फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही मिलेगा खाद-बीज, एक जून से लागू होगी व्यवस्था फतेहाबाद : सरकार की महत्वाकांक्षी फार्मर रजिस्ट्री योजना को गति देने के लिए सोमवार को राजकीय कृषि बीज भंडार फतेहाबाद के प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने क्षेत्र के विभिन्न जन सेवा केंद्रों का भ्रमण किया। यह अभियान उप कृषि निदेशक आगरा मुकेश कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इस दौरान जन सेवा केंद्र संचालकों को अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए प्रेरित किया गया और उपस्थित किसानों को योजना के लाभों की जानकारी दी गई। प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि एक जून 2026 से केवल उन्हीं किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं मिलेंगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री (एफआईडी) बन चुकी होगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्तों का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी रजिस्ट्री पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया सरल है, जिसमें किसान की खतौनी के प्रत्येक गाटा को आधार से लिंक किया जाता है, जिससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भ्रमण के दौरान डौकी, वाजिदपुर और फतेहाबाद के जन सेवा केंद्रों पर शून्य प्रगति वाले राजस्व ग्रामों की सूची उपलब्ध कराते हुए विशेष अभियान चलाकर रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। किसानों से अपील की गई कि वे अपनी खतौनी की नकल, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ जन सेवा केंद्र, लेखपाल, रोजगार सेवक या कृषि विभाग कार्यालय पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में सरकारी अनुदान, फसली ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

- फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।1
- फतेहाबाद के डोकी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का सम्मान समारोह आयोजित फतेहाबाद। डोकी क्षेत्र स्थित पुटा झील गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डू दयाल वर्मा निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन विजय निषाद ने किया। आयोजन को सफल बनाने में गुड्डू दयाल वर्मा निषाद का विशेष योगदान रहा। अपने संबोधन में डॉ. बच्चू सिंह निषाद ने समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में पवन प्रजापति ने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, संतोष पाल बघेल, मीडिया प्रभारी देवेंद्र राजपूत, समर सिंह वर्मा, लोकेंद्र यादव, हरिश्चंद्र निषाद, विजयपाल निषाद, अजय वर्मा निषाद (जिला सचिव), विजय वर्मा निषाद, देवचंद निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में समाज के सैकड़ों लोग एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।5
- झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार? अखिलेश का बड़ा दावा!1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- फिरोजाबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।1
- आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अब्बास नगर में प्रेम में नाकाम एक युवक द्वारा आत्महत्या की बात लिखकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आते ही मेटा अलर्ट के जरिए पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि अब्बास नगर निवासी साहिल ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने खुजली की नौ गोलियां एक साथ खाने की बात कही। वीडियो में एक युवती का नाम लिखकर उसने दावा किया कि “सब टैबलेट खा ली… मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है।” मेटा अलर्ट मिलते ही रामबाग चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया और मलखान सिंह मौके पर पहुँचे और युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण पोस्ट गलती से वायरल हो गई। उसने भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। परिजनों ने समय पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया।1
- दिनांक 16 फरवरी 2026 को 40वी मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दाऊ दयाल स्टेडियम फिरोजाबाद में कराया गया। मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त महोदय, आगरा एवं जिलाधिकारी, फिरोजाबाद के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। आशीष कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद के द्वारा मण्डलायुक्त, आगरा, जिलाधिकारी फिरोजाबाद, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), फिरोजाबाद, उपनिदेशक कृषि, फिरोजाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आगरा आदि अतिथियों को पौधा भेंट कर, वैज लगाकर सम्मानित किया गया। मण्डलायुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य समस्त अधिकारियों द्वारा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी फिरोजाबाद, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, श्री उपेंद्र कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, सुधीर कुमार गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी खैरगढ़, ओमप्रकाश अकेला, खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद,भूपेंद्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी जसराना, विजय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद, सी0पी0 सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, विनीता चौधरी, जिला गाइड कैप्टन, समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं समस्त स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शिवकान्त पलिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे| Updated News-17/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जनपद में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हंगामा देखने को मिला। 10वीं की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को केंद्र पर प्रवेश न मिलने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। आधार कार्ड और एडमिट कार्ड होने के बावजूद एंट्री न देने से नाराज़ छात्र सड़क पर उतर आए।1