logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विडियो देखें-उत्तराखंड नैनीताल में पर्यटकों का हंगामा: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पुलिस से भयंकर बहस !! नैनीताल में बीती रात पर्यटकों ने खूब हंगामा काटा है..पहले तो ये टूरिस्ट मस्जिद चौराहे से रॉग साइड अपनी कार लेकर आये,पुलिस ने रोका तो फिर कोतवाली के सामने पुलिस पर ही सीनाजोरी दिखाने लगे..कई देर तक ऐसे ही ये टूरिस्ट हंगामा करते रहे और अपनी गलती को सही बताते नजर आए, हालांकि फिर जब पुलिस से सख्ती की तो इनकी पूरी हेकड़ी निकल गयी, पुलिस ने इसके बाद इस गाड़ी का चालान काटा उसके बाद देर रात इनको छोड़ दिया गया..

20 hrs ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
20 hrs ago

विडियो देखें-उत्तराखंड नैनीताल में पर्यटकों का हंगामा: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पुलिस से भयंकर बहस !! नैनीताल में बीती रात पर्यटकों ने खूब हंगामा काटा है..पहले तो ये टूरिस्ट मस्जिद चौराहे से रॉग साइड अपनी कार लेकर आये,पुलिस ने रोका तो फिर कोतवाली के सामने पुलिस पर ही सीनाजोरी दिखाने लगे..कई देर तक ऐसे ही ये टूरिस्ट हंगामा करते रहे और अपनी गलती को सही बताते नजर आए, हालांकि फिर जब पुलिस से सख्ती की तो इनकी पूरी हेकड़ी निकल गयी, पुलिस ने इसके बाद इस गाड़ी का चालान काटा उसके बाद देर रात इनको छोड़ दिया गया..

  • user_Suraj Gautam
    Suraj Gautam
    Nainital, Uttarakhand
    😡
    5 hrs ago
  • user_Shuru User
    Shuru User
    Munger, Bihar
    😡
    12 hrs ago
  • user_Shuru User
    Shuru User
    Munger, Bihar
    😤
    12 hrs ago
More news from Uttarakhand and nearby areas
  • Post by Surendra Kumar
    1
    Post by Surendra Kumar
    user_Surendra Kumar
    Surendra Kumar
    Paint Shop Nainital, Uttarakhand•
    41 min ago
  • विडियो देखें- हिमाचंल प्रदेश शाहपुर कांगड़ा में हुई दुखद घटना रात भर खाई में बैठी रही बच्ची! आधी रात खाई में गिरी कार, रात भर तड़पते रहे घायल, सुबह लगा हादसे का पता, 2 ने तोड़ दिया था दम…
    1
    विडियो देखें- हिमाचंल प्रदेश 
शाहपुर कांगड़ा में हुई दुखद घटना
रात भर खाई में बैठी रही बच्ची! आधी रात खाई में गिरी कार, रात भर तड़पते रहे घायल, सुबह लगा हादसे का पता, 2 ने तोड़ दिया था दम…
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • मा० मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टीसी का बड़ा संदेश- अब कोई नहीं बचेगा एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत इस वर्ष अब तक 3 माह में 18 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख की स्मैक की जा चुकी है बरामद माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन" को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 ‌द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के उद्‌देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्‌द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 27/03/2026 को एफ.टी.आई गेट के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्ता को 132 ग्राम स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उक्त को गिरफ्तार कर *8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत *कोतवाली हल्द्वानी में 105/26 अभियोग पंजीकृत* किया गया है। अभियुक्ता को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय में पेश किया जाएगा। *गिरफ्तारी:–* जोया खान पत्नी मजहर आलम निवासी फ्रेन्डस कालोनी, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष *बरामदगी:–* 132 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये *आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0-197/24, धारा-420 आदवि०, थाना-हल्‌द्वानी। *2.* मु0अ0सं0-166/24, धारा-420 भादवि0, थाना- मुखानी। 📍*SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया है।* *गिरफ्तारी टीम -* *1.* उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता कोतवाली हल्द्वानी। *2.* उ0नि0 मनोज कुमार चौकी टीपी नगर। *3.* कानि० तारा सिंह चौकी टीपी नगर। *4.* म०कानि० अनिता फुलेरिया कोतवाली हल्द्वानी। *इस वर्ष 3 माह में अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 14 मामले दर्ज कर 18 तस्करों (02 महिला) को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख 30 हज़ार की 901.242 ग्राम स्मैक बरामद* की जा चुकी है। 👉 *"SSP NAINITAL का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"* साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
    2
    मा० मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टीसी का बड़ा संदेश- अब कोई नहीं बचेगा
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत
इस वर्ष अब तक 3 माह में 18 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख की स्मैक की जा चुकी है बरामद
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन" को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 ‌द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के उद्‌देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्‌द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 27/03/2026 को एफ.टी.आई गेट के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्ता को 132 ग्राम स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
