logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ललितपुर में दर्दनाक हादसा:* *सड़क पर बंधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत, 5 सेकेंड में थम गई जिंदगी* *ललितपुर में दर्दनाक हादसा:* *सड़क पर बंधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत, 5 सेकेंड में थम गई जिंदगी* ललितपुर। कोतवाली ललितपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। महज 5 सेकेंड के भीतर एक बाइक सवार की जिंदगी खत्म हो गई। हादसा नवोदय विद्यालय के पास उस समय हुआ, जब सड़क पर ट्रैक्टर से लकड़ी लोड की जा रही थी और सड़क के दोनों ओर आर-पार रस्सी बांधी गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को श्रीमती राजो ने कोतवाली ललितपुर में सूचना दी कि उनके पति रमेश ललितपुर से ग्राम दैलवारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नवोदय विद्यालय के पास बादाम सिंह द्वारा ट्रैक्टर से लकड़ी लोड की जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आर-पार रस्सी बांध रखी थी। रमेश जब बाइक से वहां से गुजर रहे थे, तभी वह रस्सी की चपेट में आ गए। रस्सी उनकी गर्दन में फंस गई और वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में कुछ ही सेकेंड के भीतर बाइक सवार के साथ हादसा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली ललितपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने भी जानकारी दी है। सुरक्षा में लापरवाही ने उजाड़ दिया परिवार सड़क पर इस तरह दोनों तरफ रस्सी बांधकर लकड़ी खींचने या लोड करने के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होना गंभीर सवाल खड़े करता है। महज कुछ सेकेंड की इस घटना ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया। सवाल यह है कि सड़क पर इस तरह रस्सी बांधकर काम करने से पहले सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? अगर समय रहते सावधानी बरती जाती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

9 hrs ago
user_Sandip mishra
Sandip mishra
Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

*ललितपुर में दर्दनाक हादसा:* *सड़क पर बंधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत, 5 सेकेंड में थम गई जिंदगी* *ललितपुर में दर्दनाक हादसा:* *सड़क पर बंधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत, 5 सेकेंड में थम गई जिंदगी* ललितपुर। कोतवाली ललितपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। महज 5 सेकेंड के भीतर एक बाइक सवार की जिंदगी खत्म हो गई। हादसा नवोदय विद्यालय के पास उस समय हुआ, जब सड़क पर ट्रैक्टर से लकड़ी लोड की जा रही थी और सड़क के दोनों ओर आर-पार रस्सी बांधी गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को श्रीमती राजो ने कोतवाली ललितपुर में सूचना दी कि उनके पति रमेश ललितपुर से ग्राम दैलवारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नवोदय विद्यालय के पास बादाम सिंह द्वारा ट्रैक्टर से लकड़ी लोड की जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आर-पार रस्सी बांध रखी थी। रमेश जब बाइक से वहां से गुजर रहे थे, तभी वह रस्सी की चपेट में आ गए। रस्सी उनकी गर्दन में फंस गई और वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में कुछ ही सेकेंड के भीतर बाइक सवार के साथ हादसा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली ललितपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने भी जानकारी दी है। सुरक्षा में लापरवाही ने उजाड़ दिया परिवार सड़क पर इस तरह दोनों तरफ रस्सी बांधकर लकड़ी खींचने या लोड करने के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होना गंभीर सवाल खड़े करता है। महज कुछ सेकेंड की इस घटना ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया। सवाल यह है कि सड़क पर इस तरह रस्सी बांधकर काम करने से पहले सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? अगर समय रहते सावधानी बरती जाती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ उत्तर प्रदेश की ललितपुर जिले में गुड्डू दुबे जिला पंचायत सदस्य के द्वारा अहिरवार समाज को टारगेट कर अभद्र भाषा जाति सूचक गाली एवं उन्हें विचलितकरने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जिसकी रिकॉर्डिंग वायरल
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
उत्तर प्रदेश की ललितपुर जिले में गुड्डू दुबे जिला पंचायत सदस्य के द्वारा अहिरवार समाज को टारगेट कर अभद्र भाषा जाति सूचक गाली  एवं उन्हें विचलितकरने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जिसकी रिकॉर्डिंग वायरल
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सावन माह के तीसरे सोमवार पर प्राचीन शिवालय मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन दिगौड़ा 17 अगस्त दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मऊ बुजुर्ग में सावन माह के तीसरे सोमवार पर प्राचीन शिवालय मंदिर में भगवान भोलेनाथ के कई भक्तों ने दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में भाग लिया। मंदिर के पुजारी भरत राम पटेरिया ने बताया है कि सावन मास के तीसरे सोमवार को मऊ बुजुर्ग के शिवालय मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सुंदरकांड, भजन कीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया व भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
    1
    सावन माह के तीसरे सोमवार पर प्राचीन शिवालय मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन

