भव्यता के साथ निकलेगी ३० वीं श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा 2 अप्रेल को भव्यता के साथ निकलेगी ३० वीं श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा 2 अप्रेल को 70 से 80 अधिक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र नागपुर : महानगर के ऐतिहासिक राजाबाक्षा हनुमान मंदिर से निकलने वाली ३० वीं श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक भव्य एवं विशाल स्वरूप देने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष अधिवक्ता आचार्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में शहरभर के श्रद्धालु एवं विभिन्न संस्थाएं इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। इस बार शोभायात्रा में 70 से 80 आकर्षक झांकियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदेशों का समावेश होगा। विशेष आकर्षण के रूप में “हनुमान चालीसा पाठ झांकी” तैयार की गई है, जिसमें पूरे मार्ग पर लाइव हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस झांकी के माध्यम से श्रद्धालु भी चलते-चलते सामूहिक पाठ में सहभागिता कर सकेंगे। शोभायात्रा में अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। विभिन्न झांकियों के प्रयोजन में कॉन्फिडेंस ग्रुप, गो गैस, आर्यस हॉस्पिटल, आरबी हार्डवेयर, प्लास्टो, वंदन लॉन, विध्यवासिनी लॉन, संगम स्वीट्स, सुपर इलेक्ट्रिकल्स, पांडव ग्रुप सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके साथ ही शहर के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी आयोजन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल से हनुमान चालीसा के अखंड पाठ के साथ होगी, जो अगले दिन जन्म आरती तक निरंतर जारी रहेगा। 2 अप्रैल को सायंकाल 5:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में भगवान की महाआरती के पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी एवं महापौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा का मार्ग राजाबाक्षा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौकों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में ही समाप्त होगा। पूरे मार्ग में आकर्षक झांकियों, भक्ति संगीत एवं धार्मिक वातावरण के बीच वानर एवं भालू स्वरूप धारण किए कलाकार भी श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु अभिषेक तिवारी, वेदांत तिवारी, रचित झुनझुनवाला, हर्षल कुंड, प्रभात तिवारी, दादू गुर्जर, डॉ. हरीश पुरोहित, विजय पुरोहित, महेश बाहेती, प्रशांति ताईवाड़े, सुभाष शर्मा, प्रथम पखोडे, विघ्नेश बिलसे सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। पत्रकार परिषद में उपस्थित मंच पर संस्थापक अध्यक्ष विवेक तिवारी, वेदांत तिवारी, एडवोकेट विश्वनाथ राठोड, और विघ्नेश बिलसे उपस्थित थे।

- छत्तीसगड कांकेरमध्ये दोन नक्षलवाद्यांनी एके-४७ सह केले आत्मसमर्पण जंगलात लपून बसलेल्या साथीदारांना मुख्य प्रवाहात परत येण्याचे आवाहन केले....1
- Post by Suresh k langde1
- Post by Samachar king digital1
- सुप्रसिद्ध बालाजी मंदिर ता. चिमूर, जि. चंद्रपूर येथील दर्शन व शैक्षणिक सहल1
- विजय थलपती (TVK प्रमुख) यांनी तमिळनाडूतील विधानसभा निवडणुकीचा अर्ज भरला! नागपूर :- दि. 30 2026 रोजी विजय थलपती (TVK प्रमुख) यांनी तामिळनाडू विधानसभा निवडणुकीसाठी अधिकृतपणे उमेदवारी अर्ज दाखल केला आहे. ही निवडणूक त्यांची राजकारणातील पहिली मोठी निवडणूक लढत मानली जात आहे. अर्ज भरल्यानंतर विजय यांनी कार्यकर्त्यांशी संवाद साधत जनतेसाठी काम करण्याचा निर्धार व्यक्त केला.1
- कुही-वाघाच्या हल्ल्यात ठार झालेल्या महिलेच्या वारसांना २५ लाखांची आर्थिक मदत . दहा लाख रुपयांचा तात्काळ धनादेश तर बाकी पंधरा लाख रुपये मिळणार फिक्स च्या स्वरूपात. निर्मला श्रीपत गभणे वय वर्षे ७८ यांचा शेतात काम करताना वाघाने केलेल्या हल्यात दि.२७/३/२०२६ ला झाला होता मृत्यू, यावेळी वारसांना सह वनविभागाचे कर्मचारी व अधिकारी मोठ्या संख्येने उपस्थित होते1
- उमरेड ( राजु जांभुळे ) भिवापूर पोलिसांनी रेतीची चोरटी वाहतूक करणाऱ्यांविरोधात २८ व २९ मार्च रोजी धडक कारवाई करत एकूण ५ गुन्हे नोंदवले. या कारवाईत ५ टिप्पर वाहने आणि ३६ ब्रास रेती असा एकूण १ कोटी ३१ लाख ८० हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. पोलिसांनी विविध ठिकाणी नाकाबंदी व पेट्रोलिंग करीत तहसिल कार्यालय टी पाइंट व जवळी परिसरात संशयित टिप्पर थांबवून तपासणी केली. तपासणीदरम्यान संबंधित वाहनांमध्ये रेती आढळून आली. मात्र चालकांकडे वाहतुकीसाठी कोणताही वैध परवाना नसल्याचे निष्पन्न झाले. कारवाईदरम्यान वेगवेगळ्या प्रकरणांमध्ये २० ते ३० लाख रुपये किंमतीची टिप्पर वाहने तसेच ३० ते ४० हजार रुपये किंमतीची रेती जप्त करण्यात आली. सदरची कारवाई उपविभागीय अधिकारी वृष्टी जैन यांच्या मार्गदर्शनाखाली ठाणेदार रविंद्र मस्कर यांच्या नेतृत्वात पोलिस नाईक रविंद्र जाधव व पोलिस अमलंदार यांच्या पुढाकारात करण्यात आली. या सर्व प्रकरणांत चालक व वाहन मालकांविरोधात गुन्हे दाखल करण्यात आले आहेत. या प्रकरणी भिवापूर पोलिस ठाण्यात भारतीय न्याय संहिता कलम ३०३(२), ३(५), ४९ तसेच महाराष्ट्र जमीन महसूल संहिता १९६६ च्या कलम ४८(७) आणि ४८(८) अन्वये गुन्हे नोंदविण्यात आले आहेत.1
- नशिक: अल्पवयातच नको ते कृत्य भोंदू व विकृत खरात करत असल्याने घरच्यांनी ढुंगणावर लाथ घालून घराबाहेर हाकलले1