अमरोहा के गजरौला थाना पुलिस ने तमंचे के बल पर हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गजरौला थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को संत नगर निवासी परवेश कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए 49 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की थी। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कांकाठेर रोड क्षेत्र से ग्राम बिजौरा निवासी साहिल पुत्र एहसान अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट के 30,400 रुपये की नकदी, 12 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस वारदात में साहिल के साथ हसनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रखेड़ा निवासी विष्णु पुत्र देवेन्द्र भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। धनोरा सर्कल की सीओ और डीएसपी अंजलि कटारिया के अनुसार, बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
अमरोहा के गजरौला थाना पुलिस ने तमंचे के बल पर हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गजरौला थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को संत नगर निवासी परवेश कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए 49 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की थी। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कांकाठेर रोड क्षेत्र से ग्राम बिजौरा निवासी साहिल पुत्र एहसान अली को गिरफ्तार
कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट के 30,400 रुपये की नकदी, 12 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस वारदात में साहिल के साथ हसनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रखेड़ा निवासी विष्णु पुत्र देवेन्द्र भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। धनोरा सर्कल की सीओ और डीएसपी अंजलि कटारिया के अनुसार, बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया है। इसके साथ ही स्टंट करने वाले युवकों पर जुर्माना भी लगाया गया है।1
- viral video Trend video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने दिनदहाड़े रिक्शा चालक से हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूट के ₹30,400 नगद, एक अवैध 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस वारदात में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस मामले में 20 जुलाई 2026 को संत नगर निवासी परवेश कुमार ने गजरौला थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उनके साथ मारपीट की और उनसे ₹49,000 लूटकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गजरौला पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच और मुखबिर की सूचना पर ग्राम कांकाठेर रोड क्षेत्र से साहिल को गिरफ्तार किया, जो गजरौला के ग्राम बिजौरा का रहने वाला है और उसके पिता का नाम एहसान अली है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वारदात में उसके साथ हसनपुर के ग्राम रखेड़ा निवासी विष्णु, पुत्र देवेन्द्र भी शामिल था, जो अभी फरार है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी साहिल को न्यायालय में पेश कर दिया है और फरार विष्णु की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।1
- दिल्ली के संसद भवन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पूरी रात बैठे रहे। वह छात्रों के संघर्ष के लिए रात भर संसद भवन में ही डटे रहे।1
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एम.आई. हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने इलाज के नाम पर खिलवाड़ किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में अपना आक्रोश जाहिर किया है।1
- भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कार्रवाई से पहले किसानों को धारा 163 का हवाला देते हुए जगह खाली करने के लिए कहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। वर्तमान में स्थिति को देखते हुए मौके पर दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भारी तैनाती की गई है। इसके अलावा, संसद के मानसून सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।1
- उत्तरप्रदेश के अमरोहा में कुछ ही घंटों के भीतर लूट की वारदात का खुलासा किया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- अमरोहा के पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सोमवार को सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसपी ने टॉप-10 अपराधियों, माफियाओं और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंग पंजीकरण और जिला बदर जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आईजीआरएस, पीजीआरएस, जनशिकायतों, लंबित विवेचनाओं और महिला संबंधी अपराधों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही ऑपरेशन क्लीन-2, ऑपरेशन कन्विक्शन, ई-साक्ष्य, त्रिनेत्र ऐप, मिशन शक्ति और साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री, गोवध, चोरी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर एसपी ने यात्रा मार्गों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी, और शिविर संचालकों से समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीजे संचालन संबंधी शासनादेशों का पालन करने और चिकित्सा व अग्निशमन व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा। एसपी ने हिदायत दी कि श्रद्धालुओं के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए और अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। अंत में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे फरियादियों की शिकायतों पर निष्पक्ष व विधिसम्मत कार्रवाई कर जनता का विश्वास मजबूत करें।4
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कमान संभाल रखी है।1