logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत हाई रिस्क गांवों में जांच शिविर आयोजित कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत जनपद के चिन्हित हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर टीबी की जांच की गई। अभियान के तहत 24 मार्च से लगातार विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएचसी सेवरही के अंतर्गत हाई रिस्क ग्राम गढ़ईया चिन्तामणि, सीएचसी तमकुही के अंतर्गत बसडीला महन्थ तथा सीएचसी रामकोला के अंतर्गत बिहुली सोमाली गांव में टीबी जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से मौके पर ही लोगों के छाती का एक्स-रे किया। साथ ही लक्षण आधारित स्क्रीनिंग कर संभावित मरीजों के बलगम के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में ईंट भट्टा श्रमिकों, फैक्ट्री मजदूरों, प्रवासी कामगारों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों तथा पूर्व में टीबी से ग्रसित मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एस. एन. त्रिपाठी ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत जिले की सभी हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित कर टीबी जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य छिपे हुए टीबी मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका पूर्ण उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविरों में लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, निःशुल्क इलाज तथा निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाले एक हजार रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ते की भी जानकारी दी गई। डॉ. त्रिपाठी ने जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रांत नागरिकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने तथा उन्हें पोषण एवं भावनात्मक सहयोग देने की अपील की है।

1 hr ago
user_Raju Dubey
Raju Dubey
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate
    1
    जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग।

आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। 

बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था।

#kushinagar #NewsUpdate
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।
    1
    पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।
    user_अशोक जायसवाल
    अशोक जायसवाल
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।
    1
    मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी 
पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।
    user_V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Rummy pride withdrawal proof | #onlineearningapp #game #earnmoneyonline #aj #newearningapp रोज ₹10000 कमाने के लिए कमेंट बॉक्स में एप्लीकेशन का लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करो और अर्निंग करना स्टार्ट करो
    1
    Rummy pride withdrawal proof | #onlineearningapp #game #earnmoneyonline #aj #newearningapp 
रोज ₹10000 कमाने के लिए कमेंट बॉक्स में एप्लीकेशन का लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करो और अर्निंग करना स्टार्ट करो
    user_Aj
    Aj
    Classified ads newspaper publisher पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक Breaking कुशीनगर - पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक - खून से लथपथ हालत में CHC तुर्कहा लाया गया युवक - हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत का मामला।
    3
    पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट
- पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक
Breaking कुशीनगर
- पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट
- पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक
- खून से लथपथ हालत में CHC तुर्कहा लाया गया युवक
- हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर
- हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत का मामला।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रामकोला पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने की वजह से सब जनता परेशान है रामकोला पेट्रोल पंप पर तेल ना मिले मिलने से सब जनता परेशान है सब जनता परेशान पेट्रोल की वजह से पेट्रोल डीजल की वजह से सब जनता परेशान है
    1
    रामकोला पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने की वजह से सब जनता परेशान है
रामकोला पेट्रोल पंप पर तेल ना मिले मिलने से सब जनता परेशान है सब जनता परेशान पेट्रोल की वजह से पेट्रोल डीजल की वजह से सब जनता परेशान है
    user_Kaushal rajbhar
    Kaushal rajbhar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
    4
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.