रीवा में गल्ला व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, रास्ता पूछने के बहाने की फायरिंग; घटना CCTV में कैद ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ (रीवा/अमरपाटन) रीवा। जिले के मनगवां क्षेत्र में अपराध का एक नया और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बाइक सवार दो नकाबापोश बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी पर सरेराह फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर चलाई गोली प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार (28 जुलाई 2026) की रात करीब 11 बजे की है। व्यापारी संदीप गुप्ता अपने घर के पास एक चबूतरे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबापोश युवक उनके पास पहुँचे और हनुमंता जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही संदीप उन्हें रास्ता बताने लगे, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप पर सीधा फायर झोंक दिया। गोली संदीप के आँख और कान के बीच लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तुरंत फरार हो गए। हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी फायरिंग की तेज़ आवाज़ सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुँचे। गंभीर रूप से घायल संदीप गुप्ता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदीप के परिजन संतोष कुमार गुप्ता के अनुसार, गोली आँख और कान के बीच लगी है और फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। जाँच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों का रूट तलाश रही है। अधिकारियों का कहना है कि जाँच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

- *कचरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर बरहिया ग्राम पंचायत ने जताई आपत्ति "कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन"* *नगर पालिका मैहर से स्थान बदलने की मांग* *कचरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर बरहिया ग्राम पंचायत ने जताई आपत्ति "कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन"* *नगर पालिका मैहर से स्थान बदलने की मांग* मैहर। मैहर जिला अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरहिया में नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा प्रस्तावित कचरा डंपिंग ग्राउंड (ट्रेंचिंग ग्राउंड) को लेकर ग्राम पंचायत बरहिया सरपंच मंजू जीतेन्द्र बंसल के नेतृत्व में एवं जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के मार्गदर्शन में सैकड़ों ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत की ओर से कलेक्टर मैहर के नाम एसडीएम दिव्या पटेल को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज करा मामले से अवगत कराया ज्ञापन के माध्यम से मांग की उक्त स्थल को पंचायत क्षेत्र से दूर बनाया जाए । आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत बरहिया पटवारी हल्का नंबर-82, राजस्व निरीक्षक मंडल नादन, जिला मैहर अंतर्गत आने वाली शासकीय भूमि खसरा नंबर 91, 94, 95/1, 95/2 एवं 96 कुल रकबा लगभग 5 एकड़ भूमि नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा कचरा प्रबंधन हेतु चिन्हित की गई है। ग्राम पंचायत का कहना है कि यह भूमि आबादी क्षेत्र से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है तथा आसपास ग्रामीणों की बसाहट है। यहां कचरा एकत्रित किए जाने से दुर्गंध, गंदगी और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहेगी, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त भूमि ग्राम पंचायत के प्रबंधन एवं संरक्षण में रही है तथा नगर पालिका द्वारा ग्रामीणों की सहमति के बिना इस स्थान का चयन किया गया है। पंचायत ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए किसी अन्य स्थान का चयन किया जाए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्राम पंचायत बरहिया ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने ये रहें शामिल संतोष प्रजापति उपसरपंच, कल्पना कोल पंच, जितेन्द्र बंसल सरपंच प्रतिनिधि, पुरुषोत्तम कोल, नारेन्द्र बंसल,शिवबदन कोल,नवीन नामदेव,प्रांश परीहा,चुन्नीलाल साकेत, विनीतपाल साकेत, एवं सैकड़ों के तादाद में ग्रामीण महिलाएं, पुरूष रहे शामिल। *वर्जन* एसडीएम दिव्या पटेल - इस विषय की जानकारी लगी है बरहिया में प्रस्तावित कचरा डंपिंग ग्राउंड अन्यत्र दूसरी जगह शिफ्ट करने को कह दिया गया है।4
- अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा नादन का धर्म सागर तालाब? #sntnewspinch1
- खबर अमरपाटन/जमुना टोला जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत जमुना टोला से आया एक अनोखा मामला। स्वासहायता समूह अध्यक्ष बनीं रसोइया खबर मैहर के जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत जमुना टोला से आया एक अनोखा मामला। स्वासहायता समूह अध्यक्ष बनीं रसोइया पता लगते ही ग्रामीणों ने मचाया बबाल। उप सरपंच के बिरोध करने पर गाली गलौज। मामला पहुंचा पुलिस चौकी। जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत आने वाले ग्राम जमुना टोला स्थित शासकीय प्राथमिक पाठ शाला का है मामला। जहां पूर्व में आकांक्षा स्व-सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था। लेकिन बर्तमान में कार्यरत स्व-सहायता समूह का नाम। परिवर्तन कर अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह के नाम से बदल दिया। गया जो शा.प्राथमिक पाठ शाला जमुना में मध्यान्ह भोजन संचालित कर रहा है। स्व-सहायता समूह में रसोइया की उम्र अधिक होने के चलते उसकी जगह समूह से किसी अन्य की भर्ती की जानी थी । जिसका स्व-सहायता समूह संचालक द्वारा समूह अध्यक्ष को ही रसोइया बना दिया ।जिसमें शा.प्रा. शाला शिक्षक मध्यान्ह भोजन प्रभारी बीर बहादुर द्वारा अनुशंसा की गई। ग्रामीणों को पता चलने पर बिरोध सुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना है की गांव की किसी अन्य महिला को रसोइया बनाया जाये। जब समूह अध्यक्ष ही रसोइया बन जायेगा। तो गांव के किसी अन्य लाभ क्या मिलेगा। जब हमारी टीम दोपहर के दो बजे जमुना प्रा.शाला पहुंची तो बिद्यालय में ताला लटक रहा था ।ना बच्चे ना शिक्षक। बताया गया कि बिद्यालय का समय दस बजे से दो बजे तक बताया गया है बीर बहादुर हेड मास्टर मास्टर चले गए।जब की बिद्यालय का संचालन का समय दस से चार बजे तक है। सासन का निर्धारित समय है ग्रामीणों ने बताया एक बच्चा केवल बिद्यालय आता है। लेकिन रजिस्टर में दर्जनों बच्चों के नाम दर्ज है मध्यान्ह समूह संचालक हितग्राही छात्रों के नेवालो में भी डांका डाल रहा ।भोजन नहीं बनता सबाल यह उठता है। कि मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग का नियम यहां लागू नहीं होता। क्या कोई अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण नहीं करता। ग्रामीणों ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सहित समिति सहित बिद्यालय की जांच कर कार्यवाई किये जाने की मांग की ।देखिए ग्रामीणों ने कहा4
- 📡SB नागौद में उप पंजीयक की आईडी निजी व्यक्ति के हाथों में। निजी व्यक्ति कर रहा है रजिस्ट्री। 📡SB नागौद में उप पंजीयक की आईडी निजी व्यक्ति के हाथों में। निजी व्यक्ति कर रहा है रजिस्ट्री।1
- भगवान श्री कामतानाथ जी की मंगला श्रृंगार आरती का मुख्य दर्शन1
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज मंगलवार के संध्या कालीन श्रृंगार के दर्शन🙏2
- *पोषण आहार के नाम पर नमक पूड़ी का वीडियो वायरल वीडियो ककरा आंगनवाड़ी *पोषण आहार के नाम पर नमक पूड़ी का वीडियो वायरल* मैहर जिले के ग्राम ककरा की आंगनवाड़ी में पोषण आहार की जगह केवल नमक और पूड़ी परोसे जाने का वीडियो आया सामने , पोषण आहार देने की खुली पोल, आंगनवाड़ी की खुली पोल, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही है का आरोप, प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग तेज1
- *अमरपाटन में अवारा मवेशियों का आतंक, शो रूम में घुस कर मचाया तांडव* *अमरपाटन में अवारा मवेशियों का आतंक, शो रूम में घुस कर मचाया तांडव* अमरपाटन के रीवा रोड में इन दिनों अवारा मवेशियों का लगातार आतंक देखा जा रहा है आज सुबह भीम भाई कॉम्प्लेक्स स्थित लेडीज कपड़ों के शो रूम में दो बैलों ने जमकर तांडव मचाया , दुकान में लगा ग्लास पूरी तरह चकनाचूर हो गया इससे दुकानदार को हजारों का नुकसान हुआ , आरोप है कि सड़क किनारे लगने वाले ठेला वाले के द्वारा आलू जैसे खाने की चीज़ डिवाइडर में फेंकी जाती है यही वजह है कि वहां बैलो का जमावड़ा लगता है और पशुओं के विवाद के लोगो को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है।1