logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चेराराम पूरा में हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी एक बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा मऊ । गुरुवार को करीब तीन बजे सायं जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरा राम पूरा गांव में हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी, और देखते ही देखते आग अपना रौद्र रूप दिखाने लगी। हालांकि आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तब तक करीब एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी चुकी गेहूं के फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आकर किसान राजनाथ, राम प्रवेश हरिकेश व राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना तेज हवा के चलते आग जब विकराल रूप धारण करती तो बड़े पैमाने पर सूख चुकी गेहूं की लहराती फसल आग से बचा पाना मुश्किल हो जाता।

1 day ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
Ghosi, Mau•
1 day ago

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चेराराम पूरा में हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी एक बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा मऊ । गुरुवार को करीब तीन बजे सायं जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरा राम पूरा गांव में हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते

आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी, और देखते ही देखते आग अपना रौद्र रूप दिखाने लगी। हालांकि आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तब तक करीब एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से अचानक चिंगारी निकली, जो

सूखी चुकी गेहूं के फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आकर किसान राजनाथ, राम प्रवेश हरिकेश व राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों

36e964b1-5caf-46aa-9c44-25d1ea21ea8e

ने एकजुट होकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना तेज हवा के चलते आग जब विकराल रूप धारण करती तो बड़े पैमाने पर सूख चुकी गेहूं की लहराती फसल आग से बचा पाना मुश्किल हो जाता।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    4
    मऊ ।  पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक  अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    8 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    1
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आरोप : घर में घुसकर युवती व परिवार पर हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी उच्चाधिकारियों के यहां लगाई न्याय की गुहार झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट अंदर मोहल्ले में दबंगों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सायना पुत्री मंजूर ने डीआईजी झांसी परिक्षेत्र से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10 बजे सायना अपने घर के बाहर निकली थी। तभी वहां पहले से मौजूद दबंग युवक लोग खड़े थे। आरोप है कि सभी ने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। भयभीत होकर पीड़िता घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई आसिफ, पिता और माता ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने डंडों से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे भाई और पिता को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, थाने में शिकायत करने के बाद जब वह वापस घर लौटी, तो आरोपी दोबारा आ गए और पत्थरबाजी कर दी। किसी तरह परिवार ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है
    2
    आरोप : घर में घुसकर युवती व परिवार पर हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी
उच्चाधिकारियों के यहां लगाई न्याय की गुहार
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट अंदर मोहल्ले में दबंगों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सायना पुत्री मंजूर ने डीआईजी झांसी परिक्षेत्र से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10 बजे सायना अपने घर के बाहर निकली थी। तभी वहां पहले से मौजूद दबंग युवक लोग खड़े थे। आरोप है कि सभी ने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। भयभीत होकर पीड़िता घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई आसिफ, पिता और माता ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने डंडों से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे भाई और पिता को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, थाने में शिकायत करने के बाद जब वह वापस घर लौटी, तो आरोपी दोबारा आ गए और पत्थरबाजी कर दी। किसी तरह परिवार ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी मात्रा महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया। जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    4
    बिल्थरारोड। सोनाडीह  स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में  7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी  मात्रा  महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी  झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि  तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश  के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया।  जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    15 hrs ago
  • 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    2
    🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है!
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें।
उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है।
🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!
📲 वीडियो देखें और शेयर करें।
#AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है। महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है? बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।
    1
    बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई
सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। 
बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी  उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं।  बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है।
महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा
बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है?  बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02 अप्रैल 2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02 अप्रैल 2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    2
    मऊ। पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02 अप्रैल 2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02 अप्रैल 2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे  हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.