निडानी गांव की बेटी प्रीति प्रजापति ने सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन जीता सिल्वर मेडल, गांव पहुंचने पर होगा जोरदार स्वागत जुलाना: क्षेत्र के निडानी गांव की होनहार बेटी प्रीति प्रजापति ने सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता पालाकोलू, आंध्र प्रदेश में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान प्रीति ने अपने दमदार खेल, फुर्ती और बेहतरीन रेडिंग व डिफेंस के दम पर टीम को फाइनल मुकाबले तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। प्रीति प्रजापति की इस उपलब्धि से निडानी गांव में खुशी का माहौल है। प्रीति के पिता सुभाष मजदूरी करते हैं जबकि माता गृहणी हैं। सुभाष ने बताया कि प्रीति बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रही है और कठिन परिश्रम के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने निरंतर अभ्यास कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। गांव पहुंचने पर प्रीति का जोरदार स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उसका अभिनंदन करेंगे। प्रीति की सफलता से गांव की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। फोटो केप्शन: 16 जुलाना 02: विजेता खिलाड़ी प्रीति प्रजापति का फोटो।
निडानी गांव की बेटी प्रीति प्रजापति ने सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन जीता सिल्वर मेडल, गांव पहुंचने पर होगा जोरदार स्वागत जुलाना: क्षेत्र के निडानी गांव की होनहार बेटी प्रीति प्रजापति ने सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता पालाकोलू, आंध्र प्रदेश में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान प्रीति ने अपने दमदार खेल, फुर्ती और बेहतरीन रेडिंग व डिफेंस के दम पर टीम को फाइनल मुकाबले तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। प्रीति प्रजापति की इस उपलब्धि से निडानी गांव में खुशी का माहौल है। प्रीति के पिता सुभाष मजदूरी करते हैं जबकि माता गृहणी हैं। सुभाष ने बताया कि प्रीति बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रही है और कठिन परिश्रम के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने निरंतर अभ्यास कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। गांव पहुंचने पर प्रीति का जोरदार स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उसका अभिनंदन करेंगे। प्रीति की सफलता से गांव की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। फोटो केप्शन: 16 जुलाना 02: विजेता खिलाड़ी प्रीति प्रजापति का फोटो।
- हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा ने शहीद सौरभ गर्ग की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि; मरणोपरांत सम्मान के लिए प्रक्रिया जारी पिल्लूखेड़ा (जींद), 17 फरवरी 2026: हरियाणा मानव अधिकार आयोग की टीम ने आज पिल्लूखेड़ा में शहीद सौरभ गर्ग के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा ने इस मौके पर बताया कि शहीद सौरभ गर्ग के परिजनों की ओर से मरणोपरांत उचित पुरस्कार प्रदान करने की लगातार मांग की जा रही थी। आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच की।तत्कालीन उपायुक्त द्वारा इसकी अनुशंसा पहले ही की जा चुकी थी, जिसे केस बनाकर चंडीगढ़ भेजा गया था। प्रक्रिया के अनुसार यह मामला केंद्र सरकार को भेजा गया। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कुछ विलंब हुआ, जिसके चलते सौरभ गर्ग के पिता ने मानव अधिकार आयोग में आवेदन दिया। आयोग की हिदायत पर स्मारक के रखरखाव के लिए माली, स्वीपर सहित आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है।उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर 2012 को पिल्लूखेड़ा में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी भीषण आग में फंसे 11 लोगों की जान बचाने के लिए सौरभ गर्ग ने अद्वितीय साहस और त्याग का परिचय दिया था। इस दौरान वे स्वयं शहीद हो गए। उनके इस बलिदान को सम्मान मिलना चाहिए। परिवार की ओर से निरंतर प्रयास किए गए हैं।सरकार द्वारा उनके परिवार को अनुदान राशि प्रदान की गई है और 5 लाख रुपये की लागत से स्मारक का निर्माण भी करवाया गया। विधानसभा में उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया था, जो उनके योगदान की मान्यता दर्शाता है।आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा ने कहा कि मरणोपरांत सम्मान की वर्तमान आवेदन प्रक्रिया पर कार्यवाही जारी है। आयोग का प्रयास है कि सौरभ गर्ग के साहस और त्याग को पूर्ण एवं उचित पहचान मिल सके।1
- पाकिस्तान से रोहतक आई 1200 साल पुरानी गद्दी का रहस्य | बाबा राघव देव जी का सनातन पर बड़ा संदेश . #rohtak #haryana #pakistan #news #digitalbhoomi #db #explore1
- पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में पलवल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड कर तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ द्वारा केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राहगीरों को लिफ्ट देने का भरोसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाते थे तथा उनके साथ मारपीट कर नकदी व कीमती सामान लूट लेते थे। इस संबंध में थाना कैम्प व सदर पलवल में विभिन्न धाराओं के तहत चार मामला दर्ज किए गए। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला IPS के कुशल निर्देशन में सीआईए पलवल प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर की टीम का गठन किया गया। जो सीआईए इंस्पेक्टर रविंदर की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: 1 विकास उर्फ ओटे पुत्र कन्नू लाल निवासी तिर्लोकपुरी मयूर विहार नई दिल्ली 2 मुन्ना पुत्र विजय निवासी कासली देवरिया गोरखपुर उत्तर प्रदेश 3 अजय मिश्रा उर्फ राहुल उर्फ मुसद्दी पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी तिर्लोकपुरी दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई आई 10 गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन के करीब लूट आदि संगीन वारदात दर्ज है जिनमें जिला पलवल के थाना कैंप व सदर पलवल में वर्ष 2025/26 की चार लूट वारदात भी शामिल है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा क्षेत्र में अन्य वारदातों को अंजाम देने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।1
- महम में हुई पंचायत में विकास श्योराण ने क्या कहा सुने विडियो..1
- प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज सोमवार के शुभ अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला । कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक और विशेष पूजन के साथ हुई। इस दौरान शिव भक्तों द्वारा बाबा का अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे शिवलिंग के दिव्य दर्शन पाकर भक्त भावविभोर हो उठे। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। देर शाम मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें स्थानीय भक्तों और कीर्तन मंडलियों ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डमरू और तालियों की थाप पर भक्त झूमते नजर आए। भजनों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम उपरांत मंदिर समिति और भक्तों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।1
- भिवानी1
- बांगर की धरती पर सीएम नायब सिंह सैनी पहली बार राजनीति सभा को संबोधित करने आ रहे है। हाइवे स्थिति अतिरिक्त अनाज मंडी में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में होने वाली धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली में वो पहुंचेंगे। सीएम हेलिकॉप्टर से आएंगे जो सभा स्थल से कुछ दूरी पर उतरेगा। अतिरिक्त अनाज मंडी का जो शैड है वो सबसे बड़ा शैड है। यहां पर आने वालों के बैठने के लिए कुर्सियां अलग-अलग सेक्टर बना कर लगाई गई है। महिलाओंं, पुरूषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए है। सभा स्थल पर बनाई तीन स्टेज मेन वीवीआईपी स्टेज होगी जहां सीएम नायब सिंह सैनी सहित प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। वीवीआई लोगों के लिए कुछ दूरी पर स्टेज बनाई गई है तो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के लिए अलग स्टेज बनाई गई है। सभा स्थल पर आने के लिए अलग-अलग बेरीगेटसों से लोगों को गुजरना होगा। मंडी के दो गेटों से एंटी होगी। वाहनों के लिए पार्किंग सभा स्थल के आस-पास बनाया गया है। सीएम को विभिन्न समाजों के लोग सम्मानित करेंगे। इस दिन अनेकों उद्घाटन एवं शिलान्यास भी होंगे। जनसभा के बाद सीएम आढ़तियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी में आएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा हर जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।1
- जींद में आज से शुरू हुईं सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं जींद, 17 फरवरी 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से पूरे देश में शुरू हो गई हैं। जींद शहर में भी इन परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। जींद में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 9 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। प्रशासन की पैनी नजर परीक्षा पर बनी हुई है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 (पूर्व में धारा 144 जैसी प्रतिबंधात्मक धारा) लागू कर दी गई है। केंद्रों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। नकल और अनुचित साधनों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं। इससे छात्रों को बाहर से कोई सामग्री लाने में मुश्किल हो और नकल की संभावना कम हो। सीबीएसई की ओर से पूरे देश में करीब 43 लाख से अधिक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जिसमें जींद के छात्र भी शामिल हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड साथ रखें और बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करें। सभी छात्रों को शुभकामनाएं! मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा दें, सफलता जरूर मिलेगी।1