लोकेशन कटनी जिला कटनी कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट कटनी के कक्का निवास पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का स्वागत कटनी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया कटनी प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का के निवास पहुंची। यहां पहुंचने के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बरोसी ने सबसे पहले भगवान चंद्र प्रभ के दर्शन किये। इसके उपरांत कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का, श्रीमती आराधना जैन, आदित्य जैन, पूर्वी जैन ने उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रजनी वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, सौम्या जैन, सेवादल अध्यक्ष मुकेश परौहा, हेमा शर्मा, माया चौधरी, मीनाक्षी बलवी, नीरा सोनी, लता खरे, पलक जैन इत्यादि बड़ी संख्या मे महिला कार्यकर्ता कांग्रेस जन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ हेतु आपका राकेश जैन कक्का
लोकेशन कटनी जिला कटनी कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट कटनी के कक्का निवास पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का स्वागत कटनी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया कटनी प्रवास के दौरान
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का के निवास पहुंची। यहां पहुंचने के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बरोसी ने सबसे पहले भगवान चंद्र प्रभ के दर्शन किये। इसके उपरांत कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस
नेता राकेश जैन कक्का, श्रीमती आराधना जैन, आदित्य जैन, पूर्वी जैन ने उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रजनी वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, सौम्या जैन,
सेवादल अध्यक्ष मुकेश परौहा, हेमा शर्मा, माया चौधरी, मीनाक्षी बलवी, नीरा सोनी, लता खरे, पलक जैन इत्यादि बड़ी संख्या मे महिला कार्यकर्ता कांग्रेस जन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ हेतु आपका राकेश जैन कक्का
- **महाशिवरात्रि के पावन दिवस पर पत्रकारों का भव्य सम्मान* (कार्यक्रम दिनांक : 16/02/2025) कल्प होटल, कटनी में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन** महाशिवरात्रि के शुभ और आध्यात्मिक दिवस पर दिनांक 16 फरवरी 2025 को कटनी के प्रतिष्ठित कल्प होटल में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन – कटनी इकाई द्वारा एक ऐतिहासिक, गरिमामय और भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल एक औपचारिक कार्यक्रम था, बल्कि जिले की पत्रकारिता को नई दिशा, नई पहचान और नवीन ऊर्जा प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्वप्रथम अशोक विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद अभिषेक ताम्रकार, तथा आदरणीय अतिथि प्रताप सिंह तोमर के आगमन ने पूरा माहौल गरिमा, अनुशासन व सम्मान से भर दिया। मंच से लेकर सभा तक—हर ओर उत्साह, एकता और पत्रकारों की शक्ति की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। 🌟 अतिथि संबोधन – विचारों की शक्ति, पत्रकारिता का मार्गदर्शन 1. अशोक विश्वकर्मा का प्रेरणादायी और विस्तृत संबोधन अशोक विश्वकर्मा ने अपने विस्तृत वक्तव्य में कहा: “पत्रकार लोकतंत्र का हृदय होते हैं। आपके प्रश्नों में जनता की पीड़ा होती है, और आपके उत्तरों में समाज का भविष्य लिखा होता है।” उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को सेवा, साहस और संवेदनशीलता से जोड़ा। आई-कार्ड वितरण के महत्व पर बोलते हुए कहा— “आई-कार्ड केवल एक प्लास्टिक कार्ड नहीं— यह आपकी सत्यनिष्ठा, कर्तव्य और निडरता का प्रतीक है।” उन्होंने एसोसिएशन की एकजुटता, अनुशासन एवं सक्रियता की खुलकर प्रशंसा की और भविष्य में पत्रकारों के प्रशिक्षण, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विशेष कार्यक्रम शुरू किए जाने की आवश्यकता भी व्यक्त की। 