सीएचसी रामनगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती सीएचसी रामनगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती उरुवा,प्रयागराज। भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर परिसर में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में भगवान विश्वकर्मा महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक अनुराग तिवारी ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा महाराज की पूजा-पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा महाराज के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्या विश्वकर्मा सहित सीएचसी रामनगर का स्टाफ मौजूद रहा। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा महाराज की महिमा का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। परिसर में जयंती को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा महाराज के पूजन के साथ उनके महत्व पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने कार्यों को करने का संदेश दिया गया।
सीएचसी रामनगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती सीएचसी रामनगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती उरुवा,प्रयागराज। भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर परिसर में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में भगवान विश्वकर्मा महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक अनुराग तिवारी ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा महाराज की पूजा-पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा महाराज के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्या विश्वकर्मा सहित सीएचसी रामनगर का स्टाफ मौजूद रहा। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा महाराज की महिमा का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। परिसर में जयंती को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा महाराज के पूजन के साथ उनके महत्व पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने कार्यों को करने का संदेश दिया गया।
- मेजा क्षेत्र में सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक मेजा क्षेत्र में सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, पूरी गृहस्थी जलकर खाक मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के भटौती गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा गृहस्थी का सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। बताया गया कि हादसा मुन्ना राम पुत्र सुग्गी लाल के घर में हुआ। गैस सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। अचानक आई इस आपदा ने परिवार की पूरी गृहस्थी उजाड़ दी। घर में रखा घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री जल जाने से पीड़ित परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। समाज सेवी राजेंद्र प्रसाद निषाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की लिए कहा।1
- तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर के नीचे आए युवक की मौत कोहड़ार टोंस नदी पुल पर हुआ हादसा, सीएचसी मेजा में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मेजा, प्रयागराज। कोहड़ार स्थित टोंस नदी के पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 38 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोहड़ार पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणविजय सिंह (38) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार उर्फ पंचू सिंह, निवासी धरवारा, करछना, ट्रैक्टर के साथ कोहड़ार टोंस नदी पुल पर थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही कोहड़ार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से रणविजय सिंह को तत्काल सीएचसी मेजा पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी का नाम रंजना सिंह और माता का नाम कुसुम सिंह बताया गया है। हादसे की खबर से परिजनों में शोक छा गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर के नीचे आए युवक की मौत कोहड़ार टोंस नदी पुल पर हुआ हादसा, सीएचसी मेजा में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मेजा, प्रयागराज। कोहड़ार स्थित टोंस नदी के पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 38 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोहड़ार पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणविजय सिंह (38) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार उर्फ पंचू सिंह, निवासी धरवारा, करछना, ट्रैक्टर के साथ कोहड़ार टोंस नदी पुल पर थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही कोहड़ार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से रणविजय सिंह को तत्काल सीएचसी मेजा पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी का नाम रंजना सिंह और माता का नाम कुसुम सिंह बताया गया है। हादसे की खबर से परिजनों में शोक छा गया।1
- बारा में दो पक्षों में मारपीट, पीड़ित ने गांव के लोगों के साथ थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप,जांच की मांग बारा में दो पक्षों में मारपीट, पीड़ित ने गांव के लोगों के साथ थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप,जांच की मांग1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी में आशीर्वाद दिया कार्यक्रम संपन्न बारा प्रयागराज चिल्ला, गौहानी बाल प्रतिभा एवं सृजनात्मक अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय चिल्ला में आज दिनांक 17 सितंबर को शाम 7:00 बजे आशीर्वाद का दिया नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में समस्त स्टाफ एवं बच्चों की उपस्थिति में दीए जलाकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया गया। विद्यालय परिसर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीरू सिंह जगमोहन ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना की। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, हमेशा प्रयत्नशील रहने और देश के लिए अच्छा कार्य करने की सीख दी।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं।1
- *गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।* *मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक समस्या के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।* *गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।* *मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक समस्या के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।*1
- सूत्र सिविल लाइंस में बिशप स्कूल के सामने एक फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद पलटी मौके पर लोगों ने गाड़ी को पलटकर सीधा किया सूत्र सिविल लाइंस में बिशप स्कूल के सामने एक फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद पलटी मौके पर लोगों ने गाड़ी को पलटकर सीधा किया1
- रसूल अरबी की तमिल पर अमल करना चाहिए*" *शौकत अली रोड स्थित एम क्यों एम मेमोरियल ओरियंटल स्कूल में रसूल अरबी की शान में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया* प्रयागराज:- शौकत अली रोड स्थित एम क्यों एम मेमोरियल ओरियंटल स्कूल में रसूल अरबी की शान में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया ! जिसकी अध्यक्षता अंजुम रहमान ने की ! सना हनीफ ने मिलाद पड़ी और कहा के हुजूर अकरम इस उम्मत के आखिरी नबी और पैगम्बर हैं और हमें उनकी बताई हुई तालीमात पर अमल करने की जरूरत है ! हमें ये समझना चाहिए के अल्लाह ताला ने अपने रसूल अकरम को इंसानियत की रहनुमाई के लिए भेजा है और उनके बताए हुए रस्ते पर चलने से दुनिया और आख़िरत दोनों जहां में कामयाबी है ! सना हनीफ ने कहा के हर इंसान की जिम्मेदारी है कि वो अपने साथ दूसरों की भी जरूरत का ख्याल रखें! इन्होंने कहा के मौजूदा दौर में हमें इख़्लाक़ से ये साबित करने की जरूरत है मुसलमान सच्चा और ईमानदार होता है और अपने साथ वो अपने पड़ोसियों का भी ख्याल रखता है ! बाद मिलाद रुखसार जहां, नाजिया इस्लाम, वसका अंसारी , समरोज शमीम, अशफिया खान , सैक़ा सलीम, सना फातिमा, फ़ैज़ा महताब , अल्कशा रहीम , आयशा, कहकाशन और नशराह ने " सर ता ब क़दम है" तने सुल्तान जमान" और नेमतें बांटता जिस समत वह जीशान गया पर नात पाक पाढ़ी !इस अवसर पर इक़रा फातिमा,हूरिया फातिमा,महक हक़,ज़ाकिया फातिमा,अलीशा ख़ान,ग़ुलाम ग़ौस इस्लाम,तस्बी नूर,मुबसरा,ज़ैन,ज़ोया,अर्शिया,अनस,ज़हरा,हुज़ैफ़ा,ख़दीजा,आरहम,मोहम्मद हुसैन,उम्मे हानी, अंबिया,रेशमा बनो , शमीना हक , जोया हसनैन , इकरा फातिमा,जरीना नियाज़ी आदि मौजूद रहीं4
- कौंधियारा में बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन। प्रयागराज में बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान यूनियन का हल्ला बोल, कल होगा बड़ा आंदोलन प्रयागराज। यमुनापार में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) ने कौंधियारा पावर हाउस पर आंदोलन किया। किसानों ने बिजली कटौती, लगातार ट्रिपिंग, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार-पोल और गलत बिलों की समस्या उठाई। आंदोलन का नेतृत्व शिवकुमार बिंद ने किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष डी.एन. शुक्ला सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि अब मौखिक नहीं, लिखित आश्वासन चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो कल भारी संख्या में किसान पहुंचकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- कचहरी के बाहर युवती ने दो युवकों को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल*✍️✍️1