दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर गाजियाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हवा हवाई होटल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित कांवड़ियों ने ट्रक चालक और कंडक्टर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, ईंटों से भरा ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने ट्रक को रोककर चालक और कंडक्टर को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल कांवड़िए को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल ट्रक चालक और कंडक्टर को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर ट्रक खड़ा कर दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर गाजियाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हवा हवाई होटल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित कांवड़ियों ने ट्रक चालक और कंडक्टर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, ईंटों से भरा ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने ट्रक को रोककर चालक और कंडक्टर को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल कांवड़िए को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल ट्रक चालक और कंडक्टर को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर ट्रक खड़ा कर दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल
- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मांझे की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत। गाजियाबाद :- कौशांबी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मांझे या धागे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना 15 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की है। डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना खोड़ा और थाना कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि बहरामपुर, नोएडा निवासी रवि अपने दोस्त नरेश के साथ बाइक से दिल्ली-गाजीपुर जा रहा था। यूपी गेट से पहले पुल पर पहुंचते ही कथित तौर पर मांझा या धागा रवि के गले में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- असली कॉल रिकॉर्डिंग! 📞 पोर्टर टीम की चालाकी का पर्दाफाश | Porter Support Call Recordinl जैसा कि मैंने अपनी पिछली वीडियो में बताया था, यह रही वो असली कॉल रिकॉर्डिंग जो साबित करती है कि कैसे कंपनी की पॉलिसी का इस्तेमाल करके हम अपने हक के लिए लड़ सकते हैं। पोर्टर सपोर्ट टीम के साथ हुई पूरी बातचीत सुनें और समझें कि कैसे मैंने गेम पलटा। अगर आप एक ड्राइवर पार्टनर हैं, तो यह रिकॉर्डिंग आपके लिए बहुत जरूरी है! चैनल को सब्सक्राइब करें और ऐसी और जानकारी के लिए बेल आइकन दबाएं। #CallRecording #Porter #PorterIndia #CustomerService #DeliveryPartner #DriverRights #Exposed #Truth #Hindi #HelpfulTips Disclaimer डिस्क्लेमर: यह वीडियो केवल मनोरंजन, जागरूकता और व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका मकसद किसी भी कंपनी, ब्रांड या व्यक्ति की छवि को ठेस पहुँचाना नहीं है। वीडियो में दिखाए गए विचार और बातें क्रिएटर के अपने हैं।1
- पीएम मोदी का वजन गिरा है।वजन गिरना अच्छी बात है। इस उम्र में बस रक्तचाप ठीक रहना चाहिए पीएम मोदी का वजन गिरा है। वजन गिरना अच्छी बात है। इस उम्र में बस रक्तचाप ठीक रहना चाहिए और दिमाग पूरी क्षमता से काम करता रहना चाहिए। मोदी जी अगर भक्तों को संतुष्ट करने में सक्षम है मलतब सब ठीक है। यकीनन उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की चमक कम होती है। जुबान लड़खड़ाती है चीजों को बार बार पढ़ना पड़ता है। चाल में वो रवानी नहीं रह जातीं यह स्वाभाविक है। पीएम मोदी ने आज के भाषण में "नौजवान" शब्द का उच्चारण बहुत सुंदरता से किया। लेकिन दिमागी नक्सल नाम का एक फ्रेज और जंगीएलो नाम का एक नया शब्द भी देश को दिया। देश ऋणी है। एक बात और अच्छी लगी। पीएम मोदी ने आज टेलीप्रॉन्पटर का इस्तेमाल नहीं किया। यह आदत उन्हें कई बार असहज करती थी। आज की असहजता अलग थी। पीएम का भाषण लिखने वाला सम्भवतः कभी कांग्रेसी रहा होगा क्योंकि आज पीएम मोदी ने जिनका जिनका नाम लिया उनमें से कई कांग्रेसी रहे। पीएम मोदी ने आज लाल किले से सुभाष चंद्र बोस और नेहरू के साथ साथ भगत सिंह का नाम लिया। भाजपा का सांसद बंगाल में बोस को वॉर क्रिमिनल कह रहा था। किसी ने उनकी मूर्ति का हाथ भी तोड़ दिया। उम्मीद है उस सांसद और निशिकांत ने भी भाषण सुना होगा। मोदी जी को भाषण थोड़ा छोटा करना चाहिए। कम शब्दों में अपनी बात कहने की आदत डालनी चाहिए। लोग उन्हें ज्यादा देर तक सुनना पसंद नहीं करते।1
