शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गनियारी में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित* खरोरा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गनियारी के प्रधान पाठक पद से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक तुकाराम चंद्राकर के विदाई एवं सम्मान समारोह के साथ व्याख्याता श्रीमती रीना राजपूत एवं संदीप साहू के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह सेजस विद्यालय गनियारी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुलारी सुरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा, शिव शंकर वर्मा, जनपद सदस्य, गनियारी की सरपंच श्रीमती संतोषी राजेंद्र निर्मलकर, उपसरपंच कुमारी वर्मा सहित तीनों शाला प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष श्यामलाल साहू एवं बिहारी लाल साहू उपस्थित रहे। गांव के वरिष्ठ नागरिक खुबीराम वर्मा, धनेंद्र वर्मा, ढाल सिंह यादव एवं ओंकार प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री तुकाराम चंद्राकर के मित्रगण फणींद्र भूषण पटेल, बी.के. नायक, सुरेंद्र नायक, भगवती प्रसाद वर्मा, आसाराम वर्मा, चिंताराम वर्मा, राम नारायण वर्मा, रामकुमार वर्मा एवं माधव प्रसाद साहू ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ एवं सुखद जीवन तथा जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने चंद्राकर के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गणित विषय के शिक्षण को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक विद्यार्थी आज डॉक्टर, पुलिसकर्मी, शिक्षक, सैनिक एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों में भी उनके प्रति विशेष सम्मान एवं उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की सूत्रधार सेजस विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के.एल. टोप्पो रहीं। संकुल की ओर से पीकरीडीह के प्रधान पाठक अमित साहू, मटियाडीह से सतीश रात्रे एवं मुड़पार से श्रीमती उत्तरा बंजारे उपस्थित रहीं। संकुल एवं सेजस विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में तिवारी सर द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। समारोह में ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंद्राकर तथा स्थानांतरित शिक्षकों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गनियारी में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित* खरोरा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गनियारी के प्रधान पाठक पद से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक तुकाराम चंद्राकर के विदाई एवं सम्मान समारोह के साथ व्याख्याता श्रीमती रीना राजपूत एवं संदीप साहू के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह सेजस विद्यालय गनियारी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुलारी सुरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा, शिव
शंकर वर्मा, जनपद सदस्य, गनियारी की सरपंच श्रीमती संतोषी राजेंद्र निर्मलकर, उपसरपंच कुमारी वर्मा सहित तीनों शाला प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष श्यामलाल साहू एवं बिहारी लाल साहू उपस्थित रहे। गांव के वरिष्ठ नागरिक खुबीराम वर्मा, धनेंद्र वर्मा, ढाल सिंह यादव एवं ओंकार प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री तुकाराम चंद्राकर के मित्रगण फणींद्र भूषण पटेल, बी.के. नायक, सुरेंद्र नायक, भगवती प्रसाद वर्मा, आसाराम वर्मा, चिंताराम वर्मा, राम नारायण वर्मा, रामकुमार वर्मा एवं माधव प्रसाद साहू ने
उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ एवं सुखद जीवन तथा जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने चंद्राकर के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गणित विषय के शिक्षण को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक विद्यार्थी आज डॉक्टर, पुलिसकर्मी, शिक्षक, सैनिक एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों में भी उनके प्रति विशेष सम्मान एवं उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की सूत्रधार सेजस
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के.एल. टोप्पो रहीं। संकुल की ओर से पीकरीडीह के प्रधान पाठक अमित साहू, मटियाडीह से सतीश रात्रे एवं मुड़पार से श्रीमती उत्तरा बंजारे उपस्थित रहीं। संकुल एवं सेजस विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में तिवारी सर द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। समारोह में ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंद्राकर तथा स्थानांतरित शिक्षकों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- राजिम महानदी पुल की स्ट्रीट लाइट सप्ताह भर से बंद, जिम्मेदारों को परवाह नहीं नवापारा राजिम: धर्मनगरी राजिम में महानदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल की स्ट्रीट लाइटें पिछले सप्ताह भर से बंद पड़ी हैं। रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजिम क्षेत्र में महानदी पर स्थित बेलाही पुल, चौबे बांधा पुल और राजिम पुल—तीनों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति खराब है। रात में इन पुलों पर कई बार मवेशी भी सड़क पर बैठे नजर आते हैं। अंधेरे में अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है। वही रोड ख़राब होने से दुर्घटना की भी सम्भावना बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा लंबे समय से बंद होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही स्थानीय नेताओं की चुप्पी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि अंधेरे के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल तीनों पुलों की स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और राजिम सहित आसपास के पुलों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिर कब तक दोबारा चालू होती हैं। वही विद्युत विभाग के ईई धर्मेंद्र साहू ने बिजली बिल नहीं पटने के कारण विद्युत आपूर्ति रोकने की बात कही. क्या कहते है जिम्मेदार इस मामले में ब्रिज विभाग के रायपुर ई ई गोविन्द अहिरवार ने कहाकि बिल गलत जगह पर जाता है, इसलिए ऐसा हुआ है. बावजूद इसके विद्युत विभाग से लाइट ना काटने का निवेदन किया था, लेकिन विभाग की ओर से बिल पटाने के बाद ही लाइट चालू करने की बात कही गई है.आगे हमने बिल चुकाने विभागीय प्रकिया कर दी है, आगामी कुछ दिनो में लाइट चालू हो जाएगी.1
- पार्षद डिकेंद्र सिन्हा के नेतृत्व वार्ड 24 से मां बंजारी धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा1
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।1
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- निजी जमीन पर बन रहा विद्युत सब स्टेशन? किसान ने कलेक्टर से मांगी रोक बलौदाबाजार-भाटापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनाखान तहसील के ग्राम छाता में निजी भूमि पर विद्युत सब स्टेशन के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसान भूषणलाल पटेल ने विद्युत विभाग पर बिना सहमति और रजामंदी के उनकी जमीन पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। किसान के मुताबिक, खसरा नंबर 143, रकबा 0.959 हेक्टेयर भूमि शामिल शरीक खाते की है, जिसमें तीन भाइयों के नाम दर्ज हैं। किसान ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा है और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। किसान का कहना है कि निर्माण जारी रहने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भूमि और पारिवारिक विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। आवेदन के साथ बी-1, किश्तबन्दी खतौनी और खसरा नक्शा भी संलग्न किया गया है। अब किसान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच पूरी होने तक विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य तत्काल स्थगित कराया जाए। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन और विद्युत विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।1