logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतलें बरामद की गई हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतलें बरामद की गई हैं। ​📊 कार्रवाई की मुख्य बातें: ​स्थान: अरुणोदय कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर (अगमकुआं थाना क्षेत्र)। ​बरामदगी (मिनी फैक्ट्री): ​30 लीटर स्प्रिट ​10 लीटर तैयार नकली शराब ​850 खाली बोतलें (विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की) ​भारी मात्रा में ढक्कन और रैपर ​अन्य कार्रवाई: एक अन्य छापेमारी में कार से ₹85,000 कीमत की अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई। ​👤 गिरफ्तारी और सीलिंग: कार्रवाई के दौरान नालंदा जिले के सिलाव निवासी बादल कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मौके पर अवैध शराब बनाने वाले उस कमरे को उत्पाद विभाग की टीम ने सील कर दिया है। ​👮‍♂️ विशेष टीम: उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के मार्गदर्शन और निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में इस सफल अभियान को अंजाम दिया गया। छापेमारी दल में दारोगा सोनम कुमारी, सअनि अजीत पटेल, बबलू कुमार समेत कई अन्य कर्मी शामिल रहे।

7 hrs ago
user_Shyam nandan singh
Shyam nandan singh
Speech Therapist मनेर, पटना, बिहार•
7 hrs ago
92d56fd4-62f8-4eb7-ab1a-2dddb1721849

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतलें बरामद की गई हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतलें बरामद की गई हैं। ​📊 कार्रवाई की मुख्य बातें: ​स्थान: अरुणोदय कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर (अगमकुआं थाना क्षेत्र)। ​बरामदगी (मिनी फैक्ट्री): ​30 लीटर स्प्रिट ​10 लीटर तैयार नकली शराब ​850 खाली बोतलें (विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की) ​भारी मात्रा में ढक्कन और रैपर ​अन्य कार्रवाई: एक अन्य छापेमारी में कार से ₹85,000 कीमत की अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई। ​👤 गिरफ्तारी और सीलिंग: कार्रवाई के दौरान नालंदा जिले के सिलाव निवासी बादल कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मौके पर अवैध शराब बनाने वाले उस कमरे को उत्पाद विभाग की टीम ने सील कर दिया है। ​👮‍♂️ विशेष टीम: उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के मार्गदर्शन और निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में इस सफल अभियान को अंजाम दिया गया। छापेमारी दल में दारोगा सोनम कुमारी, सअनि अजीत पटेल, बबलू कुमार समेत कई अन्य कर्मी शामिल रहे।

