logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवहट्टा:देवनवन शिवमंदिर में पहली सोमवारी पर भव्य जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर स्थित देवनवन शिवमंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मुंगेर के गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लाकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं आसपास पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाहपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार पर देवनवन शिवमंदिर में आस्था और श्रद्धा का यह नजारा सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

18 hrs ago
user_Mukesh kr mandal
Mukesh kr mandal
Voice of people Nauhatta, Saharsa•
18 hrs ago

नवहट्टा:देवनवन शिवमंदिर में पहली सोमवारी पर भव्य जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर स्थित देवनवन शिवमंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मुंगेर के गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लाकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं आसपास पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाहपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार पर देवनवन शिवमंदिर में आस्था और श्रद्धा का यह नजारा सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

More news from बिहार and nearby areas
  • रेलवे का ये अंडरपास बना जी का जंजाल ,जान जोखिम में डालकर जाने को मजबूर हैं लोग रेलवे का ये अंडरपास बना जी का जंजाल ,जान जोखिम में डालकर जाने को मजबूर हैं लोग #saharsa #biharnews #latestnews #breakingnews
    1
    रेलवे का ये अंडरपास बना जी का जंजाल ,जान जोखिम में डालकर जाने को मजबूर हैं लोग
रेलवे का ये अंडरपास बना जी का जंजाल ,जान जोखिम में डालकर जाने को मजबूर हैं लोग 
#saharsa #biharnews #latestnews #breakingnews
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
  • परवाहा की सड़क बनी तालाब! मासूम को गोद में उठाकर कराया गया पार | Ground Report खजुरहा पंचायत में विकास की हकीकत! परवाहा गांव की सड़क ने खोली पोल
    1
    परवाहा की सड़क बनी तालाब! मासूम को गोद में उठाकर कराया गया पार | Ground Report
खजुरहा पंचायत में विकास की हकीकत! परवाहा गांव की सड़क ने खोली पोल
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Newsagent सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    2 hrs ago
  • खुशखबरी अबु धाबी और दुबई में जॉब का सुनहरा मौका 3 company का 6,8, 9अगस्त को दरभंगा में होगा क्लाइंट इंटरव्यू कई ट्रेड में बंपर भर्ती, Contact 7257030412/ 90060 54556 #Dubai #Abudhabi #Jobs #Vaccancy #Employment #News
    1
    खुशखबरी अबु धाबी और दुबई में जॉब का सुनहरा मौका 3 company का 6,8, 9अगस्त को दरभंगा में होगा क्लाइंट इंटरव्यू
कई ट्रेड में बंपर भर्ती, Contact 7257030412/ 90060 54556
#Dubai #Abudhabi #Jobs #Vaccancy #Employment #News
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    25 min ago
  • खबर-सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एक शिक्षक कक्षा के भीतर बच्चों के बीच कुर्सी पर पैर रखकर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, शिक्षक ने बीमारी का हवाला देते हुए खुद को निर्दोष बताया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    खबर-सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एक शिक्षक कक्षा के भीतर बच्चों के बीच कुर्सी पर पैर रखकर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, शिक्षक ने बीमारी का हवाला देते हुए खुद को निर्दोष बताया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_Soyal alam DAT/MDE news
    Soyal alam DAT/MDE news
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • एक युवा लड़के ने सवाल उठाया कि कागज़ लीक से विकसित भारत का निर्माण कैसे हो सकता है (शिक्षा विकास की कुंजी है, झारखंड में हो रहे विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे एक युवा लड़के ने शिक्षा के महत्व पर एक सशक्त संदेश दिया। उसने कहा कि विकसित देश मजबूत शिक्षा प्रणालियों में निवेश करके प्रगति करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले प्रश्नपत्र लीक होने से मेहनती छात्रों के अवसर नष्ट होते रहते हैं और परीक्षाओं पर लोगों का भरोसा कमज़ोर होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि किसी देश की शिक्षा प्रणाली योग्यता और निष्पक्षता की रक्षा करने में विफल रहती है, तो वह सही मायने में विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक को रोकना और पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित करना छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है।
