*328 एकल ग्राम परियोजनाओं की परियोजनावार प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के लिए कार्ययोजना की ली जानकारी। *डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक* *कार्ययोजना के अनुसार पर्याप्त श्रमिक न लगाने वाली एजेंसियों का भुगतान रोकने के निर्देश* बाराबंकी, 27 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित 328 एकल ग्राम परियोजनाओं की परियोजनावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रत्येक परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने के संबंध में कार्यदायी संस्थाओं से कार्ययोजना की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक परियोजना में वर्तमान में कार्यरत श्रमिकों की संख्या के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में पर्याप्त संख्या में श्रमिक लगाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पर्याप्त संख्या में श्रमिक नहीं लगाए जा रहे हैं, उनका भुगतान नियमानुसार रोकने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना के अनुरूप संसाधनों एवं श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को नियमित निगरानी करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त होने के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों, यथा लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का संयुक्त सर्वे कराकर उनकी स्थिति का परीक्षण कर लिया जाए तथा आवश्यकतानुसार तत्काल दुरुस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), लोक निर्माण विभाग, बाढ़ खंड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- जनपद बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 23 साल से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अ0पु0 अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह की बाइट1
- अलीनगर रानीमऊ तटबांध के भीतर बसे बबुरी गांव में सरयू नदी की कटान का निरीक्षण करने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि के साथ पंहुचे एस डी एम ने बाढ खंण्ड के अधिकारियों से वार्ता करके कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए सिरौलीगौसपुर ।तहसील सिरौलीगौसपुर के बबुरी गांव में सरयू नदी की कटान जारी है। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज गुरुवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ खंण्ड के अधिकारियों को तत्काल कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य शुरु कराने की दूरभाष पर वार्ता की ।जलस्तर घटने के बाद शुरू हुई इस कटान से किसानों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि व गन्ने की फसल नदी में समा गई है। कटान से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों में रामकृपाल, राम सुमिरन, अयोध्या, कमलेश और कुंजा देवी शामिल हैं, जिनके घर कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले खेत कटे, अब नदी तेजी से घरों की ओर बढ़ रही है, जिससे उनमें दहशत का माहौल है। एसडीएम सरोज ने बताया कि फिलहाल कटान गांव के बाहर हो रही है और घरों को कोई नुकसान नहीं है। ग्रामीणों ने बाढ़ खंण्ड विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए बोल्डर और मिट्टी भरी बोरियों के बजाय पेड़ों की टहनियां काटकर नदी में डाली जा रही हैं। बाढ खंण्ड के अभियन्ताओं ने बबुरी गांव के पास कटान रोकने के लिए प्रयास शुरु कर दिया है।1
- हजरतगंज चौराहे पर उत्तर प्रदेश भारतीय जलवंशी महासभा के कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर उत्तर प्रदेश भारतीय जलवंशी महासभा के कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजू दास का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लाइव डिबेट के दौरान कश्यप-निषाद समाज और कुंवर सिंह निषाद के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे नाराज जलवंशी समाज के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। महासभा ने कहा कि समाज के सम्मान के साथ किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जिसमें मुख्य रूप से अमर निषाद, दिनेश कुमार कश्यप,विजय कश्यप,राजू कश्यप,श्याम कश्यप आदि सदस्य उपस्थित रहे1
- लखनऊ बंथरा क्षेत्र मे सड़क हादसा, तेरह वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत,,, लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय प्रियांशी उर्फ मनु की मौत हो गई। मिर्जापुर निवासी रामसहाय की बेटी प्रियांशी कक्षा 6 की छात्रा थी। बताया गया कि वह साइकिल से बनी-मोहान रोड स्थित शिवानी स्कूल के पास चाऊमीन खाने गई थी। इसी दौरान हरौनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार DCM ने उसे रौंद दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और DCM चालक व क्लीनर को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया।1
- *जनपद बाराबंकी* *दिनांक 27.08.2026* रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पायनियर स्कूल और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें और जनपद की सभी महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया। *जनपद बाराबंकी* *दिनांक 27.08.2026* रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पायनियर स्कूल और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें और जनपद की सभी महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।1
- *जेन-जी आंदोलन पर थरूर बोले- भारत का लोकतंत्र सबसे अलग:* कहा- देश का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं कांग्रेस सांसद शशी थरूर ने NDTV World Anviksha Summit में दक्षिण एशिया के युवा आंदोलनों पर बात करते हुए कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक 'सेल्फ-करेक्टिंग' (स्वयं सुधारने वाला) तंत्र है, जिसके कारण देश का राजनीतिक सिस्टम हालिया Gen-Z (जेन-जी) प्रदर्शनों के दौरान भारी दबाव में तो आया, लेकिन झुका, टूटा नहीं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1
- बाजारों में सड़को पर वाहनो का अतिक्रमण से बाजार में जाम लखनऊ में त्यौहारों को लेकर जिला प्रशासन से निवेदन करता हूं कि राजधानी लखनऊ में सड़को पर वाहनो को खड़ा न होने दिया जाय इससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा1
- सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 3 की मौत, 11 घायल। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। बल्दीराय क्षेत्र के टेरी गांव के पास एक निजी बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 👉🏻Breaknixnews24 पर देखिए सुल्तानपुर और उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें।1
- *यूपी में नेपाल से बहकर आईं 6 लाशें:* नारायणी नदी में आईं हजारों क्विंटल लकड़ियां; युवक को मिली 50 किलो वजनी मछली नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी डिजिटल बाढ़ के बाद, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महराजगंज और कुशीनगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से बहकर आने वाली नारायणी (गंडक) नदी में भारी जलस्तर बढ़ने और मलबे के साथ शवों के भारतीय क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1