2. अभिषेक ताम्रकार का प्रभावशाली उद्बोधन पूर्व पार्षद अभिषेक ताम्रकार ने पत्रकारों को लोकतंत्र का प्रहरी बताते हुए कहा: “पत्रकार समाज का मार्ग-दर्शक होता है। आपके शब्द केवल खबर नहीं—वे दिशा हैं, वे चेतना हैं।” उन्होंने कहा कि एक पत्रकार की निष्ठा जनता के साथ होती है, और आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को स्थिर और जागरूक रखती है। आई-कार्ड वितरण को उन्होंने पत्रकारों की प्रतिष्ठा और दायित्व की औपचारिक मान्यता बताया। 3. प्रताप सिंह तोमर का प्रेरक संबोधन प्रताप सिंह तोमर ने अपने विचार रखते हुए कहा: “सत्य, साहस और संयम—इन तीन मूल्यों पर खड़ी पत्रकारिता किसी भी समाज को अंधकार से प्रकाश में ले आती है।” उन्होंने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक संदेश को पत्रकारिता से जोड़ते हुए कहा कि सच्ची पत्रकारिता वही है जो निर्भीक, तथ्यपरक और जनहित में समर्पित हो। उन्होंने पत्रकारों को निष्पक्षता व निडरता को सर्वोच्च महत्व देने की प्रेरणा दी। 🏅 आई-कार्ड प्राप्त करने वाले पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण क्षण में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन – कटनी इकाई (Journalist Association Katni) द्वारा निम्न पत्रकारों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों से आधिकारिक पहचान-पत्र (आई-कार्ड) प्रदान किए गए— ✨ नीरज पांडे ✨ नरेश बजाज ✨ शैलेन्द्र तिवारी ✨ रुद्र दत्त पांडे ✨ जय शक्ति शिवहरे ✨ सुरेंद्र शर्मा ✨ आरती शुक्ला ✨ प्रियंका तिवारी ✨ ऋषभ बर्मन ✨ राजू तिवारी ✨ अशोक मिश्रा ✨ धनीराम कुछवाहा इनके साथ-साथ अन्य कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव, ऊर्जा और उपस्थिति से कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाया। 🖋️ **संपादकीय टिप्पणी* *पत्रकारिता का दीप तभी प्रज्वलित रहेगा, जब सत्य उसकी लौ बनेगा”** कटनी में 16/02/2025 का यह आयोजन केवल आई-कार्ड वितरण नहीं था— यह पत्रकारिता के सम्मान, गरिमा और शक्ति का उत्सव था। पत्रकार समाज की आँखें होते हैं। जब आँखें जागरूक हों, तो अंधकार कभी टिक नहीं सकता। अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार और प्रताप सिंह तोमर— तीनों अतिथियों ने जिस प्रकार पत्रकारों की भूमिका को लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताया, वह पत्रकारिता की दिशा को मजबूती प्रदान करता है। समय बदल रहा है—सूचनाएँ तेज़ हैं, चुनौतियाँ बड़ी हैं, परंतु यदि पत्रकारिता सत्य, साहस और संवेदनशीलता पर टिकी रहे— तो समाज कभी भटक नहीं सकता। यह आयोजन पत्रकारिता की आत्मा को फिर से जगाने वाला क्षण साबित हुआ है।4
- बहोरीबंद रुपनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष1
- कोठी थाना अंतर्गत रोयनी मोड़ के पहले भीषण एक्सीडेंट एक व्यक्ति के मौत की खबर कोठी पुलिस थाना प्रभारी सहित मौके पर।1
- *महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *मंदिरों सहित जगह - जगह हुआ भंडारा* *उमरिया* - महाशिवरात्रि को लेकर पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। हर-हर महादेव के जयकारे से शिव मंदिर और शिवालय गूंज उठे वहीं शिवालयों में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गयी। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से शिव पार्वती विवाह महोत्सव मनाया। ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म को मानने वालों का प्रमुख धार्मिक त्यौहार है।यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आज रविवार को जिला सहित समूचे शहर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धाभक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यालय स्थित श्री सागरेश्वरनाथ सगरा मन्दिर, मढ़ीवाह शिव मंदिर, उमलेश्वरनाथ शिव मंदिर बहरा धाम, शिवशक्ति धाम, पिपलेश्वरधाम शिव मंदिर सहित भोलेनाथ की मंदिरों में प्रातःकाल से ही भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। शहर के सगरा मन्दिर में सुबह से ही महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूजा अर्चना के दौरान भोलेनाथ के चरणों मे बेलपत्र, फल फूल, मिष्ठान, विभिन्न प्रकार के पकवान व श्रीफल अर्पित कर मनोकामना पूर्ण करने आराधना की गई। पर्व के अवसर पर शहर के मंदिरों में अनेकों धार्मिक अनुष्ठान सम्पादित किये गए। इसके अलावा मंदिरों सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष प्रकार का भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और पुण्यलाभ अर्जित किया। ज्ञात हो कि शिव मंदिरों में देर रात तक भक्तों ने पूजा अर्चना की। *नंदी में सवार भगवान भोलेनाथ की निकली बारात* महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों द्वारा स्थानीय शिवशक्ति धाम से सायंकाल भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। भगवान शिव की बारात में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक, जयस्तंभ चौक, रेल्वे स्टेशन चौक से सगरा मन्दिर पहुँची। जहां श्रद्धाभक्ति व धूमधाम से भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सम्पन्न कराया गया। ज्ञात हो कि भगवान भोलेनाथ की बारात में महादेव जी के भक्तों ने अनेक रूप धारण कर भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर के नागरिकों द्वारा जगह- जगह बारात का स्वागत किया गया । वही शंकर भगवान की पूजा अर्चना व आरती करने और भोलेनाथ के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा भक्तों द्वारा की गई।3
- सतना -धारकुंडी थाना से आश्रम के रास्ते में विचरण करते दिखे वनराज। कैमरे में हुए कैद।1
- जरूरत आई तो Star Health ने पैसे देने से मना कर दिया!" "बोल रहे- हमसे पूछकर ली थी पॉलिसी?" क्या देश में Health insurance के नाम पर भी घोटाला चल रहा है? ये लखनऊ का वीडियो है. मां के इलाज के लिए एक आदमी, Star Health के दफ्तर में बैठा है. पहले प्रीमियर भरो, फिर बीमारी हो तो धरना दो. ये कौन सा सिस्टम है? और स्टाफ का attitude देखिए, क्या ये लोग सिर्फ पॉलिसी बेचने के लिए रखे गए हैं या फिर ग्राहकों की मदद करना भी इनके काम में शामिल है?1
- कटनी नगर निगम कर्मचारियों ने दिखाई मानवता, घायल युवक को पहुँचाया जिला अस्पताल1
- सतना: युवती से मोबाइल लूट का प्रयास, शोर मचाने पर भागा बदमाश सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरंग पार्क कॉलोनी के पास लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ अकेली जा रही एक युवती को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश ने उसके मोबाइल पर झपट्टा मारा और उसे छीनने की कोशिश की। युवती ने साहस दिखाते हुए तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।1
- 👉*विधायक मीना सिंह द्वारा ग्रामीणों को पनपथा-मझौली-कसेरू-उमरिया-बकेली सड़क निर्माण की बड़ी सौगात।* -मानपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी को मझौली मोड़ कसेरू से उमरिया बकेली पहुंच मार्ग का भूमि पूजन/शिलान्यास किया गया विदित हो कि उक्त सड़क के बन जाने से मुख्य मार्ग से होकर उमरिया बकेली की ओर पहुंचने हेतु लोगों को सरलतम मार्ग की बड़ी सौगात मिल सकेगी और उनका आवागमन सुलभ हो सकेगा जिसका निर्माण ₹5 करोड़ 50 लाख 85 हज़ार रुपए की लागत से किया जाएगा।उक्त मार्ग के निर्मित होने से निश्चित तौर पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय जन सहित आसपास के कई ग्रामों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल सकेगा,जिस हेतु लोगों ने अपनी चहेती विधायक मीना सिंह को साधुवाद ज्ञापित किया है।*1