logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित ब्यावर में जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का भव्य समारोह अम्बेडकर भवन, ब्यावर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता श्री जगदीश चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्यश्री योजना सहित महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के समर्पण, परिश्रम और योगदान को नमन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समग्र विकास से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, उद्योग, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को लखपति दीदी, सोलर दीदी और बैंक सखी जैसी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता से ही देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिभाओं और सेवाभावी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर कक्षा 10वीं की प्रथम 10 बालिकाओं तथा कक्षा 12वीं में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की प्रथम तीन-तीन बालिकाओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी साथिन, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका सहित संस्थागत श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेटी जन्मोत्सव तथा माता यशोदा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, पूर्व सभापति श्री नरेश कनोजिया, श्रीमती शशिबाला, उपनिदेशक श्रीमती नीरू सांखला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिला सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया।

23 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज निम्बाज (ब्यावर) के वरिष्ठ पत्रकार और 'जानकारी टीवी न्यूज' के आधार स्तंभ गोविंद सैन हमारे बीच नहीं रहे। उनका इस तरह असमय चले जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
    1
    रायपुर (ब्यावर)
ब्रेकिंग न्यूज
निम्बाज (ब्यावर) के वरिष्ठ पत्रकार और 'जानकारी टीवी न्यूज' के आधार स्तंभ  गोविंद सैन हमारे बीच नहीं रहे। उनका इस तरह असमय चले जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    57 min ago
  • होली छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पेंडलनार गांव में खेली जाती है। यह वर्षो से चली आ रही परम्परा को लेकर होती है आयोजन अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    होली छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पेंडलनार गांव में खेली जाती है।
यह वर्षो से चली आ रही परम्परा को लेकर होती है आयोजन
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अश्लील वीडियो बनाने के खिलाफ ज्ञापन दिया
    1
    अश्लील वीडियो बनाने के खिलाफ ज्ञापन दिया
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Sanwar Sa
    1
    Post by Sanwar Sa
    user_Sanwar Sa
    Sanwar Sa
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Azmat Hussain
    2
    Post by Azmat Hussain
    user_Azmat Hussain
    Azmat Hussain
    ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Purshotam Pareek
    1
    Post by Purshotam Pareek
    user_Purshotam Pareek
    Purshotam Pareek
    सोजत, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 🔴 ताज़ा खबर | जयपुर जयपुर हाईवे पुलिया नंबर 14 पर हादसा जयपुर हाईवे पर पुलिया नंबर 14 के पास आरटीओ की गाड़ी और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद आरटीओ अधिकारियों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की तस्वीरें और वीडियो मौके से सामने आए हैं। सच के साथ – राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 #ताजा_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #जयपुर_न्यूज #जयपुर_हाईवे #हादसा #सड़क_हादसा #RTO #जयपुर_एक्सीडेंट #राजस्थान_न्यूज #लोकल_न्यूज
    1
    🔴 ताज़ा खबर | जयपुर
जयपुर हाईवे पुलिया नंबर 14 पर हादसा
जयपुर हाईवे पर पुलिया नंबर 14 के पास आरटीओ की गाड़ी और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।
मौके पर मौजूद आरटीओ अधिकारियों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की तस्वीरें और वीडियो मौके से सामने आए हैं।
सच के साथ – राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़
News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01
#ताजा_खबर
#ब्रेकिंग_न्यूज
#जयपुर_न्यूज
#जयपुर_हाईवे
#हादसा
#सड़क_हादसा
#RTO
#जयपुर_एक्सीडेंट
#राजस्थान_न्यूज
#लोकल_न्यूज
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people शेरगढ़•
    16 hrs ago
  • https://shuru.co.in/dl/L7aTpH राजस्थान के जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के बंधा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवा अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    https://shuru.co.in/dl/L7aTpH
राजस्थान के जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के बंधा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवा
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.