दिगौड़ा 17 अगस्त

दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मऊ बुजुर्ग में सावन माह के तीसरे सोमवार पर प्राचीन शिवालय मंदिर में भगवान भोलेनाथ के कई भक्तों ने दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

मंदिर के पुजारी भरत राम पटेरिया ने बताया है कि सावन मास के तीसरे सोमवार को मऊ बुजुर्ग के शिवालय मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सुंदरकांड, भजन कीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इसके बाद मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया व भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बनयानी में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का चक्का जाम, लगातार जारी है प्रदर्शन बनयानी में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का चक्का जाम, लगातार जारी है प्रदर्शन बल्देवगढ़। बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव में शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मजना-खरगापुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर शिक्षक के तबादले का विरोध किया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। विद्यार्थियों ने मांग की है कि शिक्षक का तबादला तत्काल निरस्त कर उन्हें पुनः बनयानी हाई स्कूल में पदस्थ किया जाए। प्रदर्शन के कारण मजना-खरगापुर मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। छात्र-छात्राएं अपनी मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को समझाइश देने का प्रयास किया। हालांकि छात्र अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि शिक्षक का स्थानांतरण निरस्त नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन छात्रों की मांग पर क्या निर्णय लेता है।
    1
    बनयानी में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का चक्का जाम, लगातार जारी है प्रदर्शन
बनयानी में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का चक्का जाम, लगातार जारी है प्रदर्शन
बल्देवगढ़। बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव में शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मजना-खरगापुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर शिक्षक के तबादले का विरोध किया।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। विद्यार्थियों ने मांग की है कि शिक्षक का तबादला तत्काल निरस्त कर उन्हें पुनः बनयानी हाई स्कूल में पदस्थ किया जाए।
प्रदर्शन के कारण मजना-खरगापुर मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। छात्र-छात्राएं अपनी मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को समझाइश देने का प्रयास किया। हालांकि छात्र अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि यदि शिक्षक का स्थानांतरण निरस्त नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन छात्रों की मांग पर क्या निर्णय लेता है।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शिक्षक के तबादले से नाराज छात्रों ने किया चक्का जाम-------- शिक्षक के तबादले से नाराज छात्रों ने किया चक्का जाम टीकमगढ़। बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव में छात्र-छात्राओं ने मजना-खरगापुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर दिया। छात्र शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले से नाराज हैं। उन्होंने स्थानांतरण निरस्त कर शिक्षक को वापस बनयानी स्कूल में पदस्थ करने की मांग की। चक्का जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब तक शिक्षक हरदास कुशवाहा को वापस स्कूल में पदस्थ नहीं किया जाता, तब तक उनकी मांग जारी रहेगी।
    1
    शिक्षक के तबादले से नाराज छात्रों ने किया चक्का जाम--------
शिक्षक के तबादले से नाराज छात्रों ने किया चक्का जाम
टीकमगढ़। बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव में छात्र-छात्राओं ने मजना-खरगापुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर दिया। छात्र शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले से नाराज हैं। उन्होंने स्थानांतरण निरस्त कर शिक्षक को वापस बनयानी स्कूल में पदस्थ करने की मांग की।
चक्का जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब तक शिक्षक हरदास कुशवाहा को वापस स्कूल में पदस्थ नहीं किया जाता, तब तक उनकी मांग जारी रहेगी।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ❤️❤️❤️🥰🥰🥰🥰 mahakal dj bijravan 🥰❤️🥰❤️🥰🌹🤞🌹🤞🌹🤞
    1
    ❤️❤️❤️🥰🥰🥰🥰
mahakal dj bijravan 
🥰❤️🥰❤️🥰🌹🤞🌹🤞🌹🤞
    user_Akash kushwaha
    Akash kushwaha
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टीकमगढ़ में बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। टीकमगढ़ में बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। टीकमगढ़-सागर हाईवे पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। ट्रक से 281 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के नरोसा नाला के पास पुलिस ने एक संदिग्ध आइसर ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में विशेष रूप से बनाई गई जगह में छिपाकर रखी गई 281 पेटी अवैध शराब जब्त की है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह शराब ग्वालियर से जबलपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस अब इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों और ट्रक मालिक का पता लगा रही है। आबकारी विभाग को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
    1
    टीकमगढ़ में बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है।
टीकमगढ़ में बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है।
टीकमगढ़-सागर हाईवे पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। ट्रक से 281 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के नरोसा नाला के पास पुलिस ने एक संदिग्ध आइसर ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में विशेष रूप से बनाई गई जगह में छिपाकर रखी गई 281 पेटी अवैध शराब जब्त की है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह शराब ग्वालियर से जबलपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस अब इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों और ट्रक मालिक का पता लगा रही है। आबकारी विभाग को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छात्रों ने स्कूल के सामने सड़क पर लगाया जाम, शिक्षक को स्कूल में पदस्थ करने की मांग टीकमगढ़ 18 अगस्त टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव के छात्र-छात्राओं ने आज मजना खरगापुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। छात्र-छात्राओं ने की मांग है कि स्कूल में पदस्थ रहे शिक्षक हरदास कुशवाहा का कुछ दिन पहले स्थानांतरण हुआ था, उसको निरस्त कर उन्हें वापस बनयानी स्कूल में पदस्थ किया जाए। शिक्षक के तबादले से नाराज होकर छात्र-छात्राओं ने सड़क को जाम कर दिया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षक हरदास कुशवाहा को वापस स्कूल में पदस्थ किए जाने तक उनकी यह मांग जारी रहेगी।
    1
    छात्रों ने स्कूल के सामने सड़क पर लगाया जाम, शिक्षक को स्कूल में पदस्थ करने की मांग

