logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोराजपपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच, बांटी गई दवाएं बूढ़नपुर। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया विधानसभा अंतर्गत भोराज में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव के अनुरोध पर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता के पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा प्रसाद ने 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर के उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि मेदांता जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद डॉ. दुर्गा प्रसाद ने उनके अनुरोध पर अतरौलिया क्षेत्र की जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। विधायक ने अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर टीम उपलब्ध हो तो क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे, जिससे गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रही फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या मेदांता के चिकित्सक डॉ. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें, तैलीय एवं असंतुलित भोजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने शिविर की सराहना की। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इस मौके प्रमुख चन्द्रशेखर यादव पूर्व प्रमुख महेंद्र गोरेलाल हर हर महादेव गंगा बालेदीन संजय मिश्रा बालू श्रवण यादव प्रदीप संतोष कुमार राजेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे

7 hrs ago
user_एसके मिश्रा
एसके मिश्रा
Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

भोराजपपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच, बांटी गई दवाएं बूढ़नपुर। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया विधानसभा अंतर्गत भोराज में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव के अनुरोध पर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता के पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा प्रसाद ने 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर के उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि मेदांता जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद डॉ. दुर्गा प्रसाद ने उनके अनुरोध पर अतरौलिया क्षेत्र की जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। विधायक ने अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर टीम उपलब्ध हो तो क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे, जिससे गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रही फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या मेदांता के चिकित्सक डॉ. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें, तैलीय एवं असंतुलित भोजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने शिविर की सराहना की। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इस मौके प्रमुख चन्द्रशेखर यादव पूर्व प्रमुख महेंद्र गोरेलाल हर हर महादेव गंगा बालेदीन संजय मिश्रा बालू श्रवण यादव प्रदीप संतोष कुमार राजेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़े गांव मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़। क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। “आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ” क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा। क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई
    1
    क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़े गांव मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 
क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारोह
बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़।
क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।
विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया।
समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
“आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ”
क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है।
समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा।
क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मऊ । जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण* *बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण* *बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* मऊ-जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    *बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण*
*बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण*
*बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
मऊ-जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी का दर्शन श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट,मऊ के तत्वावधान में रविवार को तमसा नदी की पावन तट पर हर वर्ष की भांति अबकी बार भी 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी का हिमलिंग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन के लिए शुभारंभ हो गया। यहां बम-बम भोले के जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय गुंजायमान हो उठा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सावन मास में श्रावणी मेला का आयोजन किया गया। यहां श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट द्वारा हिमलिंग 151 सिल्ली से बनाया गया। परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्र उपचार के बीच पूजन कार्यक्रम हुआ और बाबा बर्फानी का पट हर-हर महादेव के जयकरे के साथ दर्शन के लिए खुल गया। जनपद मऊ ही नहीं बल्कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर,गोरखपुर के बड़हलगंज तक के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बीच-बीच में हर हर महादेव की जानकारी लगते रहे और भोले बाबा से संबंधित गीत पर लोग थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी राम सकल चौहान कोषाध्यक्ष शशिमल्ल, उमेश सिंह ईश्वर कुमार यादव, विनय गुप्ता संरक्षक प्रदीप सिंह, सुनील बरनवाल, गोपाल जी, दिनेश गुप्ता, अवनीश सिंह, कल्याण सिंह, आनंद कुमार, संजीव गिहार, नंदू उदय आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक प्रदीप सिंह ने किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने खड़े इंतजाम किए हैं। उधर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़े निर्देश दिए हैं। खास करके महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
    2
    151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी का दर्शन 
श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट,मऊ के तत्वावधान में रविवार को तमसा नदी की पावन तट पर हर वर्ष की भांति अबकी बार भी 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी का हिमलिंग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन के लिए शुभारंभ हो गया। यहां बम-बम भोले के जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय  गुंजायमान हो उठा। 
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सावन मास में श्रावणी मेला का आयोजन किया गया। यहां श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट द्वारा हिमलिंग 151 सिल्ली से बनाया गया। परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्र उपचार के बीच पूजन कार्यक्रम हुआ और बाबा बर्फानी का पट हर-हर महादेव के जयकरे के साथ दर्शन के लिए खुल गया। 
जनपद मऊ ही नहीं बल्कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर,गोरखपुर के बड़हलगंज तक के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। 
श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
बीच-बीच में हर हर महादेव की जानकारी लगते रहे और भोले बाबा से संबंधित गीत पर लोग थिरकते नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी राम सकल चौहान कोषाध्यक्ष शशिमल्ल, उमेश सिंह ईश्वर कुमार यादव, विनय गुप्ता संरक्षक प्रदीप सिंह, सुनील बरनवाल, गोपाल जी, दिनेश गुप्ता, अवनीश सिंह, कल्याण सिंह, आनंद कुमार, संजीव गिहार, नंदू उदय आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक प्रदीप सिंह ने किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने खड़े इंतजाम किए हैं। उधर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़े निर्देश दिए हैं। खास करके महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Shahanavaj Alam जिला अध्यक्ष समाजवादी मुलायम सिंह ब्रिगेडियर मऊ
    1
    Shahanavaj Alam जिला अध्यक्ष समाजवादी मुलायम सिंह ब्रिगेडियर मऊ
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • परिसीमन से ज़्यादा बेहतर है कि हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो। 2014 में भारत का क्षेत्रफ़ल क्या था और आज क्या है? क्या ये भारतीय जनता पार्टी बता पाएगी?: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
    1
    परिसीमन से ज़्यादा बेहतर है कि हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो। 2014 में भारत का क्षेत्रफ़ल क्या था और आज क्या है? क्या ये भारतीय जनता पार्टी बता पाएगी?: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लड़की या जेल 🤑 कॉमेडी वीडियो 😂🤣!एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    1
    लड़की या जेल 🤑 कॉमेडी वीडियो 😂🤣!एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    user_Pradeep Karauni Official
    Pradeep Karauni Official
    Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे। शनिवार को चारा मशीन के लिए बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है
    1
    अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे। शनिवार को चारा मशीन के लिए बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    14 hrs ago
  • Central Board of Allied and Educational Foundation में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्रों का हुआ सम्मान मोहम्मदाबाद गोहना में Central Board of Allied and Educational Foundation के द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहम्मदाबाद गोहना के डॉ. प्रमोद कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी सहित संस्था के शिक्षक, छात्र एवं पूर्व छात्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। समारोह का सबसे खास आकर्षण रहा संस्था द्वारा अपने पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों को मानद उपाधि से सम्मानित करना। इस दौरान सम्मानित किए गए छात्रों को मोमेंटो के साथ मानद उपाधि का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार जी ने सभी सम्मानित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है। वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। कुल मिलाकर, Central Board of Allied and Educational Foundation का यह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सम्मान और शिक्षा के संकल्प के साथ यादगार बन गया।
    1
    Central Board of Allied and Educational Foundation में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्रों का हुआ सम्मान
मोहम्मदाबाद गोहना में Central Board of Allied and Educational Foundation के द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहम्मदाबाद गोहना के डॉ. प्रमोद कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी सहित संस्था के शिक्षक, छात्र एवं पूर्व छात्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया।
समारोह का सबसे खास आकर्षण रहा संस्था द्वारा अपने पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों को मानद उपाधि से सम्मानित करना। इस दौरान सम्मानित किए गए छात्रों को मोमेंटो के साथ मानद उपाधि का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार जी ने सभी सम्मानित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है।
वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
कुल मिलाकर, Central Board of Allied and Educational Foundation का यह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सम्मान और शिक्षा के संकल्प के साथ यादगार बन गया।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.