शाहजहाँपुर के पुवायाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी की पहचान ग्राम सकरापुर निवासी 22 वर्षीय नदीम खां, पुत्र जवी हसन के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे मंगलवार को धारा पुल के नीचे से दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गई थीं। पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 जुलाई 2026 को थाना पुवायाँ में दर्ज मुकदमा संख्या 406/2026 से जुड़ा है। आरोपी पर आरोप है कि उसने वादी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पुवायाँ के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकिशोर और कांस्टेबल पूरनपाल शामिल रहे।

- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई है। तनवीर खां ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कड़ा रुख अपनाया है।1
- दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित खिरनीबाग चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता चौराहे पर बैठ गए हैं, जिससे खिरनीबाग चौराहे पर पूरी तरह से जाम लग गया है। धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई है और वे लगातार सरकार के विरोध में आवाज उठा रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर स्थित सुभाष नगर में बीते कई दिनों से पाइपलाइन फूटी होने की वजह से गड्ढे से पीने योग्य पानी का रिसाव हो रहा है। इस तरह से सैकड़ो लीटर पानी प्रतिदिन नालियों में बह जाता है। इस समस्या पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।1
- शाहजहांपुर में दबंगों की प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उन्होंने पहले एक प्रार्थी के साथ मारपीट की और फिर उसके घर में घुसकर उसकी मां और बहन को भी पीटा। इस बर्बरता के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है।1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित खिरनीबाग चौराहे पर समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। तनवीर खां ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव की जल्द रिहाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया।1
- "लहू-लहू इंकलाब लेंगे, सनद रहे हम हिसाब लेंगे, तुम्ही से इसका जवाब लेंगे..." के आक्रामक इंकलाबी नारों के बीच दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस का अनशन चल रहा था। इसी अनशन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शन में उनके साथ मौजूद कई अन्य सीनियर कांग्रेस नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।1