logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना शाहपुर पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया की रफ्तार शाहपुर पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार दुकान में छिपाकर रखी थी 400 पाव देशी प्लेन शराब, 28 हजार रुपये बताई गई कीमत मऊगंज (अखंड सत्ता)। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 72 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 पाव शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मर्यादपुर निवासी राजेश उर्फ राजू सिंह, पिता चन्द्रबली सिंह, उम्र 50 वर्ष, अपनी दुकान में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान में दो बोरियों में रखे 400 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 72 लीटर तथा अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू सिंह निवासी ग्राम मर्यादपुर, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 26 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब के स्रोत और बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जब्ती: 400 पाव, कुल 72 लीटर देशी प्लेन शराब, अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये। पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक रामदीन सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेकपांडे

4 hrs ago
user_Abhishek Pandey
Abhishek Pandey
Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

थाना शाहपुर पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया की रफ्तार शाहपुर पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार दुकान में छिपाकर रखी थी 400 पाव देशी प्लेन शराब, 28 हजार रुपये बताई गई कीमत मऊगंज (अखंड सत्ता)। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 72 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 पाव शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मर्यादपुर निवासी राजेश उर्फ राजू सिंह, पिता चन्द्रबली सिंह, उम्र 50 वर्ष, अपनी दुकान में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान में दो बोरियों में रखे 400 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 72 लीटर तथा अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू सिंह निवासी ग्राम मर्यादपुर, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 26 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब के स्रोत और बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जब्ती: 400 पाव, कुल 72 लीटर देशी प्लेन शराब, अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये। पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक रामदीन सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेकपांडे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 25 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇
    1
    मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 25 सितम्बर 2026
➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें
👇
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामपुर बाघेलान के पशु चिकित्सालय में भरा 3 फीट पानी किसानों के आने-जाने में हो रही भारी समस्या डॉक्टर भी समय पर पशु चिकित्सालय रामपुर बाघेलान में उपलब्ध नहीं संभागायुक्त और कलेक्टर महोदय के आने की सूचना के उपरांत भी नहीं पहुंचा पशु चिकित्सालय का स्टाफ सुबह 11:00 तक बैठे क्षेत्र के किसान पशुओं के इलाज से हो रहे वंचित शासन की योजना पर लगा रहे पटीला।
    2
    रामपुर बाघेलान के पशु चिकित्सालय में भरा 3 फीट पानी किसानों के आने-जाने में हो रही भारी समस्या डॉक्टर भी समय पर पशु चिकित्सालय
रामपुर बाघेलान में उपलब्ध नहीं संभागायुक्त और कलेक्टर महोदय के आने की सूचना के उपरांत भी नहीं पहुंचा पशु चिकित्सालय का स्टाफ सुबह 11:00 तक बैठे क्षेत्र के किसान पशुओं के इलाज से हो रहे वंचित शासन की योजना पर लगा रहे पटीला।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। गुढ़ में भाजपा को झटका, 10 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा! रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद में भाजपा के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच 10 भाजपा पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। गुढ़ नगर परिषद की राजनीति में कई महीनों से चल रहा विवाद अब भाजपा संगठन तक पहुंच गया है। इस्तीफा देने वाले पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी शिकायतों और अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर संगठन स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पार्षदों ने अध्यक्ष पर मनमानी, कथित अनियमितताओं और परिषद के कामकाज में गतिरोध जैसे आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अध्यक्ष पक्ष का अपना पक्ष सामने आने पर उसे भी शामिल किया जाना आवश्यक होगा। गौर करने वाली बात यह है कि जुलाई में 13 पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर सामने आए थे और परिषद के कामकाज की जांच की मांग भी उठाई थी। अब 10 पार्षदों के भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के बाद गेंद भाजपा संगठन के पाले में है। हालांकि ये इस्तीफे पार्षद पद से नहीं, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बताए जा रहे हैं। गुढ़ की स्थानीय राजनीति में इस घटनाक्रम के बाद नया सियासी समीकरण बनता है या संगठन स्तर पर नाराज पार्षदों से संवाद कर विवाद सुलझाया जाता है—अब नजर भाजपा संगठन के अगले कदम पर रहेगी।
    1
    लोकेशन रीवा।

गुढ़ में भाजपा को झटका, 10 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा!

रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद में भाजपा के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच 10 भाजपा पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। गुढ़ नगर परिषद की राजनीति में कई महीनों से चल रहा विवाद अब भाजपा संगठन तक पहुंच गया है। इस्तीफा देने वाले पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी शिकायतों और अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर संगठन स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पार्षदों ने अध्यक्ष पर मनमानी, कथित अनियमितताओं और परिषद के कामकाज में गतिरोध जैसे आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अध्यक्ष पक्ष का अपना पक्ष सामने आने पर उसे भी शामिल किया जाना आवश्यक होगा। गौर करने वाली बात यह है कि जुलाई में 13 पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर सामने आए थे और परिषद के कामकाज की जांच की मांग भी उठाई थी। अब 10 पार्षदों के भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के बाद गेंद भाजपा संगठन के पाले में है। हालांकि ये इस्तीफे पार्षद पद से नहीं, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बताए जा रहे हैं। गुढ़ की स्थानीय राजनीति में इस घटनाक्रम के बाद नया सियासी समीकरण बनता है या संगठन स्तर पर नाराज पार्षदों से संवाद कर विवाद सुलझाया जाता है—अब नजर भाजपा संगठन के अगले कदम पर रहेगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट
    1
    सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट 
सतना/ मध्यप्रदेश प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रही चित्रकूट में पिछली बाढ़ से हुई तवाही के बाद फिर डर के साये मे चित्रकूट लगातार बताया जा रहा की मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा लोगों में चिंता की लकीरें प्रसासन ने किया अलर्ट
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मैहर के सेवा संकल्प में बच्चों और शिक्षकों के लिए एक गिलास पानी तक की व्यवस्था नहीं! मैहर में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों एवं शिक्षकों के लिए एक गिलास पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का पहले से निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? जिम्मेदारों से व्यवस्था की जानकारी और जवाब की मांग। मैहर के सेवा संकल्प में बच्चों और शिक्षकों के लिए एक गिलास पानी तक की व्यवस्था नहीं! मैहर में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों एवं शिक्षकों के लिए एक गिलास पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का पहले से निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? जिम्मेदारों से व्यवस्था की जानकारी और जवाब की मांग।
    1
    मैहर के सेवा संकल्प में बच्चों और शिक्षकों के लिए एक गिलास पानी तक की व्यवस्था नहीं!
मैहर में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों एवं शिक्षकों के लिए एक गिलास पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई।
ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का पहले से निरीक्षण क्यों नहीं किया गया?
जिम्मेदारों से व्यवस्था की जानकारी और जवाब की मांग।
मैहर के सेवा संकल्प में बच्चों और शिक्षकों के लिए एक गिलास पानी तक की व्यवस्था नहीं!
मैहर में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों एवं शिक्षकों के लिए एक गिलास पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई।
ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का पहले से निरीक्षण क्यों नहीं किया गया?
जिम्मेदारों से व्यवस्था की जानकारी और जवाब की मांग।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    8 hrs ago
  • एफ आइ आर होने के बावजूद आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं, खुलेआम घूम रहा आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई नहीं, खुलेआम घूमने का आरोप पीड़िता ने एसपी को सौंपा आवेदन, आरोपी से परिवार को खतरे की आशंका जताई सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी को आवेदन सौंपा है। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी सहित मामले में निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन के अनुसार, ग्राम शरदा, चौकी पिपरांव निवासी सुधा पाव, पिता शेमलाल पाव ने बताया कि उसके साथ 12 सितंबर 2026 को गंभीर घटना हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सुरेंद्र लोनिया ने उसके साथ गलत कृत्य किया तथा घटना के संबंध में उसे धमकी भी दी। आवेदन के मुताबिक, शिकायत के आधार पर रामपुर नैकिन थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना निरीक्षक सुधांशु तिवारी द्वारा की जा रही है। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद 24 सितंबर 2026 तक आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने आवेदन में आशंका जताई है कि आरोपी पूर्व में दी गई धमकियों के चलते उसे अथवा उसके परिजनों को नुकसान पहुंचा सकता है तथा मामले को प्रभावित करने का प्रयास भी कर सकता है। एसपी से पांच बिंदुओं में कार्रवाई की मांग पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए— 1. आरोपी के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने, 2. आरोपी को खुलेआम घूमने से रोकने के लिए कानून के अनुसार कार्रवाई करने, 3. मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र विवेचना सुनिश्चित करने, 4. पीड़िता एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा 5. स्थानीय स्तर पर कार्रवाई में लापरवाही हुई हो तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। आवेदन के साथ एफआईआर की प्रति संलग्न किए जाने का उल्लेख भी किया गया है।
    1
    एफ आइ आर होने के बावजूद आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं, खुलेआम घूम रहा आरोपी
एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई नहीं, खुलेआम घूमने का आरोप
पीड़िता ने एसपी को सौंपा आवेदन, आरोपी से परिवार को खतरे की आशंका जताई
सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी को आवेदन सौंपा है। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी सहित मामले में निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन के अनुसार, ग्राम शरदा, चौकी पिपरांव निवासी सुधा पाव, पिता शेमलाल पाव ने बताया कि उसके साथ 12 सितंबर 2026 को गंभीर घटना हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सुरेंद्र लोनिया ने उसके साथ गलत कृत्य किया तथा घटना के संबंध में उसे धमकी भी दी।
आवेदन के मुताबिक, शिकायत के आधार पर रामपुर नैकिन थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना निरीक्षक सुधांशु तिवारी द्वारा की जा रही है। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद 24 सितंबर 2026 तक आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
पीड़िता ने आवेदन में आशंका जताई है कि आरोपी पूर्व में दी गई धमकियों के चलते उसे अथवा उसके परिजनों को नुकसान पहुंचा सकता है तथा मामले को प्रभावित करने का प्रयास भी कर सकता है।
एसपी से पांच बिंदुओं में कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए—
1. आरोपी के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने,
2. आरोपी को खुलेआम घूमने से रोकने के लिए कानून के अनुसार कार्रवाई करने,
3. मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र विवेचना सुनिश्चित करने,
4. पीड़िता एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा
5. स्थानीय स्तर पर कार्रवाई में लापरवाही हुई हो तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। आवेदन के साथ एफआईआर की प्रति संलग्न किए जाने का उल्लेख भी किया गया है।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रीवा गुढ़ माननीय कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का महसाव सीएम राइस स्कूल का किया निरीक्षण रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का महसाव सीएम राइस स्कूल का किया निरीक्षण* स्कूल में जल भराव एवं स्कूल का मेंटेनेंस को दिया जोर रीवा
    1
    रीवा गुढ़ माननीय कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का महसाव सीएम राइस स्कूल का किया निरीक्षण
रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का महसाव सीएम राइस स्कूल का किया  निरीक्षण* 
स्कूल में जल भराव एवं स्कूल का मेंटेनेंस को दिया जोर 
रीवा
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *रीवा सेमरिया विधानसभा के शाहपुर ब्लॉक के सुकवार गांव में भोलेनाथ मंदिर वरहाई तालाब में धूमधाम से गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव* *रिपोर्टर: उमेश पाठक, रीवा मध्यप्रदेश* *सेमरिया।* सेमरिया विधानसभा के शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकवार में शुक्रवार रात भोलेनाथ मंदिर स्थित वरहाई तालाब में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गांव में गणेश उत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा था। पंडाल में रोज सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन हो रहा था। शुक्रवार को अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग, पाठकन बस्ती, स्कूल टोला होते हुए भोलेनाथ मंदिर वरहाई तालाब पहुंची। यात्रा में गांव के सैकड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चे और युवा नाचते-गाते "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तालाब किनारे पहुंचने पर विधि-विधान से पूजन किया गया। पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई, जिसका दृश्य आपके द्वारा भेजी गई तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए। छोटी बच्ची द्वारा आरती की थाली पकड़ने का भावुक दृश्य सभी के मन को छू गया विसर्जन के बाद खीर, लड्डू और फल का प्रसाद वितरित किया गया। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि सुकवार में यह परंपरा पिछले कई वर्षों से लगातार चली आ रही है। हर साल पूरे गांव में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजन शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। अंत में सभी ने अगले वर्ष और भी बड़े स्तर पर आयोजन करने का संकल्प लिया।
    1
    *रीवा सेमरिया विधानसभा के शाहपुर ब्लॉक के सुकवार गांव में भोलेनाथ मंदिर वरहाई तालाब में धूमधाम से गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव*
*रिपोर्टर: उमेश पाठक, रीवा मध्यप्रदेश*