- गाजियाबाद जनपद के सिकंदरपुर गांव की इरशाद कॉलोनी में बदहाल रास्ता स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटा रास्ता होने के कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पैदल और वाहनों से गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से समस्या और बढ़ जाती है। लोगों का सवाल है कि जब इस रास्ते से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, तो आखिर इसकी मरम्मत कब होगी? क्या संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या का संज्ञान लेकर जल्द सड़क का निर्माण कराएं संवाददाता रेनू पुरी2
- पीएम मोदी का वजन गिरा है। वजन गिरना अच्छी बात है। इस उम्र में बस रक्तचाप ठीक रहना चाहिए और दिमाग पूरी क्षमता से काम करता रहना चाहिए। मोदी जी अगर भक्तों को संतुष्ट करने में सक्षम है मलतब सब ठीक है। यकीनन उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की चमक कम होती है। जुबान लड़खड़ाती है चीजों को बार बार पढ़ना पड़ता है। चाल में वो रवानी नहीं रह जातीं यह स्वाभाविक है। पीएम मोदी ने आज के भाषण में "नौजवान" शब्द का उच्चारण बहुत सुंदरता से किया। लेकिन दिमागी नक्सल नाम का एक फ्रेज और जंगीएलो नाम का एक नया शब्द भी देश को दिया। देश ऋणी है। एक बात और अच्छी लगी। पीएम मोदी ने आज टेलीप्रॉन्पटर का इस्तेमाल नहीं किया। यह आदत उन्हें कई बार असहज करती थी। आज की असहजता अलग थी। पीएम का भाषण लिखने वाला सम्भवतः कभी कांग्रेसी रहा होगा क्योंकि आज पीएम मोदी ने जिनका जिनका नाम लिया उनमें से कई कांग्रेसी रहे। पीएम मोदी ने आज लाल किले से सुभाष चंद्र बोस और नेहरू के साथ साथ भगत सिंह का नाम लिया। भाजपा का सांसद बंगाल में बोस को वॉर क्रिमिनल कह रहा था। किसी ने उनकी मूर्ति का हाथ भी तोड़ दिया। उम्मीद है उस सांसद और निशिकांत ने भी भाषण सुना होगा। मोदी जी को भाषण थोड़ा छोटा करना चाहिए। कम शब्दों में अपनी बात कहने की आदत डालनी चाहिए। लोग उन्हें ज्यादा देर तक सुनना पसंद नहीं करते।1
- सही समाज समाचार . वीडियो देखना4
- मोदीनगर: दबंगों के खौफ से घर में कैद हुई पीड़िता सहित पूरा परिवार, क्या हत्या के बाद जागेगी पुलिस? गाजियाबाद :- मोदीनगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुई अश्लील टिप्पणी और मारपीट के मामले में, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत लेकर खानापूर्ति कर दी, लेकिन चोटों का मेडिकल तक कराना जरूरी नहीं समझा। पुलिस की इस सुस्ती का फायदा उठाकर आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। अब आरोपी खुलेआम हाथ में छोल की दरांती लेकर गली में, युवती को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार इस कदर दहशत में है कि पूरा परिवार घर में कैद होने को मजबूर है। परिजनों का दर्द छलक रहा है कि क्या पुलिस अब किसी अनहोनी या हत्या का इंतजार कर रही है, ताकि सीधा मर्डर का मुकदमा दर्ज किया जा सके? पुलिस की यह लापरवाही किसी बड़ी वारदात को न्योता दे रही है।1
- सयाना कौआ हमेशा गू खाए! 🦅 पोर्टर सपोर्ट टीम की पोल खुल गई! | Porter Exposed सोचिए, अगर किसी सर्विस ऐप पर कोई दिक्कत आ जाए और कंपनी चालाकी दिखाने की कोशिश करे, तो गेम कैसे पलटा जाता है? आज की यह कहानी इसी बात पर है कि कैसे "सयाना कौआ हमेशा गू खाए" वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है! पोर्टर टीम के साथ जो हुआ, वो उनके लिए एक सबक था। पूरी सच्चाई और कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अगला वीडियो जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #Porter #PorterSupport #PorterExposed #DriverLife #CustomerSupport #Revenue #DeliveryPartner #ViralVideo #Hindi #ArvindKumar डिस्क्लेमर: यह वीडियो केवल मनोरंजन, जागरूकता और व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका मकसद किसी भी कंपनी, ब्रांड या व्यक्ति की छवि को ठेस पहुँचाना नहीं है। वीडियो में दिखाए गए विचार और बातें क्रिएटर के अपने हैं।1
- गाजियाबाद ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एक युवक की मौत हो गई।1