निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का रेल विकास एवं विस्तार मंच ने किया निरीक्षण निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का रेल विकास एवं विस्तार मंच ने किया निरीक्षण जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट डीआरएम के समक्ष 29 मई को होगा एक दिवसीय उपवास आंदोलन- मंच समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 मई 2026)। रेल विकास एवं विस्तार मंच के सदस्यों ने सोमवार को शहर के निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच के सदस्यों ने निर्माण कार्य की निष्पक्षता, प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि भोला टाकीज ओवरब्रिज लंबे समय से रेल विकास एवं विस्तार मंच समेत शहरवासियों की महत्वपूर्ण मांग रही है। इसके निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पक्षपातपूर्ण रवैया एवं किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा होना चाहिए। मंच के सदस्यों ने निर्माण एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कार्य कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि निर्माण में अनियमितता या देरी हुई तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। मंच ने घोषणा की कि निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग आगामी 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित उपवास आंदोलन में प्रमुखता से उठाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी, मंच के सदस्य सह पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजकुमार चौधरी, राजद के राकेश ठाकुर, मनोज राय, राम विनोद पासवान, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह, भाकपा के पिंटू पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय समेत कई अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

- इस सड़क से रोज लोग आते हैं और जाते हैं पर रोज एक्सीडेंट होने की खतरा रहती है1
- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला कैप्शन: राहुल गांधी बोले — देश चलाना सिर्फ सलाह देने से नहीं होता। डिटेल्स: Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार और Narendra Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को “सोना न खरीदें” और “विदेश न जाएं” जैसी अपीलें सरकार की नाकामी दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि देश चलाने के लिए ठोस आर्थिक और सामाजिक नीतियों की जरूरत होती1
- भाकपा माले द्वारा आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को पोस्टर जारी कर प्रचार अभियान चलाया गया। राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर भाकपा माले के नेताओं ने ताजपुर में चलाया पोस्टर अभियान1
- Post by Rajkumar Paswan1
- स्लग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, विश्व कल्यानार्थ महायज्ञ का हुआ आयोजन। एंकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज खैरी अंतर्गत सिरोपट्टी काली स्थान में आज श्री श्री 108 अष्टजाम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। पीरकपुर स्थित संगम घाट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कलश में जल भरकर पूजा स्थल तक लाया गया। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस धार्मिक आयोजन में पूजा समिति के सदस्य भगत जी अरुण कुमार सिंह, कुलदीप भगत जी, टुनटुन रॉय, पंकज गोपाल, नीरज सिंह, नवल शर्मा, श्रीराम शर्मा, नवीन शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अवधेश राम, अमरेश Ram, महेश महतो, देवनारायण महतो, राकेश साहनी, पिंटू सिंह सहित तमाम युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। पूजा का विधिवत शुभारंभ पंडित विनोद झा एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। आयोजन में माननीय जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, पूर्व उप प्रमुख पवनदेव सिंह जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाइट,,,,,, पंकज कुमार ग्रामीण1
- समस्तीपुर के राजू सहनी ने अपनी बेटी की शादी में सबकुछ लगाकर फिर से 'मसीहा' का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी बेटी को खुशियों से भरा नया जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास किया।3
- समस्तीपुर के फलहारा गांव में रविवार को कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर गोलीबारी की। इस घटना के समय परिवार घर के अंदर छिपा रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- CM का अपराधियों को अल्टीमेटम कैप्शन: “48 घंटे में जवाब दें अपराधी”, CM का सख्त संदेश। डिटेल्स: Patna में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ खुली कार्रवाई की छूट है। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी जाति का हो, सुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा। बयान को अपराध नियंत्रण अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।1