logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास *सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास* - *स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के मुखिया ने जारी किया वीडियो* - *80 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं* - *हमें आत्मचिंतन करने के लिए प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस* - *प्रदेश में लगातार हो रहा निवेश, बढ़ रही अर्थव्यवस्था की गति* - *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को दी कई सौगातें* भोपाल। स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नाम संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने राज्य के विकास, जन-सहयोग, अर्थव्यवस्था, निवेश सहित कई तथ्यों का जिक्र किया। उन्होंने संदेश में आम जनता के साथ-साथ किसानों पर बात की। उन्होंने प्रदेश में बारिश की गति बढ़ने पर प्रसन्नता भी जाहिर की। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। मैं सबसे पहले देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अमर शहीद सेनानियों, राष्ट्रप्रेमियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक विशेष त्योहार है, जो हमें आत्मचिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है। *त्योहार हमारे जीवन का आधार* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस महीने हम स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मना रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद ही भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी और उनके साथ-साथ श्री गणेश उत्सव की लंबी परंपरा हमारी उमंग बढ़ाएगी। परमात्मा की कृपा से अब वर्षा भी अच्छी हो रही है, जिससे किसान भाई और आम नागरिकों को राहत मिली है। प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर पर्व और त्योहार मनाने का काम किया है। *निरंतर आगे बढ़ता रहेगा विकास का कारवां* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। धार में टेक्सटाइल क्षेत्र में पीएम मित्रा पार्क बन रहा है, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। अन्य कई क्षेत्रों में निवेश आ रहा है। मेरा विश्वास है कि विकास का ये कारवां प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। एक बार पुनः स्वतंत्रता की वर्षगांठ की आप सभी को बधाई, बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत माता की जय।

23 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें
    1
    जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें
जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें
    user_JOURNALIST RIPPU PANDEY
    JOURNALIST RIPPU PANDEY
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सोहागी घाटी में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका रीवा। रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोहागी घाटी की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर बंद मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू और त्योंथर चौकी प्रभारी संजू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हो सकता है। प्राथमिक दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बैग में बंद कर घाटी की झाड़ियों में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। सोहागी घाटी में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका रीवा। रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोहागी घाटी की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर बंद मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू और त्योंथर चौकी प्रभारी संजू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हो सकता है। प्राथमिक दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बैग में बंद कर घाटी की झाड़ियों में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।
    1
    सोहागी घाटी में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका
रीवा। रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोहागी घाटी की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर बंद मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू और त्योंथर चौकी प्रभारी संजू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हो सकता है। प्राथमिक दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बैग में बंद कर घाटी की झाड़ियों में फेंक दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    user_हरित प्रवाह न्यूज़
    हरित प्रवाह न्यूज़
    हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सतना जिले रामपुर बाघेलान पड़खुरी _शासकीय माध्यमिक शाला पड़खुरी का जर्जर भवन बना समस्या, कार्यालय में टपक रहा पानी, दस्तावेज खराब होने के कगार पर_ सतना - ग्राम पंचायत पड़खुरी में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का कार्यालय भवन जर्जर हालत में है। बारिश के कारण कार्यालय की छत से लगातार पानी टपक रहा है। क्या है स्थिति: 1. *दस्तावेज खतरे में - कार्यालय में रखे छात्र-छात्राओं के रजिस्टर, मार्कशीट, सरकारी फाइलें और जरूरी रिकॉर्ड पानी से भीग रहे हैं। कई दस्तावेज खराब होने की स्थिति में हैं। 2. कामकाज प्रभावित - शिक्षकों और स्टाफ को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही। फाइलें बचाने के लिए उन्हें प्लास्टिक और टाट से ढकना पड़ रहा है। 3. *सुरक्षा का सवाल* - जर्जर छत कभी भी गिर सकती है, जिससे स्टाफ और बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। स्कूल स्टाफ ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। मांग: BLO रबेन्द्र सिंह जी ने प्रशासन से जल्द से जल्द भवन की मरम्मत या नए भवन की स्वीकृति की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और सरकारी दस्तावेज सुरक्षित रह सकें।
    1
    सतना जिले रामपुर बाघेलान पड़खुरी

