उत्तर प्रदेश विधानसभा में गूंजा रामपुर मनिहारान का मुद्दा विधायक देवेंद्र निम ने ₹9.12 लाख करोड़ के बजट को बताया ऐतिहासिक, क्षेत्रीय विकास की रखीं प्रमुख मांगें सहारनपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम को अपने विधानसभा क्षेत्र की भावनाओं और आकांक्षाओं को सदन के पटल पर रखने का अवसर मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत ₹9.12 लाख करोड़ के बजट को “विकसित उत्तर प्रदेश” की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट बताया। देवेंद्र निम ने कहा कि यह बजट प्रदेश को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक दृष्टि से नई दिशा देने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की विकासपरक नीतियों का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र, विशेषकर रामपुर मनिहारान विधानसभा को मिलेगा। रामपुर मनिहारान के लिए उठाईं चार प्रमुख मांगें विधायक ने सदन में अपने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर चार महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने नगर पंचायत रामपुर मनिहारान को ‘नगर पालिका परिषद’ का दर्जा दिए जाने की मांग की, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो। इसके साथ ही क्षेत्र में ‘वुड इंडस्ट्री’ की स्थापना की मांग रखते हुए कहा कि इससे पॉपलर की खेती करने वाले किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने भांकला-देहरी पुल से शहरी पुल तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि आवागमन सुगम हो और दुर्घटनाओं में कमी आए। इसके अतिरिक्त संत गुरु रविदास स्थल (धारकी), बसंती माता मंदिर (भांकला) तथा ठाकुरद्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग भी सदन में रखी। देवेंद्र निम ने कहा कि उनका लक्ष्य स्पष्ट है—रामपुर मनिहारान का सर्वांगीण विकास और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की उन्नति। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में और सशक्त रूप से जोड़ा जाएगा।

- सहारनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।4
- स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी1
- Post by HR02 City News1
- यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के आर्यनगर (गाजीवाली) में आयोजित ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ में जनता के बीच बैठकर सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के सख्त निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि सरकार अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में काम करेगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि चौपाल में प्राप्त सभी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तेजी से किया जाए। सीएम धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं पर किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे ¹ ² ³। क्या आप इस खबर से संबंधित कोई विशिष्ट जानकारी चाहते हैं या कोई अन्य सवाल है?1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।1