चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार भोर उस समय हड़कंप मच गया, जब चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रामपुर गांव निवासी मोती लाल का 8 वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार भोर घर में चारपाई पर सो रहा था। अचानक सांप के डंसने पर बालक चारपाई से उठ गया और अपने माता-पिता से बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। परिजनों ने तत्काल आसपास खोजबीन शुरू की तो चारपाई के पास एक सांप बैठा दिखाई दिया। परिजनों ने लाठी-डंडों से सांप को मार डाला। इसके बाद परिजन बालक को झाड़-फूंक के लिए लेकर चले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बालक को समुचित चिकित्सकीय उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

- नैनी सब्जी मंडी के समीप राष्ट्रीय पक्षी मयूर की मौत, करंट लगने की आशंका नैनी, प्रयागराज। नैनी सब्जी मंडी के समीप राष्ट्रीय पक्षी मयूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मयूर का शव मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि विद्युत तार की चपेट में आने से मयूर की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर मयूर की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने तथा क्षेत्र में खुले एवं जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत तारों की स्थिति की जांच कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2
- शुक्ला जी ने रिपोर्टर को दे डाली मारने की धमकी , सनातन की नही अखिलश यादव की बात करो शुक्ला का अंजद शुक्ला जी ने रिपोर्टर को दे डाली मारने की धमकी , सनातन की नही अखिलश यादव की बात करो शुक्ला का अंजद1