_शासकीय माध्यमिक शाला पड़खुरी का जर्जर भवन बना समस्या, कार्यालय में टपक रहा पानी, दस्तावेज खराब होने के कगार पर_
सतना - ग्राम पंचायत पड़खुरी में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का कार्यालय भवन जर्जर हालत में है। बारिश के कारण कार्यालय की छत से लगातार पानी टपक रहा है।
क्या है स्थिति:
1.  *दस्तावेज खतरे में - कार्यालय में रखे छात्र-छात्राओं के रजिस्टर, मार्कशीट, सरकारी फाइलें और जरूरी रिकॉर्ड पानी से भीग रहे हैं। कई दस्तावेज खराब होने की स्थिति में हैं।
2.  कामकाज प्रभावित - शिक्षकों और स्टाफ को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही। फाइलें बचाने के लिए उन्हें प्लास्टिक और टाट से ढकना पड़ रहा है।
3.  *सुरक्षा का सवाल* - जर्जर छत कभी भी गिर सकती है, जिससे स्टाफ और बच्चों की सुरक्षा को खतरा है।
स्कूल स्टाफ ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
मांग: BLO रबेन्द्र सिंह जी ने प्रशासन से जल्द से जल्द भवन की मरम्मत या नए भवन की स्वीकृति की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और सरकारी दस्तावेज सुरक्षित रह सकें।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम बहेरी चौबान। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में आज बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और एकता का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की गई और सभी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
    1
    शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
बहेरी चौबान। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में आज बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और एकता का महत्व बताया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की गई और सभी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
    user_Ram Suman Chaturvedi
    Ram Suman Chaturvedi
    Librarian Mauganj, Rewa•
    16 hrs ago
  • मनगवां मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में धूमधाम से हुआ झंडारोहण, अमन-शांति की मांगी दुआ* *रीवा।* जिले के मनगवां स्थित मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदरसा के संस्थापक एवं पूर्व विधानसभा विधायक प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सर्व सेवा संगठन *हाफिज मोहम्मद अली* द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर *जलालुद्दीन अंसारी* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *मोहम्मद नईम खान* ने की। कार्यक्रम में *मोहम्मद शरीफ छोटे पान सेंटर, मोहम्मद नसीम, सच्चिदानंद सोनी, बदीउद्दीन शाह* जो पूर्व निर्माण कमेटी अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद हैं, *शमा परवीन बानो, निजाम भाई, अनवर अली, मोहम्मद साबिर* सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत *राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति तरानों* से हुई। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में *भारत देश की हिफाजत* एवं *देश में अमन, सुकून और शांति* बनाए रखने के लिए विशेष दुआ की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं। *रिपोर्ट: उमेश पाठक रीवा*
    1
    मनगवां मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में धूमधाम से हुआ झंडारोहण, अमन-शांति की मांगी दुआ*

*रीवा।* जिले के मनगवां स्थित मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदरसा के संस्थापक एवं पूर्व विधानसभा विधायक प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सर्व सेवा संगठन *हाफिज मोहम्मद अली* द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर *जलालुद्दीन अंसारी* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *मोहम्मद नईम खान* ने की। 

कार्यक्रम में *मोहम्मद शरीफ छोटे पान सेंटर, मोहम्मद नसीम, सच्चिदानंद सोनी, बदीउद्दीन शाह* जो पूर्व निर्माण कमेटी अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद हैं, *शमा परवीन बानो, निजाम भाई, अनवर अली, मोहम्मद साबिर* सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत *राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति तरानों* से हुई। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में *भारत देश की हिफाजत* एवं *देश में अमन, सुकून और शांति* बनाए रखने के लिए विशेष दुआ की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं।

*रिपोर्ट: उमेश पाठक रीवा*
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल। 15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग की ओर से केंद्रीय जेल रीवा में सजा में छूट का लाभ पाने वाले 15 आजीवन कारावास के कैदियों को रिहा किया गया। इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है। सभी कैदी हत्या के मामले में IPC की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। जेल प्रशासन के मुताबिक, इन कैदियों की रिहाई के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा निर्धारित रिहाई के मानदंड पूरे करने के बाद इन्हें 15 अगस्त के अवसर पर सजा में छूट का लाभ दिया गया। रिहा होने वाले कैदियों में मिठाई लाल कोल, अमरीश नामदेव, बृजेश बैगा, सोनू बर्मन, केमला वासुदेव, सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला, शिवकुमार महारा, राजकुमार, पालन और सबलाल, रंगलाल यादव, महिला कैदी लीलावती गोंड़, उमाशंकर गौतम, शिव संपत निषाद, राम दयाल चौकसे और राम खेलावन शामिल हैं। जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि सभी कैदी रिहाई के निर्धारित मानदंडों को पूरा कर चुके थे। नियमों के तहत 14 वर्ष की वास्तविक सजा और माफी सहित कुल 20 वर्ष की अवधि पूरी करने के बाद इन्हें रिहाई का लाभ दिया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में रहने के दौरान कैदियों को विभिन्न प्रकार का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि रिहाई के बाद वे अपने हुनर के माध्यम से जीविकोपार्जन कर सकें। उन्होंने रिहा होने वाले कैदियों से अपील की कि वे जेल से बाहर निकलने के बाद ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे उन्हें दोबारा जेल आना पड़े। वहीं रिहाई के बाद उमाशंकर गौतम ने कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए अपने किए पर प्रायश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पूर्व जन्मों के कर्मों के कारण जेल में था, यह विधि का विधान है और मैंने अपने पापों का प्रायश्चित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा से हुई इन कैदियों की रिहाई उनके लिए नई शुरुआत का अवसर है। अब जेल प्रशासन को उम्मीद है कि प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर होकर ये सभी समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।
    1
    15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल।

