhi ghar m watar saplaye chalo nahi hui h Panchayat ne bizli ka biil bhi nahi bhara h jo ki 2 lakh rupya ho chuka h
Hasim khan
jal jivan missan milakpur turk labedar milakpur turk m 2 saal ho gaye pani ki tankiy bane abhi tak pore gaon m ak bhi ghar m watar saplaye chalo nahi hui h Panchayat ne bizli ka biil bhi nahi bhara h jo ki 2 lakh rupya ho chuka h
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशनगढ़बास विधायक दीपचंद ख़ैरिया ने कोटकासिम के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक ने वहाँ पर हाजिरी रजिस्टर की जांच की वहीं बच्चों के नामांकन व रिजल्ट की समीक्षा की1
- खैरथल-तिजारा, 19 अप्रैल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरवास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान मात्र दो दिन में कर दिया। 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत बीलाहेड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान नरवास क्षेत्र के निवासियों ने जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा अतुल प्रकाश के समक्ष पेयजल आपूर्ति में व्यवधान की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। जिस पर विभाग ने प्रकरण को सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखण्ड कोटकासिम को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग धर्मेंद्र यादव ने बताया कि नरवास जल योजना के अंतर्गत 18 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर नवीन 15 एच.पी. पंपसेट सहित आवश्यक सामग्री स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः सुचारु किया गया। उन्होंने बताया कि तेजी से की गई इस कार्रवाई के चलते केवल दो दिनों में ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया। वर्तमान में नरवास क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति बहाल हो चुकी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बताया कि आमजन को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।1
- नीना कुंडू ने गोल्ड मेडल एमए अंग्रेजी में प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया1
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हरियाणा भाजपा के पूर्वांचल नेता कर दी अपने ही पार्टी भाजपा से बड़ी मांग*: परशुराम जयंती पर हो हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश ?1
- पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा आज DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल में विशाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:* 1. *ट्रैफिक नियमों की पाठशाला:* निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को अत्यंत सरल भाषा में ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, हेलमेट व सीट बेल्ट* के महत्व के बारे में बताया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने व मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने के खतरों को उदाहरण सहित समझाया गया। 2. *रोड सेफ्टी डेमो:* यातायात टीम ने प्रोजेक्टर वीडियो डेमो के माध्यम से सड़क पार करने का सही तरीका, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां के टिप्स दिए। 3. *स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) में नामांकन:* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 23 इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन। निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को SPC की भूमिका, कर्तव्यों व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि SPC कैडेट न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने स्कूल, परिवार व मोहल्ले में ‘रोड सेफ्टी एम्बेसडर’ बनकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। 4. *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को करवाने व सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में एक गलती पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बच्चे हमारे सबसे अच्छे दूत हैं। ये आज जो सीखेंगे, कल अपने माता-पिता को भी टोकेंगे कि ‘पापा हेलमेट लगाओ, मम्मी सीट बेल्ट बांधो’। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम व कानून का सम्मान पैदा करना है। DAV स्कूल के बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि पलवल का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।” *स्कूल प्रबंधन का सहयोग:* DAV स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का कथन:* “सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सेंस बचपन से ही आना चाहिए।अभिभावकों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें और खुद भी नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें।”1
- शाहुपुरा गांव के शहीद पैरा कमांडो मोहित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब... आज हो रहा अंतिम संस्कार... बहुत भारी भीड़ देख रहे हैं आप इतना बड़ा सैलाब इस नौजवान के लिए मोहित शर्मा ने देश की आन बान शान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।2
- Post by Pragti News1
- मुंडावर: पूर्व विधायक धर्मपाल चौधरी की 8वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कार्यकर्ताओं ने याद किया विकास पुरुष का योगदान जाट बहरोड़ (अलवर/मुंडावर)। नीमराना उपखंड के समीपवर्ती मुंडावर क्षेत्र के गांव जाट बहरोड़ में रविवार को मुंडावर के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कोने-कोने से आए समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोक के चलते हवन कार्यक्रम स्थगित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके पुत्र व पूर्व विधायक मनजीत चौधरी ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन गांव में व्याप्त शोक की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने स्व. धर्मपाल चौधरी की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद किया। क्षेत्र के विकास में रहा अतुलनीय योगदान श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. धर्मपाल चौधरी मुंडावर से तीन बार विधायक रहे और उन्होंने राजनीति में सेवा की एक नई मिसाल पेश की थी। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें एक 'जननायक' के रूप में याद करते हैं। इनकी रही विशेष उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में स्व. धर्मपाल चौधरी की धर्मपत्नी विमला देवी, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी, अमित चौधरी (भाजपा उपाध्यक्ष मंडल जाट बहरोड़), भीमराज यादव, श्रवण सिंह शेखावत (अध्यक्ष, सरस दूध डेयरी), नितिन सागवान (प्रधान, मुंडावर पंचायत समिति), महेश गुप्ता, भूप सिंह अध्यापक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- नारी समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख धुरी : डीआईपीआरओ* *- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां समाज में महिलाओं की भागीदारी को कर रही हैं रेखांकित* *पलवल, 20 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान विभिन्न सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए महिलाओं सहित आम जनमानस तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाकर जागरूकता की अलख जगा रहा है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला में नारी शक्ति वंदन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। विभाग की महिपाल एंड भजन पार्टी ने गांव जैनपुर तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर एंड पार्टी ने गांव जटोली, ओमप्रकाश एंड पार्टी नेे गांव खटेला, विरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने गांव अल्लीका, चतर सिंह एंड पार्टी ने गांव मानपुर और दिनेश कुमार एंड पार्टी ने गांव मांदकोल में पहुंचकर ‘हरियाणा सरकार नै भई सम्मान दियो बड़ो नारी है...’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को रेखांकित करती नजर आ रही है। भजन पार्टियों द्वारा भजनों और लोकगीतों के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी प्रमुख धुरी है। कार्यक्रमों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण व महिला आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है। डीआईपीआरओ ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भजन पार्टी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर के साथ ऐसे गीत प्रस्तुत करती है, जो समाज में सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। गीतों में यह संदेश दिया जाता है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति है और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, लोगों को महिला सम्मान से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का यह प्रयास न केवल मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। भजन पार्टी के जरिए दिया गया संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतरता है और उन्हें एक बेहतर, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। 0001