    1
    एक युवा लड़के ने सवाल उठाया कि कागज़ लीक से विकसित भारत का निर्माण कैसे हो सकता है (शिक्षा विकास की कुंजी है,
झारखंड में हो रहे विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे एक युवा लड़के ने शिक्षा के महत्व पर एक सशक्त संदेश दिया। उसने कहा कि विकसित देश मजबूत शिक्षा प्रणालियों में निवेश करके प्रगति करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले प्रश्नपत्र लीक होने से मेहनती छात्रों के अवसर नष्ट होते रहते हैं और परीक्षाओं पर लोगों का भरोसा कमज़ोर होता है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि किसी देश की शिक्षा प्रणाली योग्यता और निष्पक्षता की रक्षा करने में विफल रहती है, तो वह सही मायने में विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक को रोकना और पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित करना छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है।
    user_भारत अपडेट 24×7
    भारत अपडेट 24×7
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    3 hrs ago
  • सुखा नशा युवा पीढ़ी के लिए बन रहा अभिशाप - पिन्टू यादव कुमारखंड, मधेपुरा। युवा सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टू यादव ने कहा कि बिहार में सूखा नशा जैसे स्मैक, हेरोइन, गांजा, नशीली गोलियां आदि के बढ़ते प्रचलन को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में किशोर और युवा तेजी से आ रहे हैं, जिससे अपराध, मानसिक तनाव और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता और काउंसलिंग की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। यदि इसे नशे से नहीं बचाया गया, तो राज्य के विकास और सामाजिक प्रगति के सपने अधूरे रह जाएंगे। उन्होंने सभी से नशामुक्त बिहार के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशा से दूर रहने का आह्वान किया। फोटो - सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टू यादव
    1
    सुखा नशा युवा पीढ़ी के लिए बन रहा अभिशाप - पिन्टू यादव 
कुमारखंड, मधेपुरा। 
युवा सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टू यादव ने कहा कि बिहार में सूखा नशा जैसे स्मैक, हेरोइन, गांजा, नशीली गोलियां आदि के बढ़ते प्रचलन को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में किशोर और युवा तेजी से आ रहे हैं, जिससे अपराध, मानसिक तनाव और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता और काउंसलिंग की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने की
अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। यदि इसे नशे से नहीं बचाया गया, तो राज्य के विकास और सामाजिक प्रगति के सपने अधूरे रह जाएंगे। उन्होंने सभी से नशामुक्त बिहार के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशा से दूर रहने का आह्वान किया। 
फोटो - सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टू यादव
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • छातापुर:अपराध की राह छोड़ हरियाली का इतिहास रच दिया,त्रिवेणीगंज निवासी योगेंद्र वियोगी , अपने अनोखा बाग में लगाया अमेरिकन फुल,देखें और क्या क्या लगाये है
    1
    छातापुर:अपराध की राह छोड़ हरियाली का इतिहास रच दिया,त्रिवेणीगंज निवासी योगेंद्र वियोगी , अपने अनोखा बाग में लगाया अमेरिकन फुल,देखें और क्या क्या लगाये है
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    9 hrs ago
  • सकरी का भरोसेमंद नाम – जनता जेनरल स्टोर्स | घर की हर जरूरत का सामान अब एक ही जगह ,उचित दाम, बेहतरीन सामान और आपका अपना स्टोर। आपका हार्दिक स्वागत है!" #JanataGeneralStores #Sakri #GeneralStore #Shopping #Footwear #Cosmetics #KitchenItems
    1
    सकरी का भरोसेमंद नाम – जनता जेनरल स्टोर्स | घर की हर जरूरत का सामान अब एक ही जगह ,उचित दाम, बेहतरीन सामान और आपका अपना स्टोर। आपका हार्दिक स्वागत है!"
#JanataGeneralStores #Sakri #GeneralStore #Shopping #Footwear #Cosmetics #KitchenItems
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    13 hrs ago
  • बेगूसराय में# संदिग्ध अवस्था में मिला 25 वर्षीय युवक का शव |# पुलिस जांच में जुटी,,,,,
    1
    बेगूसराय में# संदिग्ध अवस्था में मिला 25 वर्षीय युवक का शव |# पुलिस जांच में जुटी,,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.