*सेमरिया।* सेमरिया विधानसभा के शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकवार में शुक्रवार रात भोलेनाथ मंदिर स्थित वरहाई तालाब में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गांव में गणेश उत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा था। पंडाल में रोज सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन हो रहा था। शुक्रवार को अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग, पाठकन बस्ती, स्कूल टोला होते हुए भोलेनाथ मंदिर वरहाई तालाब पहुंची। यात्रा में गांव के सैकड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चे और युवा नाचते-गाते "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

तालाब किनारे पहुंचने पर विधि-विधान से पूजन किया गया। पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई, जिसका दृश्य आपके द्वारा भेजी गई तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए। छोटी बच्ची द्वारा आरती की थाली पकड़ने का भावुक दृश्य सभी के मन को छू गया  विसर्जन के बाद खीर, लड्डू और फल का प्रसाद वितरित किया गया।

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि सुकवार में यह परंपरा पिछले कई वर्षों से लगातार चली आ रही है। हर साल पूरे गांव में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजन शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

अंत में सभी ने अगले वर्ष और भी बड़े स्तर पर आयोजन करने का संकल्प लिया।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Jabalpur Madhya ke pass sadak hadsa huya bahut khatrnak Jabalpur Madhya ke pass sadak hadsa huya bahut khatrnak
    2
    Jabalpur Madhya ke pass sadak hadsa  huya bahut khatrnak 
Jabalpur Madhya ke pass sadak hadsa  huya bahut khatrnak
    user_SHAILU
    SHAILU
    गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.