Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोरसा शिवम कॉलेज में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे शिवम कॉलेज पोरसा में विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाहा जी व जिला पदाधिकारियों के द्वारा मुरैना जिले में upsc,doctrat,teaching में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए स्वागत सम्मान किया गया सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 💐🥰
धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
पोरसा शिवम कॉलेज में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे शिवम कॉलेज पोरसा में विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाहा जी व जिला पदाधिकारियों के द्वारा मुरैना जिले में upsc,doctrat,teaching में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए स्वागत सम्मान किया गया सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 💐🥰
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- चंबल संभाग प्रभारी आदरणीय डॉक्टर अभय प्रताप सिंह जी के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग आयोजित की गई जिसमें प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बैठक संपन्न हुई1
- [15/03, 8:48 am] Kalpana Mobile Ambah: अम्बाह के अखाड़े में गूंजी तालियां: क्षेत्रीय दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम अम्बाह (मुरैना)। चंबल की माटी और पहलवानी का पुराना नाता एक बार फिर अम्बाह के ऐतिहासिक दंगल मैदान में देखने को मिला। क्षेत्रीय खेल उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशाल दंगल में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित स्थानीय अखाड़ों के नामी पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। [15/03, 8:48 am] Kalpana Mobile Ambah: रोमांचक मुकाबले और भारी भीड़ सुबह से ही दंगल मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया था। जैसे ही मुख्य कुश्ती का ऐलान हुआ, पूरा मैदान "जय बजरंगबली" के जयकारों से गूंज उठा। इस बार दंगल का मुख्य आकर्षण भारी वजन वर्ग की कुश्तियां रहीं, जिनमें पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए 'धोबी पछाड़' और 'कलाजंग' जैसे पारंपरिक दांवों का बखूबी इस्तेमाल किया।1
- दुर्वांकर एक प्रयास लोक कल्याण समिति ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं का सम्मान ।1
- । बैठक में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस की समस्या से आमजन को हो रही परेशानियों पर गंभीर चर्चा की गई। सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इस जनविरोधी महंगाई के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पीसीसी सदस्य लाखन सिंह प्रधान ने बताया कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। पहले से ही जनता महंगाई से त्रस्त थी ऊपर से घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस के सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि करके महंगाई का बोझ सरकार ने आमजन पर बढ़ा दिया है l साथ ही पूर्व प्रधान बद्री जाटव ने कहा कि जनता की आवाज़ को बुलंद करना ही हमारा और कांग्रेस पार्टी संकल्प है। बैठक के दौरान पूर्व PCC सदस्य लाखन सिंह प्रधान खिड़ौरा ,पूर्व प्रधान बद्री जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रामगोपाल सिंह (चच्चू ) ,ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा,रि. SDM बिजेन्द्र सिंह, चंद्रपाल सिंह,NSUI जिला उपाध्यक्ष लोकेश पाराशर , बागथर मंडल अध्यक्ष, खिड़ौरा मंडल अध्यक्ष बजरंग कुशवाहा, बसेड़ी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, पप्पू सिंह परमार पिपरोंन, शिवनारायण गोस्वामी,श्यामवीर सिंह, महावीर शर्मा, हरिकिशन कुशवाह, ध्रुवेंद्र सिंह गुर्जर,पुरन सिंह,तहसीलदार सिंह, ख्याली संगोरी, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित तिवारी, अमित नाहरपुरा ,बंटू सिंह सहित कांग्रेस कई कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे l1
- Post by KOMAL Prajapati1