उक्त को गिरफ्तार कर *8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत *कोतवाली हल्द्वानी में 105/26 अभियोग पंजीकृत* किया गया है। अभियुक्ता को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
*गिरफ्तारी:–*
जोया खान पत्नी मजहर आलम निवासी फ्रेन्डस कालोनी, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष
*बरामदगी:–*
132 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये
*आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0-197/24, धारा-420 आदवि०, थाना-हल्‌द्वानी।
*2.* मु0अ0सं0-166/24, धारा-420 भादवि0, थाना- मुखानी।
📍*SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया है।*
*गिरफ्तारी टीम -*
*1.* उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता कोतवाली हल्द्वानी।
*2.* उ0नि0 मनोज कुमार चौकी टीपी नगर।
*3.* कानि० तारा सिंह चौकी टीपी नगर।
*4.* म०कानि० अनिता फुलेरिया कोतवाली हल्द्वानी।
*इस वर्ष 3 माह में अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 14 मामले दर्ज कर 18 तस्करों (02 महिला) को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख 30 हज़ार की 901.242 ग्राम स्मैक बरामद* की जा चुकी है।
👉 *"SSP NAINITAL का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"*
साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • अल्मोड़ा। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत लमगड़ा क्षेत्र में आयोजित मेले में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने ऐड़ी देव मंदिर, चारखाम ज्वारनेडी में आयोजित मेले के दौरान जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में बताते हुए ‘गुड समैरिटन’ की जानकारी दी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, महिला एवं बाल अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, नए आपराधिक कानूनों और यातायात नियमों पर भी जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपदा हेल्पलाइन 1070 के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा नशे से संबंधित गोपनीय सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार और मजदूर न रखने की अपील की गई।
    1
    अल्मोड़ा। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत लमगड़ा क्षेत्र में आयोजित मेले में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने ऐड़ी देव मंदिर, चारखाम ज्वारनेडी में आयोजित मेले के दौरान जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में बताते हुए ‘गुड समैरिटन’ की जानकारी दी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, महिला एवं बाल अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, नए आपराधिक कानूनों और यातायात नियमों पर भी जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपदा हेल्पलाइन 1070 के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा नशे से संबंधित गोपनीय सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार और मजदूर न रखने की अपील की गई।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • सीईओ अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सेंचुरी मिल का सराहनीय स्वास्थ्य सेवा अभियान
    1
    सीईओ अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सेंचुरी मिल का सराहनीय स्वास्थ्य सेवा अभियान
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • हाउसिंग लोन में इनकम टैक्स रिटर्न का बड़ा फायदा, जानिए कैसे बढ़ती है आपकी फाइनेंशियल ताकत अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं और हाउसिंग लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR आपके लिए एक मजबूत हथियार साबित हो सकता है। कई लोग इसे सिर्फ टैक्स भरने की प्रक्रिया समझते हैं, लेकिन असल में यह आपकी आय, विश्वसनीयता और वित्तीय स्थिरता का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। सबसे पहले बात करें हाउसिंग लोन की, तो बैंक या फाइनेंशियल संस्थान जब भी आपको लोन देते हैं, तो वे आपकी इनकम और रिपेमेंट कैपेसिटी को जांचते हैं। यहां ITR बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर आपने नियमित रूप से 2 से 3 साल तक ITR फाइल किया है, तो बैंक को यह भरोसा होता है कि आपकी आय स्थिर है और आप समय पर लोन चुका सकते हैं। इससे लोन अप्रूवल जल्दी मिलता है और कई बार बेहतर ब्याज दर भी मिल सकती है। ITR का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे आपकी “क्रेडिबिलिटी” यानी वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है। खासकर अगर आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं या बिजनेस करते हैं, तो ITR ही आपकी इनकम का मुख्य प्रमाण बनता है। बिना ITR के ऐसे लोगों के लिए लोन लेना काफी मुश्किल हो सकता है। अब बात करें टैक्स बेनिफिट्स की, तो हाउसिंग लोन लेने पर भी ITR के जरिए आपको टैक्स में राहत मिलती है। आप प्रिंसिपल अमाउंट पर सेक्शन 80C के तहत छूट पा सकते हैं और ब्याज पर सेक्शन 24 के तहत अलग से टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसका मतलब यह है कि आप एक तरफ घर का सपना पूरा करते हैं और दूसरी तरफ टैक्स भी बचाते हैं। इसके अलावा ITR फाइल करने के और भी कई फायदे हैं। जैसे कि अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो वीजा के लिए ITR एक जरूरी दस्तावेज बन जाता है। कई एम्बेसी इसे आपकी आर्थिक स्थिति का प्रमाण मानती हैं। इसी तरह बड़ी रकम का बीमा लेने या किसी सरकारी टेंडर में भाग लेने के लिए भी ITR जरूरी होता है। ITR आपकी फाइनेंशियल हिस्ट्री को मजबूत बनाता है। जब आपके पास लगातार कई सालों का रिकॉर्ड होता है, तो भविष्य में आपको कार लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी आसानी से मिल जाती हैं। कुल मिलाकर, इनकम टैक्स रिटर्न सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह आपके आर्थिक जीवन को मजबूत बनाने का एक स्मार्ट टूल है। अगर आप समय पर और सही तरीके से ITR फाइल करते हैं, तो यह आपके लिए घर, लोन और बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के कई दरवाजे खोल देता है।
    1
    हाउसिंग लोन में इनकम टैक्स रिटर्न का बड़ा फायदा, जानिए कैसे बढ़ती है आपकी फाइनेंशियल ताकत
अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं और हाउसिंग लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR आपके लिए एक मजबूत हथियार साबित हो सकता है। कई लोग इसे सिर्फ टैक्स भरने की प्रक्रिया समझते हैं, लेकिन असल में यह आपकी आय, विश्वसनीयता और वित्तीय स्थिरता का सबसे बड़ा प्रमाण होता है।
सबसे पहले बात करें हाउसिंग लोन की, तो बैंक या फाइनेंशियल संस्थान जब भी आपको लोन देते हैं, तो वे आपकी इनकम और रिपेमेंट कैपेसिटी को जांचते हैं। यहां ITR बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर आपने नियमित रूप से 2 से 3 साल तक ITR फाइल किया है, तो बैंक को यह भरोसा होता है कि आपकी आय स्थिर है और आप समय पर लोन चुका सकते हैं। इससे लोन अप्रूवल जल्दी मिलता है और कई बार बेहतर ब्याज दर भी मिल सकती है।
ITR का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे आपकी “क्रेडिबिलिटी” यानी वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है। खासकर अगर आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं या बिजनेस करते हैं, तो ITR ही आपकी इनकम का मुख्य प्रमाण बनता है। बिना ITR के ऐसे लोगों के लिए लोन लेना काफी मुश्किल हो सकता है।
अब बात करें टैक्स बेनिफिट्स की, तो हाउसिंग लोन लेने पर भी ITR के जरिए आपको टैक्स में राहत मिलती है। आप प्रिंसिपल अमाउंट पर सेक्शन 80C के तहत छूट पा सकते हैं और ब्याज पर सेक्शन 24 के तहत अलग से टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसका मतलब यह है कि आप एक तरफ घर का सपना पूरा करते हैं और दूसरी तरफ टैक्स भी बचाते हैं।
इसके अलावा ITR फाइल करने के और भी कई फायदे हैं। जैसे कि अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो वीजा के लिए ITR एक जरूरी दस्तावेज बन जाता है। कई एम्बेसी इसे आपकी आर्थिक स्थिति का प्रमाण मानती हैं। इसी तरह बड़ी रकम का बीमा लेने या किसी सरकारी टेंडर में भाग लेने के लिए भी ITR जरूरी होता है।
ITR आपकी फाइनेंशियल हिस्ट्री को मजबूत बनाता है। जब आपके पास लगातार कई सालों का रिकॉर्ड होता है, तो भविष्य में आपको कार लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी आसानी से मिल जाती हैं।
कुल मिलाकर, इनकम टैक्स रिटर्न सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह आपके आर्थिक जीवन को मजबूत बनाने का एक स्मार्ट टूल है। अगर आप समय पर और सही तरीके से ITR फाइल करते हैं, तो यह आपके लिए घर, लोन और बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के कई दरवाजे खोल देता है।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • विडियो देखें-हल्द्वानी (उत्तराखंड) सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल करने और सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार HALDWANI डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की। 26 मार्च 2026 को पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैलने लगा। 27 मार्च 2026 को जब प्रथम पक्ष पुलिस चौकी में उपस्थित था, तभी द्वितीय पक्ष के तीन युवक चौकी परिसर में आकर झगड़ा करने लगे। पुलिस की समझाइश न मानने पर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 172 (2) BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि गुंडागर्दी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    विडियो देखें-हल्द्वानी (उत्तराखंड) 
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल करने और सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
HALDWANI डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की। 26 मार्च 2026 को पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैलने लगा।
27 मार्च 2026 को जब प्रथम पक्ष पुलिस चौकी में उपस्थित था, तभी द्वितीय पक्ष के तीन युवक चौकी परिसर में आकर झगड़ा करने लगे। पुलिस की समझाइश न मानने पर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 172 (2) BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि गुंडागर्दी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.