Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनगणना-2027 का ऐलान 👉 1 अप्रैल 2026 से पहला चरण शुरू 👉 पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया जनगणना-2027 का ऐलान 👉 1 अप्रैल 2026 से पहला चरण शुरू 👉 पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया 📲 Self Enumeration की सुविधा, लोग खुद भर सकेंगे डेटा 📱 प्रगणक मोबाइल ऐप से करेंगे सर्वे 🌐 16 भाषाओं में ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध 👥 30 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल ➡️ देश की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना
रमेश सिंह
जनगणना-2027 का ऐलान 👉 1 अप्रैल 2026 से पहला चरण शुरू 👉 पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया जनगणना-2027 का ऐलान 👉 1 अप्रैल 2026 से पहला चरण शुरू 👉 पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया 📲 Self Enumeration की सुविधा, लोग खुद भर सकेंगे डेटा 📱 प्रगणक मोबाइल ऐप से करेंगे सर्वे 🌐 16 भाषाओं में ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध 👥 30 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल ➡️ देश की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना
More news from राजस्थान and nearby areas
- खींवसर (नागौर), 31 मार्च। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखाई देने लगा।1
- पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।1
- आदर्श शिक्षण संस्थान नागौर द्वारा संचालित शारदा बाल निकेतन माध्यमिक मारवाड़ मूंडवा में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूंडवा निरीक्षक पुलिस सुरेश चौधरी रहे कार्यक्रम में कक्षा अरुण से दशमी तक के सभी भैया बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए पुरस्कार विद्यालय के पूर्व छात्र भैया मधुर सिखवाल एडवोकेट एवं महेश युवा संघ के भैया दीपक अटल देवी लाल रणजीत सदावत द्वारा प्रदान किए गए इस शुभ अवसर पर बोर्ड कक्षाओं में 90% से ऊपर अंक पाने वाले भैया बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कक्षा दसमी में सर्वाधिक अंक बहिन सुमन जांगिड़ ने 94.67 धीरज कड़ेल ने 92.50 भवानी शंकर ने 92.50 योगेश कंडारा ने 92.50 माया नायक ने 90.17 अंक प्राप्त करने वालों को स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा सम्मानित किया गया इस शुभ अवसर पर संरक्षक श्रीनिवास ओझा कमल किशोर बंग कोषाध्यक्ष प्रेम सुख मुंडेल सेवा प्रमुख रूपेश पाराशर सेवा प्रमुख गोपाल अटल सेवा प्रमुख पर्यावरण प्रमुख राजेंद्र मुंडेल शैक्षिक प्रमुख भंवरलाल जेठू सेवा प्रमुख परसराम जेठू सेवा प्रमुख श्रीमती किरण शर्मा शैक्षिक प्रमुख मुरली जी रतावा पर्यावरण प्रमुख रामकरण सोनी सेवा प्रमुख संत मनोहरदास एवं विद्यालय परिवार आदि उपस्थित थे परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रभारी दीपक जेठू ने की कार्यक्रम का संचालन हरसुख राम लटियाल ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल सेन ने आए हुए अतिथियों का अभिभावकों का स्वागत सम्मान किया विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश बंग ने आए हुए सभी अभिभावकों व मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की भौतिक संसाधन पूर्ण करवा दिए जाएंगे1
- Post by Kailash Fulwari1
- झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए— महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।1
- वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर Lpg गैस भरवाने के लिए एक किलोमीटर लम्बी लगी टेम्पो की कतार, सुबह 6:00 से टेंपो चालक गैस भरवाने के लिए लाइन में खड़े आए नजर, टेंपो चालक का कहना है कि अजमेर में एकमात्र एलपीजी पंप होने से उन्हें परेशानी का उठाना पड़ रहा है सामना, एक पेट्रोल पंप होने से भूखे प्यासे सवेरे से कतार में लगे हुए हैं टेंपो चालक, एलपीजी गैस की किलत का असर अजमेर में भी देखने को मिला, एलपीजी गैस भरवाने के लिए तपती धूप में धीरे-धीरे अपने टेंपो को आगे बढ़ाते नजर आए टेंपो चालक, सरकार से अजमेर में एक और एलपीजी पंप खुलवाने की टेम्पो चालको ने करी मांग1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी। इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है ।1
- नागौर, डीडवाना कुचामन मे मीटर लगाने गया विद्युत कर्मचारी कि सड़क हादसे में मौत।1