logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश में लगुन चढ़ाकर लौट रहे एक परिवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। बेटी की शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और घर में कोहराम मच गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

16 hrs ago
user_Rafi siddiqui
Rafi siddiqui
Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

मध्य प्रदेश में लगुन चढ़ाकर लौट रहे एक परिवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। बेटी की शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और घर में कोहराम मच गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब तय कीमत से ज़्यादा दामों पर बेची जा रही है, जिससे आम जनता की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। इस 'ओवररेट' खेल को लेकर आबकारी विभाग और ठेकेदारों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब तय कीमत से ज़्यादा दामों पर बेची जा रही है, जिससे आम जनता की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। इस 'ओवररेट' खेल को लेकर आबकारी विभाग और ठेकेदारों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • “माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं नरैनी विधानसभा से दिलीप कुमार भारती कहना चाहता हूँ कि देश का भविष्य हमारे बच्चों की शिक्षा पर निर्भर है। हर गांव में अच्छी पढ़ाई और सुविधाएं मिलनी चाहिए। शिक्षा को और मजबूत करना होगा। यही असली विकास की नींव है। धन्यवाद कि देश का भविष्य हमारे बच्चों की शिक्षा पर निर्भर है।
    1
    “माननीय अध्यक्ष महोदय,
मैं नरैनी विधानसभा से दिलीप कुमार भारती कहना चाहता हूँ कि देश का भविष्य हमारे बच्चों की शिक्षा पर निर्भर है।
हर गांव में अच्छी पढ़ाई और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
शिक्षा को और मजबूत करना होगा।
यही असली विकास की नींव है। धन्यवाद कि देश का भविष्य हमारे बच्चों की शिक्षा पर निर्भर है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ पदयात्रा से पहले अमित भटनागर गिरफ्तार, प्रभावितों में भारी आक्रोश पन्ना, केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों और आदिवासियों के हक की आवाज बुलंद करने वाली प्रस्तावित पदयात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को बीती रात पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद परियोजना से प्रभावित होने वाले सैकड़ों गांवों के किसानों और आदिवासी परिवारों में भारी उबाल देखा जा रहा है। क्या है पूरा मामला? अमित भटनागर के नेतृत्व में आज (शुक्रवार) से एक विशाल पदयात्रा शुरू होनी थी। यह यात्रा परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजे और जल अधिकारों की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। परिजनों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने रात के अंधेरे में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया ताकि आंदोलन को कुचला जा सके। पर प्रभावित ग्रामीण आदिवासी महिलाओं किसानों का कहना है कि अब आंदोलन रुकेगा नहीं, अब महा आंदोलन होगा...
    1
    #केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ पदयात्रा से पहले अमित भटनागर गिरफ्तार, प्रभावितों में भारी आक्रोश

पन्ना, केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों और आदिवासियों के हक की आवाज बुलंद करने वाली प्रस्तावित पदयात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को बीती रात पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी के बाद परियोजना से प्रभावित होने वाले सैकड़ों गांवों के किसानों और आदिवासी परिवारों में भारी उबाल देखा जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
अमित भटनागर के नेतृत्व में आज (शुक्रवार) से एक विशाल पदयात्रा शुरू होनी थी। यह यात्रा परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजे और जल अधिकारों की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। परिजनों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने रात के अंधेरे में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया ताकि आंदोलन को कुचला जा सके।

पर प्रभावित ग्रामीण आदिवासी महिलाओं किसानों का कहना है कि अब आंदोलन रुकेगा नहीं, अब महा आंदोलन होगा...
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • ग्राम गंज में शादी समारोह में चली गोली, वृद्ध गंभीर घायल ग्वालियर रेफर। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली निवासी दरबारी पटेल (65) पिता रमसाई पटेल शादी समारोह में शामिल होने गंज स्थित एक मैरिज गार्डन गए हुए थे। जानकारी के अनुसार समारोह के दौरान फायरिंग की गई, तभी चली एक गोली वृद्ध दरबारी पटेल को जा लगी।घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।वहीं मामले की जानकारी थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने आज 7 मई की देर रात जिला अस्पताल में दी है।
    1
    ग्राम गंज में शादी समारोह में चली गोली, वृद्ध गंभीर घायल ग्वालियर रेफर।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली निवासी दरबारी पटेल (65) पिता रमसाई पटेल शादी समारोह में शामिल होने गंज स्थित एक मैरिज गार्डन गए हुए थे। जानकारी के अनुसार समारोह के दौरान फायरिंग की गई, तभी चली एक गोली वृद्ध दरबारी पटेल को जा लगी।घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।वहीं मामले की जानकारी थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने आज 7 मई की देर रात जिला अस्पताल में दी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • नौगांव थाना में पदस्थ आरक्षक तरुण गन्धर्व ने बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली घटना की खबर आज सुबह लगते ही पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मेश्राम, टीआई संजय राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा लाश को फांसी के फन्दे से उतरवाया जाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है । पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।
    1
    नौगांव थाना में पदस्थ आरक्षक तरुण गन्धर्व ने बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली 
घटना की खबर आज सुबह लगते ही पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मेश्राम, टीआई संजय राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा लाश को फांसी के फन्दे से उतरवाया जाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है ।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जा! विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी* *दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जा! विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी* नौगांव। छतरपुर जिले के नौगांव नगर में भू-माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। नगर में जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नवीन बस स्टैंड के पास स्थित एक दलित परिवार की जमीन से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ दबंगों द्वारा कथित रूप से जबरन कब्जा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि भू-माफिया किस्म के कुछ लोग गुंडों के दम पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने जमीन पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी और ट्रैक्टर चढ़ाने तक की कोशिश की। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों का क्षेत्र में दबदबा होने के कारण वे लगातार भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत नौगांव थाने में लिखित आवेदन देकर की है। आवेदन में उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नौगांव नगर में इन दिनों भू-माफियाओं की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। खाली पड़ी जमीनों और कमजोर वर्ग के लोगों की संपत्तियों पर कब्जा करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोग प्रशासनिक कार्रवाई के डर के बिना खुलेआम अवैध कब्जे कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाती है और पीड़ित दलित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
    1
    *दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जा! विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी*

*दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जा! विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी*
नौगांव। छतरपुर जिले के नौगांव नगर में भू-माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। नगर में जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नवीन बस स्टैंड के पास स्थित एक दलित परिवार की जमीन से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ दबंगों द्वारा कथित रूप से जबरन कब्जा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि भू-माफिया किस्म के कुछ लोग गुंडों के दम पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़ित  के अनुसार, आरोपियों ने जमीन पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी और ट्रैक्टर चढ़ाने तक की कोशिश की। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों का क्षेत्र में दबदबा होने के कारण वे लगातार भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं।
पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत नौगांव थाने में लिखित आवेदन देकर की है। आवेदन में उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नौगांव नगर में इन दिनों भू-माफियाओं की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। खाली पड़ी जमीनों और कमजोर वर्ग के लोगों की संपत्तियों पर कब्जा करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोग प्रशासनिक कार्रवाई के डर के बिना खुलेआम अवैध कब्जे कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।
मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाती है और पीड़ित दलित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में नेशनल हाइवे-39 पर एक बेकाबू ट्रक ने पहले आल्टो कार को टक्कर मारी, फिर एक बाइक सवार को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और लंबा जाम लग गया।
    1
    मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में नेशनल हाइवे-39 पर एक बेकाबू ट्रक ने पहले आल्टो कार को टक्कर मारी, फिर एक बाइक सवार को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और लंबा जाम लग गया।
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम थुराटी में तेज आंधी-पानी में घर की छप्पर गिरी, महिला सहित तीन घायल,गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम थुराटी में तेज आंधी और बारिश के दौरान घर की छप्पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आरती पाल (18 वर्ष) पति शिवकरण, संगीता पाल और प्रेमचंद पाल शामिल हैं।घायल महिला के जेठ ने बताया कि आज 07 मई सुबह करीब 9:00 बजे सभी लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और पानी शुरू हो गया, जिससे बचने के लिए तीनों लोग घर के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी तेज हवा के चलते घर की छप्पर भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।घटना के बाद परिजन घायल आरती पाल को 108 एम्बुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं संगीता पाल और प्रेमचंद पाल का उपचार लवकुशनगर अस्पताल में जारी है।
    1
    ग्राम थुराटी में तेज आंधी-पानी में घर की छप्पर गिरी, महिला सहित तीन घायल,गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती।
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम थुराटी में तेज आंधी और बारिश के दौरान घर की छप्पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आरती पाल (18 वर्ष) पति शिवकरण, संगीता पाल और प्रेमचंद पाल शामिल हैं।घायल महिला के जेठ ने बताया कि आज 07 मई सुबह करीब 9:00 बजे सभी लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और पानी शुरू हो गया, जिससे बचने के लिए तीनों लोग घर के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी तेज हवा के चलते घर की छप्पर भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।घटना के बाद परिजन घायल आरती पाल को 108 एम्बुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं संगीता पाल और प्रेमचंद पाल का उपचार लवकुशनगर अस्पताल में जारी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • *नौगांव बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी* *नौगांव बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी* छतरपुर जिले के नौगांव। नगर के बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में शुक्रवार को एक आरक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नौगांव थाने में पदस्थ आरक्षक तरुण सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवागत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मेश्राम, पुलिस अधिकारी संजय राय सहित एफएसएल टीम और भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले को लेकर फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक और तनाव का माहौल देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
    4
    *नौगांव बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी*


*नौगांव बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी*
छतरपुर जिले के नौगांव। नगर के बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में शुक्रवार को एक आरक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नौगांव थाने में पदस्थ आरक्षक तरुण सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवागत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मेश्राम, पुलिस अधिकारी संजय राय सहित एफएसएल टीम और भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मामले को लेकर फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक और तनाव का माहौल देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.