logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया खुशियों की दास्तां खुशियों की दास्तां संकल्प से समाधान शिविर में कलेक्टर ने देवेंद्र को सौंपी सुपर सीडर की चाबी उमरिया, 30 मार्च। खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने ‘संकल्प से समाधान’ शिविर के दौरान ग्राम अमदरा निवासी किसान देवेंद्र महरा को ई-कृषि यंत्र सुपर सीडर की चाबी सौंपी। चाबी प्राप्त कर देवेंद्र महरा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि सुपर सीडर सहित कुल 11 कृषि यंत्रों का पैकेज लगभग 22 लाख 90 हजार रुपये का है, जिस पर शासन द्वारा 9 लाख 12 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। इस पैकेज में ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, थ्रेसर, रोटावेटर, रिपर एवं पावर वीडर सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। देवेंद्र महरा ने बताया कि उन्होंने गांव में कस्टम हायरिंग सेंटर भी स्थापित किया है, जिसके माध्यम से अन्य किसानों को भी ये यंत्र किराये पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को कम लागत में आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है और उत्पादन में वृद्धि हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रस्तुतकर्ता अरूणेन्द्र सिंह

5 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
656a15af-626b-4cfb-ba6c-72dc93b571ac

जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया खुशियों की दास्तां खुशियों की दास्तां संकल्प से समाधान शिविर में कलेक्टर ने देवेंद्र को सौंपी सुपर सीडर की चाबी उमरिया, 30 मार्च। खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने ‘संकल्प से समाधान’ शिविर के दौरान ग्राम अमदरा निवासी किसान देवेंद्र महरा को ई-कृषि यंत्र सुपर सीडर की चाबी सौंपी। चाबी प्राप्त कर देवेंद्र महरा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि सुपर सीडर सहित कुल 11 कृषि यंत्रों का पैकेज लगभग 22 लाख 90 हजार रुपये का है, जिस पर शासन द्वारा 9 लाख 12 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। इस पैकेज में ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, थ्रेसर, रोटावेटर, रिपर एवं पावर वीडर सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। देवेंद्र महरा ने बताया कि उन्होंने गांव में कस्टम हायरिंग सेंटर भी स्थापित किया है, जिसके माध्यम से अन्य किसानों को भी ये यंत्र किराये पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को कम लागत में आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है और उत्पादन में वृद्धि हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रस्तुतकर्ता अरूणेन्द्र सिंह

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    3
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उमरिया--- •उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पर दिखा बाघ •भद्रशिला पुल के पास उमरिया-ताला मार्ग पर नजर आया बाघ •खितौली रेंज से ताला कोर जोन की ओर कर रहा था मूवमेंट •बाघ को देखते ही सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार •कुछ वाहन चालक पहुंचे बेहद करीब, बढ़ा खतरा •बिना घबराहट बाघ ने आराम से पार की सड़क •मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी
    1
    उमरिया---
•उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पर दिखा बाघ
•भद्रशिला पुल के पास उमरिया-ताला मार्ग पर नजर आया बाघ
•खितौली रेंज से ताला कोर जोन की ओर कर रहा था मूवमेंट
•बाघ को देखते ही सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार
•कुछ वाहन चालक पहुंचे बेहद करीब, बढ़ा खतरा
•बिना घबराहट बाघ ने आराम से पार की सड़क
•मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी
    user_Jayssayss
    Jayssayss
    Local News Reporter पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ​ब्यौहारी/शहडोल: डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों की मेहनत की कमाई पर गिद्ध जैसी नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए। हालांकि, शहडोल पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। ​लाखों की ठगी, फिर फरार ​मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम ब्यौहारी निवासी निर्मला पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से किस्तों में कुल 4,85,307 रुपये गायब कर दिए गए। ठग ने बड़ी ही सफाई से UPI के माध्यम से इन पैसों को अपने कब्जे में लिया था। जब पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो आरोपी अभिराज साहू (निवासी जबलपुर) का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया। ​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, ब्यौहारी पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ​टीम की शानदार सफलता ​इस कामयाबी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक सागर गुप्ता, पंकज सिंह और महिला आरक्षक माधुरी साहू सहित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। ​चेतावनी: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। डिजिटल लेन-देन में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
    2
    ​ब्यौहारी/शहडोल:
डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों की मेहनत की कमाई पर गिद्ध जैसी नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए। हालांकि, शहडोल पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है।
​लाखों की ठगी, फिर फरार
​मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम ब्यौहारी निवासी निर्मला पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से किस्तों में कुल 4,85,307 रुपये गायब कर दिए गए। ठग ने बड़ी ही सफाई से UPI के माध्यम से इन पैसों को अपने कब्जे में लिया था। जब पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो आरोपी अभिराज साहू (निवासी जबलपुर) का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया।
​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, ब्यौहारी पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
​टीम की शानदार सफलता
​इस कामयाबी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक सागर गुप्ता, पंकज सिंह और महिला आरक्षक माधुरी साहू सहित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
​चेतावनी: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। डिजिटल लेन-देन में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर
    1
    शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो 📰 कटनी। देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    3
    🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो
📰 कटनी।
देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी नगर//- *शुरू पब्लिक न्यूज गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया *जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    4
    कटनी नगर//-
*शुरू पब्लिक न्यूज
गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया 
*जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    1
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.