अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अमृतपुर में श्रद्धांजलि, सांसद-विधायक ने किया दीप प्रज्वलन फर्रुखाबाद। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बा अमृतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद मुकेश राजपूत द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई से की गई। इसके पश्चात उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुशील कुमार शाक्य ने भी पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर करीब एक सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। लोगों ने धूपबत्ती और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को अमृतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और बाबा साहब के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल मंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सहभागिता के लिये सभी क्षेत्र वासियों से अम्बेडकर पार्क मे आने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी,पूर्व उपाध्यक्ष आलोक बाजपेई,मण्डल महामंत्री विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू, मण्डल मंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह,संदीप तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी रक्षपाल कुशवाह, अनुभव चित्रांश,बूथ अध्यक्ष जय पाल कुशवाहा, सुशील सजक,राजेश नरेश,सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अमृतपुर में श्रद्धांजलि, सांसद-विधायक ने किया दीप प्रज्वलन फर्रुखाबाद। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बा अमृतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद मुकेश
राजपूत द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई से की गई। इसके पश्चात उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुशील कुमार शाक्य ने भी पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर करीब एक सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। लोगों ने धूपबत्ती
और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को अमृतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और बाबा साहब के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल मंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह
ने कार्यक्रम की सहभागिता के लिये सभी क्षेत्र वासियों से अम्बेडकर पार्क मे आने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी,पूर्व उपाध्यक्ष आलोक बाजपेई,मण्डल महामंत्री विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू, मण्डल मंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह,संदीप तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी रक्षपाल कुशवाह, अनुभव चित्रांश,बूथ अध्यक्ष जय पाल कुशवाहा, सुशील सजक,राजेश नरेश,सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी उपस्थित रहे।
- Jp SinghAmritpur, FarrukhabadAmbedkar Ji ko Sadar Naman51 min ago
- Post by CITY NEWS1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लड़की के साथ कितनी घिनौनी हरकत दी है इस दरिंदे ने1
- *प्रेस नोट - थाना सदर बाजार* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक-12.04.2026* *थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने में अभियुक्त का साथ देने वाली सहअभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति अभियान व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्त के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 14.02.2026 को वादी मुकदमा की तहरीर बावत वादी की नाबालिग भांजी को प्रेमजाल के झांसे में लेकर शारीरिक शोषण कर गर्भवती करना, गर्भपात कराना तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 63/26 धारा 64(2)(m)/89 बीएनएस व 4(2) , 5l/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कराया था । घटना की सूचना तत्काल अधिकारीगण को दी गयी । उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटना का शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया, दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में मेघा चौधरी पत्नी मोहित कुमार निवासी मौहल्ला एमनजई जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर का नाम प्रकाश मे आया तथा धारा 61(2)/351(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 12.04.2026 को थाना सदर बाजार महिला पुलिस टीम को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने पर पंजीकृत मु0अ0स0 63/26 धारा 64(2)(m)/89/61(2)/351(3) बीएनएस व 4(2) , 5l/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित सहअभियुक्ता मेघा आज घर पर मौजूद है । अगर जल्दी की जाये तो पकडी जा सकती है । उक्त सूचना पर महिला पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान सहअभियुक्ता के घर के बाहर मो0 एमनजई जलालनगर से एक महिला को पकड़ लिया । नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो महिला ने अपना नाम मेघा पत्नी मोहित सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मौहल्ला जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर बताया, सहअभियुक्ता को कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 14.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारशुदा सहअभियुक्ता को बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-* मेघा चौधरी पत्नी मोहित कुमार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मौहल्ला एमनजई जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर । *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* मु0अ0स0 63/26 धारा 64(2)(m)/89/61(2)/351(3) बीएनएस व 4(2) , 5l/6 पॉक्सो एक्ट । *गिरफ्तारी का दिनाँक,स्थान व समय–* दिनाँक 12.04.2026 को समय करीब 14.45 बजे, अभियुक्ता के घर के बाहर मो0 एमनजई जलालनगर, । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-* 1. म0उ0नि0 श्रीमती साक्षी चौधरी थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर 2. म0का0 शारदा 3. म0का0 कविता यादव4
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- एडवोकेट रिंशू डागा से ख़ास बातचीत भीम आर्मी भारत एकता मिशन प्रदेश अध्यक्ष जी के जन्मदिन अवसर पर1
- फर्रुखाबाद। कस्बा अमृतपुर स्थित ठाकुर मदनपाल सिंह गेस्ट हाउस में सोमवार को डीसीएम रूपापुर शुगर मिल द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने किसानों को गन्ने की फसल से अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि किसान अपना गन्ना सर्वे सही तरीके से कराएं और सर्वे कर्मियों को बैंक खाते से संबंधित सभी सही दस्तावेज उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि खाता या नाम में गड़बड़ी होने से भुगतान में समस्या आती है, इसलिए समय रहते सही जानकारी देना बेहद जरूरी है। वहीं जीएम केन अतिउल्लाह सिद्दीकी ने किसानों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके बताए और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान रूपापुर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता, जीएम शुगर मिल अतिउल्लाह सिद्दीकी, मोईन अली, सुश्री चारु उपाध्याय, उप महाप्रबंधक गन्ना सरदार सिंह राणा, मैनेजर विनोद सिसोदिया, सुपरवाइजर सत्येंद्र सिंह, संदीप दीक्षित, शिवम त्रिवेदी, अवनीश शुक्ला, विवेक सिंह, उमेश सिंह, उपदेश त्रिवेदी व कुलदीप वर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1