More news from Patna and nearby areas
  • जनहित लोक दल पार्टी का हुआ गठन, जनहित पारदर्शिता जवाब देही और बेहतर शासन है उद्देश्य
    1
    जनहित लोक दल पार्टी का हुआ गठन, जनहित पारदर्शिता जवाब देही और बेहतर शासन है उद्देश्य
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    12 hrs ago
  • नेपाल में आए अचानक बाढ़ , हेलिकाप्टर क्रैश होते हुआ मुश्किल से बचा युवक viral video me नेपाल ke रेस्क्यू हेलिकाप्टर का है ,
    1
    नेपाल में आए अचानक बाढ़ , हेलिकाप्टर क्रैश होते हुआ मुश्किल से बचा युवक 
viral video me नेपाल ke रेस्क्यू हेलिकाप्टर का है ,
    user_उड़ता पंछी
    उड़ता पंछी
    Content Creator (YouTuber) Arrah, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • 🍦 चिक टोली में जुलूसकर्मियों के लिए दिखी शानदार सेवा, आइसक्रीम-पानी-लस्सी की व्यवस्था आरा: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान चिक टोली में इंस्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल सभी लोगों के लिए आइसक्रीम, ठंडा पानी और लस्सी की व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी के बीच यह सेवा जुलूसकर्मियों के लिए राहत का काम करती नजर आई। सेवा में जुटे लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी, लस्सी और आइसक्रीम उपलब्ध कराया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सेवा और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान सेवा और भाईचारे का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। 🕌🤝 📍 चिक टोली | आरा, भोजपुर 📸 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 🖊️ रिपोर्टर पंकज सिंह #जुलूसए_मोहम्मदी #चिकटोली #आरा #भोजपुर #सेवा #भाईचारा #अमन_चैन #ईदए_मिलादुन्नबी #जनताकीआवाजआरा
    1
    🍦 चिक टोली में जुलूसकर्मियों के लिए दिखी शानदार सेवा, आइसक्रीम-पानी-लस्सी की व्यवस्था
आरा: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान चिक टोली में इंस्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल सभी लोगों के लिए आइसक्रीम, ठंडा पानी और लस्सी की व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी के बीच यह सेवा जुलूसकर्मियों के लिए राहत का काम करती नजर आई।
सेवा में जुटे लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी, लस्सी और आइसक्रीम उपलब्ध कराया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सेवा और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान सेवा और भाईचारे का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। 🕌🤝
📍 चिक टोली | आरा, भोजपुर
📸 जनता की आवाज आरा न्यूज़
🖊️ रिपोर्टर पंकज सिंह
#जुलूसए_मोहम्मदी #चिकटोली #आरा #भोजपुर #सेवा #भाईचारा #अमन_चैन #ईदए_मिलादुन्नबी #जनताकीआवाजआरा
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • ईद मिलाद-उन-नबी पर ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने दी मुबारकबाद आरा। पैगंबर हज़रत मोहम्मद ﷺ की यौम-ए-पैदाइश ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर पूर्व आरा विधानसभा प्रत्याशी एवं शांति समिति, भोजपुर के सदस्य ज़ीशान अली तथा राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भोजपुर के अध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य सोहैल ख़ान ने देश-दुनिया के तमाम लोगों को दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने दूध कटोरा मोड़ के पास शहर से निकलने वाले विभिन्न जुलूसों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि एम्बुलेंस, इमरजेंसी सेवाओं, आम राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपने संयुक्त संदेश में ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने कहा कि हज़रत मोहम्मद ﷺ की पूरी जिंदगी दया, शांति, न्याय, सच्चाई और इंसानियत का संदेश देती है। पैगंबर साहब ने समाज में भाईचारे, जरूरतमंदों की मदद, समानता और हर वर्ग के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पैगंबर साहब के बताए आपसी भाईचारे, सब्र, प्रेम, शांति और इंसानियत की सेवा के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है। दोनों नेताओं ने लोगों से अपील की कि ईद मिलाद-उन-नबी के इस पवित्र अवसर पर समाज में मोहब्बत, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें। अंत में ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने सभी देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की तहे दिल से मुबारकबाद दी।
    1
    ईद मिलाद-उन-नबी पर ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने दी मुबारकबाद

आरा। पैगंबर हज़रत मोहम्मद ﷺ की यौम-ए-पैदाइश ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर पूर्व आरा विधानसभा प्रत्याशी एवं शांति समिति, भोजपुर के सदस्य ज़ीशान अली तथा राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भोजपुर के अध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य सोहैल ख़ान ने देश-दुनिया के तमाम लोगों को दिली मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने दूध कटोरा मोड़ के पास शहर से निकलने वाले विभिन्न जुलूसों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि एम्बुलेंस, इमरजेंसी सेवाओं, आम राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अपने संयुक्त संदेश में ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने कहा कि हज़रत मोहम्मद ﷺ की पूरी जिंदगी दया, शांति, न्याय, सच्चाई और इंसानियत का संदेश देती है। पैगंबर साहब ने समाज में भाईचारे, जरूरतमंदों की मदद, समानता और हर वर्ग के सम्मान का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में पैगंबर साहब के बताए आपसी भाईचारे, सब्र, प्रेम, शांति और इंसानियत की सेवा के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है।

दोनों नेताओं ने लोगों से अपील की कि ईद मिलाद-उन-नबी के इस पवित्र अवसर पर समाज में मोहब्बत, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।