- *थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *दो दिन पूर्व हुयी हत्या का खुलासा।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *भतीजे की हत्या करने वाला 10 हजार रूपये का ईनामी चाचा गिरफ्तार।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *दो माह पहले हुयी मारपीट की वजह बना हत्या का कारण।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में दिनांक 12.03.26 को शमसान घाट के पास ग्राम पुर में हुयी हत्या का खुलासा किया जाकर आरोपी को ग्राम पुर मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 क्या है मामला- दिनांक 12.03.26 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसके पुत्र की उसके चचेरे भाई ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य द्वारा मामला संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी चचेरे भाई के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा 10000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक अजय यादव को टीम प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपी की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी। मुखबिर की सूचना पर से आरोपी को दिनांक 14.03.26 की शाम को पुर मोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताया कि वह मृतक धर्मेन्द्र के साथ धौलपुर में टाईल्स लगाने का कार्य करता था करीबन 7-8 दिन पहले वह दोनों ग्राम पुर में आये थे। करीब 2-3 माह पहले मृतक की बहन से आरोपी ने कुछ गलत बोल दिया था जिस पर से मृतक ने आरोपी की मारपीट कर दी थी। जिससे वह रंजिश रखने लगा था, और मृतक धर्मेन्द्र से बदला लेने के लिये मौके की तलाश करने लगा। आरोपी ने मृतक धर्मेन्द्र से बोलचाल करना शुरू कर दिया और उससे अपनी दोस्ती बढ़ा दी। जब मृतक धर्मेन्द्र आरोपी का अच्छा दोस्त बन गया तो वह शराब पार्टी के लिये उसे शमसान घाट पर ले गया जहां आरोपी ने मृतक को शराब पिलाई जब मृतक धर्मेन्द्र शराब के नशे में हो गया तब आरोपी ने मौका पाकर मृतक के सिर पर ईंट-पत्थर से घातक हमला कर उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशादेही में घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर को जप्त किया गया । 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में निरी मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, सउनि कासिम खान, प्रआर गुरुदास, हरवीर गुर्जर, आर फिरोज खान, पंकज जयंत, अवधेश चौहान, अजय भदौरिया, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र यादव, आजाद खान, अजय सगर, आनन्द दीक्षित सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।1
- कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में उमड़ा ये अभूतपूर्व जनसैलाब द्योतक है कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ने राज्य से TMC की निर्मम सरकार को उखाड़कर, भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जनसभा मे उमज का निर्णय ले लिया है। #Brigade4Poribortan1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- *थाना मौ जिला भिण्ड पुलिस द्वारा कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा व दो जिन्दा राउण्ड किये जप्त* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक महोदय डाँ. श्री असित यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लिया गया तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिण्ड श्री संजीव पाठक के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग गोहद श्री महेन्द्र सिंह गौतम एवं थाना प्रभारी निरी० रघुवीर सिह मीणा के मार्ग दर्शन में थाना मौ क्षेत्रार्गत कस्वा मौ में फरियादी के घर के बाहर पुरानी रंजिश पर से कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपीगण के विरुद्ध थाना मौ में अपराध क्रमांक 229/2025 धारा 110,296,3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था। टीम के प्रयास व सक्रीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से ग्राम कस्बा मौ में फरियादी सुरजीत सिह यादव पुत्र प्रेम सिह यादव निवासी वार्ड क्र 01 लुहारपुरा मौ के घर के बाहर पुरानी रंजिश पर से कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को दिनांक 15/03/2026 को ग्राम बर खेरिया रोड पर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये है। आरोपी द्वारा पूछताछ कर घटना घटित करना स्वीकार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय गोहद में पेश किया गया है। आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा व 02 जिन्दा राउण्ड बरामद किया गया सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य मे पुलिस थाना मौ के निरीक्षक रघुवीर मीणा, उनि० प्रवेन्द्र सिह, प्र.आर 551 सुनील शर्मा आर. 1272 आकाश परिहार, आर0832 अरविन्द सिह, आर0675 पदम सिह, आर 417 शत्रुघन सिह गुर्जर, आर0111 राघवेन्द्र सिह गुर्जर, आर0784 मोनू किरार, आर0128 श्याम सिह गुर्जर, आर. 356 रवि कान्त शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है1