15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग की ओर से केंद्रीय जेल रीवा में सजा में छूट का लाभ पाने वाले 15 आजीवन कारावास के कैदियों को रिहा किया गया। इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है। सभी कैदी हत्या के मामले में IPC की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे।
जेल प्रशासन के मुताबिक, इन कैदियों की रिहाई के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा निर्धारित रिहाई के मानदंड पूरे करने के बाद इन्हें 15 अगस्त के अवसर पर सजा में छूट का लाभ दिया गया।
रिहा होने वाले कैदियों में मिठाई लाल कोल, अमरीश नामदेव, बृजेश बैगा, सोनू बर्मन, केमला वासुदेव, सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला, शिवकुमार महारा, राजकुमार, पालन और सबलाल, रंगलाल यादव, महिला कैदी लीलावती गोंड़, उमाशंकर गौतम, शिव संपत निषाद, राम दयाल चौकसे और राम खेलावन शामिल हैं।
जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि सभी कैदी रिहाई के निर्धारित मानदंडों को पूरा कर चुके थे। नियमों के तहत 14 वर्ष की वास्तविक सजा और माफी सहित कुल 20 वर्ष की अवधि पूरी करने के बाद इन्हें रिहाई का लाभ दिया गया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में रहने के दौरान कैदियों को विभिन्न प्रकार का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि रिहाई के बाद वे अपने हुनर के माध्यम से जीविकोपार्जन कर सकें। उन्होंने रिहा होने वाले कैदियों से अपील की कि वे जेल से बाहर निकलने के बाद ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे उन्हें दोबारा जेल आना पड़े।
वहीं रिहाई के बाद उमाशंकर गौतम ने कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए अपने किए पर प्रायश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पूर्व जन्मों के कर्मों के कारण जेल में था, यह विधि का विधान है और मैंने अपने पापों का प्रायश्चित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा से हुई इन कैदियों की रिहाई उनके लिए नई शुरुआत का अवसर है। अब जेल प्रशासन को उम्मीद है कि प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर होकर ये सभी समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।
    user_हरित प्रवाह न्यूज़
    हरित प्रवाह न्यूज़
    हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार। बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार। आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के CMCLDP धीरज कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी सहित ग्राम के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ट्रैक्टरों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” के जयकारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया।
    1
    बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बहेरी नानकार।
बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बहेरी नानकार। आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के CMCLDP धीरज कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी सहित ग्राम के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ट्रैक्टरों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” के जयकारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया।
    user_Ram Suman Chaturvedi
    Ram Suman Chaturvedi
    Librarian Mauganj, Rewa•
    17 hrs ago
  • सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के धरना प्रदर्शन में की गई मांगों को लेकर जवा सिएफटी भवन पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने प्रेस वार्ता शिव चर्चा की
    1
    सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के धरना प्रदर्शन में की गई मांगों को लेकर जवा सिएफटी भवन पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने प्रेस वार्ता शिव चर्चा की
    user_पत्रकार विनोद पांडेय
    पत्रकार विनोद पांडेय
    TV News Anchor जावा, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सतना परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अमन मिश्रा के साथ राहुल सिंह नामक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का मुक्की का आरोप,अमन मिश्रा का आरोप है कि उनके पास जारी कार्ड(पास) था और वह परेड ग्राउंड वीडियो बनाने पहुचे थे इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिया गया सतना परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अमन मिश्रा के साथ राहुल सिंह नामक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का मुक्की का आरोप,अमन मिश्रा का आरोप है कि उनके पास जारी कार्ड(पास) था और वह परेड ग्राउंड वीडियो बनाने पहुचे थे इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिया गया
    1
    सतना परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अमन मिश्रा के साथ राहुल सिंह नामक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का मुक्की का आरोप,अमन मिश्रा का आरोप है कि उनके पास जारी कार्ड(पास) था और वह परेड ग्राउंड वीडियो बनाने पहुचे थे इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिया गया

    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.