logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों की वजह से पलटा बैटरी रिक्शा, प्रशासन आंखें खोलो झींझक। रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार को सड़क पर बने अनगिनत गड्ढों के कारण एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा सवार लोगों को चोटें आने की सूचना है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन रोड लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। खासकर दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि हादसे के बाद जागने के बजाय प्रशासन को पहले ही सड़क की स्थिति सुधारनी चाहिए थी। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? प्रशासन आंखें खोलो, हादसे रोकने के लिए अब तो सड़क की सुध लो।

9 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
7b60eb2f-e51f-4ac3-b560-15eb81adc90e

रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों की वजह से पलटा बैटरी रिक्शा, प्रशासन आंखें खोलो झींझक। रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार को सड़क पर बने अनगिनत गड्ढों के कारण एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा सवार लोगों को चोटें आने की सूचना है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन रोड लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। खासकर दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि हादसे के बाद जागने के बजाय प्रशासन को पहले ही सड़क की स्थिति सुधारनी चाहिए थी। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? प्रशासन आंखें खोलो, हादसे रोकने के लिए अब तो सड़क की सुध लो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    1
    हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद 
। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया।
करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ईद मिलाउद्दीन मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह जगह मनाई गई खुशी कानपुर देहात के अमौली गांव से मोहम्मद साहब की पैदाइस पर निकाला गया भारी जुलूस जो कि अमौली से सैयद बाबा की मजार तक निकाला गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने खुशी जाहिर की व लंगर आदि का भी प्रोग्राम किया गया
    1
    ईद मिलाउद्दीन मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह जगह मनाई गई खुशी 
कानपुर देहात के अमौली गांव से मोहम्मद साहब की पैदाइस पर निकाला गया भारी जुलूस जो कि अमौली से सैयद बाबा की मजार तक निकाला गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने खुशी जाहिर की व लंगर आदि का भी प्रोग्राम किया गया
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
    3
    पत्रकार इकबाल अहमद

सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल
खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल
सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया।
जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल
सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता मंगलपुर-जसापुर मार्ग से लेकर मल्हानपुरवा-जिगना-जैतापुर संपर्क मार्ग तक बदहाल हालात, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलपुर से जसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। पानी से लबालब गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जसापुर गांव में प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति और गंभीर नजर आती है। मल्हानपुरवा, जिगना होते हुए जैतापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क और गड्ढों का अंतर मिट जाता है, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों मान सिंह, रमेश सविता, मनोज अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क की समस्या कोई नई नहीं है। करीब चार-पांच माह पहले पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई। ग्रामीणों ने उस समय भी जेई विवेक कुशवाहा से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि महज पैचवर्क से समस्या दूर होने वाली नहीं है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क फिर टूट जाती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न खड़ी हो। आरसीसी सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जब जेई विवेक कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सड़क को विशेष रूप से आरसीसी निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर शासन की मंजूरी और प्रस्तावित आरसीसी निर्माण पर टिकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि प्रस्तावित निर्माण जल्द शुरू होता है तो लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी।
    1
    जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता
जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता
मंगलपुर-जसापुर मार्ग से लेकर मल्हानपुरवा-जिगना-जैतापुर संपर्क मार्ग तक बदहाल हालात, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलपुर से जसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। पानी से लबालब गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
जसापुर गांव में प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति और गंभीर नजर आती है। मल्हानपुरवा, जिगना होते हुए जैतापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क और गड्ढों का अंतर मिट जाता है, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
ग्रामीणों मान सिंह, रमेश सविता, मनोज अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क की समस्या कोई नई नहीं है। करीब चार-पांच माह पहले पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई। ग्रामीणों ने उस समय भी जेई विवेक कुशवाहा से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि महज पैचवर्क से समस्या दूर होने वाली नहीं है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क फिर टूट जाती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न खड़ी हो।
आरसीसी सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जब जेई विवेक कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सड़क को विशेष रूप से आरसीसी निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अब ग्रामीणों की नजर शासन की मंजूरी और प्रस्तावित आरसीसी निर्माण पर टिकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि प्रस्तावित निर्माण जल्द शुरू होता है तो लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    4
    संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई।
जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_रवि शुक्ला पत्रकार
    रवि शुक्ला पत्रकार
    Newspaper advertising department सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    1
    27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा  yogi Adityanath 🚍🔥
27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए।
🔎 Keywords
27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana
#️⃣ Hashtags
#UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    user_Yojna samachar
    Yojna samachar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत पात्र महिलाएं प्रदेश में रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक परिवहन का आसानी से उपयोग करने में मदद मिलेगी।
    1
    60  वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात
। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत पात्र महिलाएं प्रदेश में रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक परिवहन का आसानी से उपयोग करने में मदद मिलेगी।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.