Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल के मंच पर ‘तौलिया डांस’ का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए संस्कार और मर्यादा पर सवाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के मंच पर एक छात्रा ‘तौलिया डांस’ करती दिखाई दे रही है। वीडियो में पीछे स्कूल का नाम Jeeban Jyoti Model School लिखा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का है, लेकिन मंच पर हुए इस डांस को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जगह होता है, ऐसे कार्यक्रमों से क्या संदेश जाएगा। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बहस छिड़ गई है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
स्कूल के मंच पर ‘तौलिया डांस’ का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए संस्कार और मर्यादा पर सवाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के मंच पर एक छात्रा ‘तौलिया डांस’ करती दिखाई दे रही है। वीडियो में पीछे स्कूल का नाम Jeeban Jyoti Model School लिखा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का है, लेकिन मंच पर हुए इस डांस को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जगह होता है, ऐसे कार्यक्रमों से क्या संदेश जाएगा। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बहस छिड़ गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के इमामबाड़ा इलाके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक हिंदू लड़की को हिजाब पहनने के लिए कहा गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई लोग मामले की सच्चाई सामने लाने और प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।1
- विरोध प्रदर्शन हेतु संबोधन उपस्थित साथियों, मातृशक्ति और पत्रकार बंधुओं! मैं सोनी शुक्ला क्रांति, राष्ट्रीय अध्यक्ष - जनहित सर्व समाज सेवा समिति, आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की इस घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के विरुद्ध बिगुल फूंकने के लिए आपके बीच खड़ी हूँ। साथियों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया—'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला'। इस वाक्यांश के लिए विकल्पों में 'Pandit' शब्द का प्रयोग करना न केवल मूर्खतापूर्ण है, बल्कि यह एक गहरी साजिश और पूरे समाज का अपमान है। क्या शासन-प्रशासन की नज़र में किसी वर्ग विशेष की पहचान इतनी सस्ती है? मैं इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा और भर्त्सना करती हूँ। मुख्य मांगें और चेतावनी: विशेषज्ञों पर कार्रवाई: ऐसे भद्दे विकल्प तैयार करने वाले मानसिक रूप से दिवालिया विशेषज्ञों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। सार्वजनिक क्षमा: भर्ती बोर्ड इस अपमानजनक त्रुटि के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और प्रश्न को निरस्त करे। 31 नंबर प्रश्न अवसर के अनुसार बदल जाने वाला इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए 1 सदाचारी 2 पंडित 3 अवसरवादी 4 निष्कपट 32 दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए गरिमा का सम्मान: हम परीक्षा की शुचिता और हर नागरिक के स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। सरकार कान खोलकर सुन ले, हम केवल कलम चलाना नहीं जानते, हम अपने सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना भी जानते हैं। जनहित सर्व समाज सेवा समिति इस अन्याय के विरुद्ध तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक दोषियों पर गाज नहीं गिरती। हमारा विशिष्ट नारा जो सत्ता के गलियारों तक गूँजना चाहिए: "सम्मान की लड़ाई में, अब न कोई ढिलाई है, कुर्सी छोड़ो ओ हुक्मरानों, अब जनता ने आंख दिखाई है!" "जो समाज का मान नहीं, वो हमारा भगवान नहीं!" जय हिंद! जय भारत! सोनी शुक्ला क्रांति राष्ट्रीय अध्यक्ष, कवयित्री जनहित सर्व समाज सेवा समिति1
- ब्रेकिंग न्यूज़: राजधानी लखनऊ में 'रिकवरी माफिया' का आतंक, खाकी पर उठे सवाल! । लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में रिकवरी एजेंटों की सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, खुद को फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताने वाले दबंग बिना किसी कानूनी नोटिस के सड़कों पर गाड़ियाँ रोककर जबरन ज़ब्त कर रहे हैं। सरेराह हो रही इस लूट ने प्रशासन की कार्यशैली और भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में असुरक्षा और दहशत का माहौल है। Lucknow Police UP Police1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लखनऊ। बहुजन समाज के नायक कांशीराम जी के 92वें जन्मदिवस के अवसर पर *'‘बहुजन समाज दिवस अर्थात पी0डी0ए0 दिवस के रूप मे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मनाया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया कार्यक्रम मे पार्टी के सम्मानित सासंद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारीगण, चेयरमेन, ब्लाक प्रमुख, पार्षद, सदस्य जिला पंचायत, ब्लाक अध्यक्षों के साथ अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।1
- लखनऊ इमामबाड़े में हिजाब को लेकर मौलाना कल्बे जव्वाद का बयान हर धार्मिक स्थल के अपने कानून होते हैं-कल्बे जव्वाद बिना हिजाब इमामबाड़े में जाने से रोकने का हमें पूरा हक- जवाद इमामबाड़ा धार्मिक जगह,बिना सर ढके एंट्री नहीं-जवाद इमामबाड़ा घूमना है तो सर ढकना पड़ेगा-कल्बे जव्वाद धार्मिक स्थलों की परंपराओं का सम्मान जरूरी-जवाद कई मंदिरों में मुसलमानों के प्रवेश पर भी रोक-जवाद हमने तो सबको घूमने का हक़ दिया है- जव्वाद कई धार्मिक स्थानों पर आधे कपड़ों में जाने पर रोक- जवाद गोल्डन टेंपल में भी बिना सर ढके एंट्री नहीं-जवाद इमामबाड़े के नियमों का पालन करना होगा- कल्बे जव्वाद इमामबाड़ा घूमने गई युवती ने हिजाब पर जताई थी आपत्ति1
- लखनऊ के हुसैनगंज के बाल इन्टन के विधुत विभाग के कर्मचारियों की धांधली हुई उजागर उपभोक्ताओं का बिल जमा होने के बाद भी सिस्टम दिखा रहा है बकाया बिल। उपभोक्ताओं के पास विधुत बिल जमा होने की रसीद भी है और वो दिखा भी रहे हैं पर विधुत विभाग के कर्मचारी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं । कम्प्यूटर पर बैठें विधुत विभाग के कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि पहले अपना बकाया बिल जमा करो तभी लाइट चालू की जाएगी। उधर उपभोक्ता बोल रहे की हमारे बिल जमा है और उसकी जमा होने की बिल की रसीद भी दिखाई पर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही सभी से एक ही बात बोली जा रही है की सिस्टम में बिल जमा नहीं होने से बकाया दिखा रहा है। तो जो बिल उपभोक्ताओं ने जमा किया उसके रुपए कहां गए क्यों सिस्टम में बिल की रसीद होने के बाद भी चढ़ाया नहीं गया। अब देखना यह है क्या इस धांधली की जांच होगी । क्या सिस्टम या कर्मचारियों की ग़लती ठीक करके उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और क्या इस तरह की धांधली करने वाले विधुत विभाग के कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी।1
- Post by ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ1