500 से अधिक बाइक और हजारों समर्थकों ने किया अल्पसंख्यक जदयू प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी का जोरदार स्वागत 500 से अधिक बाइक और हजारों समर्थकों ने किया अल्पसंख्यक जदयू प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी का जोरदार स्वागत नवादा। बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी के नवादा आगमन पर केंदुआ बाईपास के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। 500 से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले और हजारों समर्थकों ने उन्हें रिसीव कर बड़ी दरगाह इमामबाड़ा के समीप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। अल्पसंख्यक जदयू की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर भट्ट ने की, जबकि संचालन नसीम अंसारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने भागलपुर दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिजली, जर्जर सड़कों के सुधार के साथ-साथ शोषित, दलित, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। अशरफ अंसारी ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में अल्पसंख्यक समाज को जितना लाभ मिला है, उतना पूर्व की किसी सरकार में नहीं मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी के पक्ष में काम करने की अपील करते हुए कहा कि अपनी मेहनत की मजदूरी नीतीश कुमार को दें, ताकि नीतीश कुमार और निशांत कुमार को मजबूत किया जा सके। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर भट्ट ने कहा कि वे जिले के सभी प्रखंडों का दौरा कर अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने का काम करेंगे। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष राजा भट्ट ने कहा कि सभी प्रखंडों का दौरा कर मजबूत और सक्रिय साथियों का चयन करते हुए अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्षों का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश जदयू नेता सह मुख्यालय प्रभारी तौकीर अहमद, सैयद इम्तियाज, प्रदेश उपाध्यक्ष सफीउर रहमान, फखरुद्दीन रईन, आफताब आलम, जिला जदयू अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवनलाल चंद्रवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी सिंह, जिला जदयू मीडिया प्रभारी तने पठान, जिला उपाध्यक्ष फखरुद्दीन अली चामो, मंजूर आलम, जिला महासचिव निजाम खान कल्लू, डॉ. रियाज खान, नवादा प्रखंड अध्यक्ष नवल चौहान, नवादा नगर अध्यक्ष मनोज कुमार, अवधेश कुशवाहा, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी, मिसकॉर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, हिसुआ नगर अध्यक्ष निरंजन कुमार सहित सैकड़ों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
500 से अधिक बाइक और हजारों समर्थकों ने किया अल्पसंख्यक जदयू प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी का जोरदार स्वागत 500 से अधिक बाइक और हजारों समर्थकों ने किया अल्पसंख्यक जदयू प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी का जोरदार स्वागत नवादा। बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी के नवादा आगमन पर केंदुआ बाईपास के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। 500 से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले और हजारों समर्थकों ने उन्हें रिसीव कर बड़ी दरगाह इमामबाड़ा के समीप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। अल्पसंख्यक जदयू की समीक्षात्मक
बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर भट्ट ने की, जबकि संचालन नसीम अंसारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने भागलपुर दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिजली, जर्जर सड़कों के सुधार के साथ-साथ शोषित, दलित, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। अशरफ अंसारी ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में अल्पसंख्यक समाज को जितना लाभ मिला है, उतना पूर्व की किसी सरकार में
नहीं मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी के पक्ष में काम करने की अपील करते हुए कहा कि अपनी मेहनत की मजदूरी नीतीश कुमार को दें, ताकि नीतीश कुमार और निशांत कुमार को मजबूत किया जा सके। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर भट्ट ने कहा कि वे जिले के सभी प्रखंडों का दौरा कर अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने का काम करेंगे। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष राजा भट्ट ने कहा कि सभी प्रखंडों का दौरा कर मजबूत और सक्रिय साथियों का चयन करते हुए अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्षों का
गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश जदयू नेता सह मुख्यालय प्रभारी तौकीर अहमद, सैयद इम्तियाज, प्रदेश उपाध्यक्ष सफीउर रहमान, फखरुद्दीन रईन, आफताब आलम, जिला जदयू अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवनलाल चंद्रवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी सिंह, जिला जदयू मीडिया प्रभारी तने पठान, जिला उपाध्यक्ष फखरुद्दीन अली चामो, मंजूर आलम, जिला महासचिव निजाम खान कल्लू, डॉ. रियाज खान, नवादा प्रखंड अध्यक्ष नवल चौहान, नवादा नगर अध्यक्ष मनोज कुमार, अवधेश कुशवाहा, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी, मिसकॉर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, हिसुआ नगर अध्यक्ष निरंजन कुमार सहित सैकड़ों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- राजधानी पटना के बेली रोड स्थित जीबी हॉस्पिटल में उपलब्ध निम्न उपलब्धियां । राजधानी पटना के बेली रोड स्थित जीबी हॉस्पिटल में उपलब्ध हैं इलाज़ की अत्याधुनिक सुविधाएं जानकारी के लिए सम्पर्क :- +9193414120481
- बीस सूत्री के बैठक में मोमिंदपुर, करविहंगा व बुद्धदेवचक को नगर परिषद में शामिल करने का रणधीर यादव ने किया विरोध। फतुहा। फतुहा प्रखंड सभागार में सोमवार को 20 सूत्री समिति की बैठक अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। अधिकारियों को विकास योजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर यादव ने पंचायत क्षेत्र के कुछ गांवों को नगर परिषद में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि मोमिंदपुर, करविहंगा और बुद्धदेवचक जैसे गांवों को नगर परिषद में शामिल किए जाने से ग्रामीणों के हित प्रभावित होंगे। इन गांवों की भौगोलिक, सामाजिक और कृषि संबंधी परिस्थितियां ग्रामीण क्षेत्र के अनुरूप हैं। ऐसे में बिना ग्रामीणों की राय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समुचित विचार-विमर्श किए इन गांवों को नगर परिषद में शामिल करना उचित नहीं है। रणधीर यादव ने कहा कि इन गांवों के बड़ी संख्या में लोग खेती-किसानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर निर्भर हैं। नगर परिषद में शामिल होने के बाद ग्रामीणों पर विभिन्न प्रकार के कर और अन्य अतिरिक्त भार पड़ने की आशंका है। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, सड़क, नाली, पेयजल, आवास, राशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गयी। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा,बीपीआरओ प्रमोद कुमार,बिजली एसडीओ, एमओ अभिषेक कुमार,श्यामसुंदर केशरी,सुजीत पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।4
- मुजफ्फरपुर पताही एयरपोर्ट का 7 सितंबर को होगा शिलान्याश जिलाअधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्थल का जयाजा लेने पहुंचे1
- नेपाल में आए त्रासदी को लेकर पटना के दीघा विधायक कैंडल मार्च निकाला #foryou #bihar #patna #trendingnow #digha1
- आरक्षण पर चर्चा नहीं करेंगे सीधे 8 सितंबर को रोड पर उतरेंगे जो भी आरक्षण पर बोलेगा वह देशद्रोही होगा देश विरोधी का मुकदमा भी चलेगा1
- पटना के खुशरूपुर के दियारा इलाके में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा। पटना के खुसरूपुर थाना अंतर्गत खिरोधरपुर दियारा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तस्कर फरार, पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर दियारा इलाके में मध् निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर नकली शराब तैयार किए जाने से जुड़े सामान और अन्य सामग्री मिली है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि फरार शराब तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके साथ ही नकली शराब के निर्माण और सप्लाई से जुड़े इनपुट और आउटपुट की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। विभाग की टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब कहां तैयार की जाती थी और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उत्पाद विभाग की कार्रवाई और जांच जारी है।2
- चिराग पासवान ने on the sport फैसल कर दिया, मंत्री हो या कोई परिवार का सदस्य बच नहीं पाएगा!1
- 🔥 महज 6 साल की उम्र में 2 दिन से धरने पर बैठे हैं आदित्य कुमार, बताया जा रहा है कि नहीं खाया कुछ—गर्दनीबाग, पटना में जारी है प्रदर्शन 🔥 पटना के गर्दनीबाग से इस वक्त एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आ रही है। महज 6 साल के आदित्य कुमार पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। परिजनों और प्रदर्शन से जुड़े लोगों के अनुसार, आदित्य ने इन दो दिनों में कुछ नहीं खाया है। आदित्य कुमार अपनी मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। इतनी कम उम्र में लगातार धरने पर बैठे बच्चे को देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर आकर्षित हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आदित्य की मांग क्या है और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है? धरना स्थल पर मौजूद लोगों की नजर प्रशासन की प्रतिक्रिया पर बनी हुई है। फिलहाल गर्दनीबाग में आदित्य कुमार का प्रदर्शन जारी है। इतनी कम उम्र में बच्चे के धरने पर बैठने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।1