logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीसीटीवी की मदद से एक घंटे में मिला महिला का गुम मोबाइल बेला औरैया। रक्षाबंधन के पर्व पर बेला बाजार खरीदारी करने आई भदौरा निवासी मनीषा पुत्री राम नरेश वाल्मीकि का मोबाइल फोन शॉपिंग के दौरान पॉलिथीन से कहीं गिर गया। मोबाइल गुम होने की जानकारी मिलने पर मनीषा ने चौराहे पर तैनात पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस की सक्रियता के चलते करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुम हुआ मोबाइल खोज लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने मोबाइल बरामद कर मनीषा को सकुशल सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर मनीषा ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

4 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
facd4aaa-2fec-4119-84a2-cb64e1ccb05d

सीसीटीवी की मदद से एक घंटे में मिला महिला का गुम मोबाइल बेला औरैया। रक्षाबंधन के पर्व पर बेला बाजार खरीदारी करने आई भदौरा निवासी मनीषा पुत्री राम नरेश वाल्मीकि का मोबाइल फोन शॉपिंग के दौरान पॉलिथीन से कहीं गिर गया। मोबाइल गुम होने की जानकारी मिलने पर मनीषा ने चौराहे पर तैनात पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस की सक्रियता के चलते करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुम हुआ मोबाइल खोज लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने मोबाइल बरामद कर मनीषा को सकुशल सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर मनीषा ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हसेरन: ग्राम पंचायत सकतपुर में अकीदत और अमन-चैन के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हसेरन: ब्लॉक हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकतपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही हर्षोल्लास, अमन और चैन के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला। जुलूस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश तिवारी और पूर्व प्रधान आनंद दुबे ने भी शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। **सैकड़ों लोगों ने दिया व्यवस्था में सहयोग** जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से रियासत अली, इलियास अली, अंसार अली, हाफिज शान मोहम्मद, इकराम खान, शमीम हुसैन, सोनू अली, इमरान खान, जाविद सिद्दीकी और नदीम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसके अलावा गांव के अन्य सैकड़ों लोगों ने भी इस जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    1
    हसेरन: ग्राम पंचायत सकतपुर में अकीदत और अमन-चैन के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
हसेरन:
ब्लॉक हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकतपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही हर्षोल्लास, अमन और चैन के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला।
जुलूस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश तिवारी और पूर्व प्रधान आनंद दुबे ने भी शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
**सैकड़ों लोगों ने दिया व्यवस्था में सहयोग**
जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से रियासत अली, इलियास अली, अंसार अली, हाफिज शान मोहम्मद, इकराम खान, शमीम हुसैन, सोनू अली, इमरान खान, जाविद सिद्दीकी और नदीम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
इसके अलावा गांव के अन्य सैकड़ों लोगों ने भी इस जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। ​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। ​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    1
    ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर।
​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    28 min ago
  • बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    1
    बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे
*जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
    4
    डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। 
इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे
    3
    कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर 
ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे
    user_Mo Naseem
    Mo Naseem
    Court reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे

बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग
अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया।
वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे। स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    2
    औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे।
स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से 45 लाख की ठगी करने वाला शातिर अरेस्ट, 20 ATM बरामद उत्तर प्रदेश के कन्नौज से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर साइबर अपराधी ने लोगों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके अंगूठे का क्लोन (फिंगरप्रिंट क्लोनिंग) बनाया और उनके खातों से 45 लाख रुपये की मोटी रकम पार कर दी। कन्नौज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर शातिर को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से पुलिस को 20 अलग-अलग एटीएम (ATM) कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी इतने सारे एटीएम कार्ड लेकर घूम रहा था, जिससे पता चलता है कि वह इस तरह की ठगी का पुराना खिलाड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके।
    1
    कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से 45 लाख की ठगी करने वाला शातिर अरेस्ट, 20 ATM बरामद
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर साइबर अपराधी ने लोगों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके अंगूठे का क्लोन (फिंगरप्रिंट क्लोनिंग) बनाया और उनके खातों से 45 लाख रुपये की मोटी रकम पार कर दी।
कन्नौज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर शातिर को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से पुलिस को 20 अलग-अलग एटीएम (ATM) कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी इतने सारे एटीएम कार्ड लेकर घूम रहा था, जिससे पता चलता है कि वह इस तरह की ठगी का पुराना खिलाड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.