वजीरगंज में पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का भव्य समापन, प्रशिक्षु बच्चों ने दिखाई प्रतिभा वजीरगंज में पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का भव्य समापन, प्रशिक्षु बच्चों ने दिखाई प्रतिभा वजीरगंज (गया), 1 अगस्त: श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वजीरगंज में आयोजित भारत स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न कलाओं और प्रशिक्षण के दौरान सीखे हुनर की शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया मौजूद रहे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एएसआई माला कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक उपचार, सामाजिक जिम्मेदारी तथा आपदा के समय लोगों की सहायता करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास और प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल की झलक देखने को मिली। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड स्काउट मास्टर शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसके आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ सिंह, एएसआई हर्षा कुमारी, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह तथा एएसओसी राजकिशोर पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में अतिथियों ने कहा कि स्काउट एंड गाइड जैसे प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और समाजसेवा की भावना मजबूत होती है। पांच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण के समापन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

- बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता1
- पितृपक्ष मेला को लेकर नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉoगगन कुमार एवं अन्य निगम अधिकारियों के साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थलो का किए निरीक्षण।1
- बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू1
- राजकीय पोलीटेक्निक कौलैज जहानाबाद में नवप्रवेशित छात्रों के लिए student induction programme का हुआ आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक जहानाबाद में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के छात्र प्रेरणा कार्यक्रम (SIP-2018)* के दिशा-निर्देशों एवं राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद, बिहार, पटना के निर्देशानुसार प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ईन्डक्शन कार्यक्रम का प्रथम दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र एवं संस्थान परिचय के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों को कैंपस भ्रमण कराया गया, जिससे वे प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यशालाओं एवं अन्य सुविधाओं से अवगत हुए।दोपहर के सत्र में **सार्वभौमिक मानवीय मूल्य विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के महत्व से परिचित कराया गया। इसके बाद **परीक्षा प्रणाली, व्यावसायिक नैतिकता एवं छात्र आचार संहिता** पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राकेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा की सफल यात्रा का प्रथम चरण है। यह कार्यक्रम उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक दायित्वों से परिचित कर उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है।"*कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रथम दिवस के सभी सत्र विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए।1
- बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशीयां बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया1
- रजौली के हरदिया पंचायत में लगे सफाई कर्मियों को एक साल से नहीं मिला मानदेय, कर्मियों में आर्थिक संकट गहराया1
- रजौली हरदिया पंचायत में स्वच्छता कर्मी को एक साल से मानदेय नही मिलने पर प्रखंड कार्यालय पहुंचे लोग कहा मानदेय नहीं मिलने से हमारे घर का खर्चा नहीं चल रहा है और पढ़ाई लिखाई में भी दिक्कत हो रहा है1
- रजौली के दुलरपुरा के पास हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार टेलर ड्राइवर को मारी टक्कर। प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर।2