अंत में ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने सभी देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की तहे दिल से मुबारकबाद दी।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • लोहार नेता राजकिशोर शर्मा ने दिल्ली जनजाति मंत्री के आवास पर मुलाकात कर लोहार सेंट समस्या को समाधान करने का आग्रह किया समाधान नहीं होने की स्थिति में मंत्री का त्यागपत्र के साथ सरकार के खिलाफ कल आंदोलन के विजेताओं ने दी
    1
    लोहार नेता राजकिशोर शर्मा ने दिल्ली जनजाति मंत्री के आवास पर मुलाकात कर लोहार सेंट समस्या को समाधान करने का आग्रह किया समाधान नहीं होने की स्थिति में मंत्री का त्यागपत्र के साथ सरकार के खिलाफ कल आंदोलन के विजेताओं ने दी
    user_आर के शर्मा
    आर के शर्मा
    Local Politician आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • भिखुआ में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप फतुहा। थाना क्षेत्र के भिखुआ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फतुहा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पहले पक्ष की राममितर देवी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी और बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटने का आरोप लगाया गया है। महिला के अनुसार, बचाने पहुंचे उनके बेटे शिवजी के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की गयी। बीच-बचाव के दौरान उनका हाथ ऐंठ दिया गया, जिससे उंगली में चोट और सूजन हो गयी। वहीं, दूसरे पक्ष की सविता देवी ने 26 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे की घटना को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद ईंट से हमला किया गया, जिससे उनकी दायीं आंख के नीचे गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। सविता देवी ने अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    1
    भिखुआ में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
फतुहा। थाना क्षेत्र के भिखुआ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फतुहा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पहले पक्ष की राममितर देवी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी और बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटने का आरोप लगाया गया है। महिला के अनुसार, बचाने पहुंचे उनके बेटे शिवजी के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की गयी। बीच-बचाव के दौरान उनका हाथ ऐंठ दिया गया, जिससे उंगली में चोट और सूजन हो गयी।
वहीं, दूसरे पक्ष की सविता देवी ने 26 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे की घटना को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद ईंट से हमला किया गया, जिससे उनकी दायीं आंख के नीचे गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। सविता देवी ने अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम #StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम #StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo
    1
    वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम 
#StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo
वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम 
#StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo
    user_INDIAN TIMES NEWS
    INDIAN TIMES NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • आरा में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजा भाईचारे और अमन का संदेश 🕌🤝 lआरा: हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर आरा शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। रामगढ़िया से शुरू हुआ जुलूस आरण्य देवी, शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज मोड़ और बाबू बाजार होते हुए रमना पहुंचा। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह आकर्षक झांकियां और विभिन्न करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सड़कों पर गुजर रहे लोगों ने रुककर करतब और जुलूस का नजारा देखा। इस दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के इंसानियत, शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। देश में अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआ भी मांगी गई। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा तथा पुलिस पदाधिकारियों ने लगातार गश्त की। 📍 आरा | भोजपुर 📸 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 🖊️ रिपोर्टर पंकज सिंह #EidEMiladUnNabi #जुलूसए_मोहम्मदी #आरा #भोजपुर #भाईचारा #अमन_चैन #हिंदू_मुस्लिम_एकता #AraNews #जनताकीआवाजआरा
    1
    आरा में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजा भाईचारे और अमन का संदेश 🕌🤝
lआरा: हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर आरा शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। रामगढ़िया से शुरू हुआ जुलूस आरण्य देवी, शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज मोड़ और बाबू बाजार होते हुए रमना पहुंचा।
जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह आकर्षक झांकियां और विभिन्न करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सड़कों पर गुजर रहे लोगों ने रुककर करतब और जुलूस का नजारा देखा।
इस दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के इंसानियत, शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। देश में अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआ भी मांगी गई।
वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा तथा पुलिस पदाधिकारियों ने लगातार गश्त की।
📍 आरा | भोजपुर
📸 जनता की आवाज आरा न्यूज़
🖊️ रिपोर्टर पंकज सिंह
#EidEMiladUnNabi #जुलूसए_मोहम्मदी #आरा #भोजपुर #भाईचारा #अमन_चैन #हिंदू_मुस्लिम_एकता #AraNews #जनताकीआवाजआरा
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.