टीकमगढ़ 18 अगस्त

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव के छात्र-छात्राओं ने आज मजना खरगापुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

छात्र-छात्राओं ने की मांग है कि स्कूल में पदस्थ रहे शिक्षक हरदास कुशवाहा का कुछ दिन पहले स्थानांतरण हुआ था, उसको निरस्त कर उन्हें वापस बनयानी स्कूल में पदस्थ किया जाए।

शिक्षक के तबादले से नाराज होकर छात्र-छात्राओं ने सड़क को जाम कर दिया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षक हरदास कुशवाहा को वापस स्कूल में पदस्थ किए जाने तक उनकी यह मांग जारी रहेगी।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुडेरा विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही 11000 की लाइन टूटने से 6 गौ माता की गई जान अभी तो गौ माता की जान गई है अब न जाने कौन से बड़े हाद से का बुडेरा विद्युत विभाग इंतजार कर रहा है ग्राम पंचायत भैरा ग्वाल बाबा के पास का है मामला
    1
    बुडेरा विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही 11000 की लाइन टूटने से 6 गौ माता की गई जान अभी तो गौ माता की जान गई है अब न जाने कौन से बड़े  हाद से का बुडेरा विद्युत विभाग इंतजार कर रहा है ग्राम पंचायत भैरा ग्वाल बाबा  के पास का है मामला
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या टीकमगढ़। जिले के बमोरीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम इटाइली में पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में लल्लू कुशवाहा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान चचेरे रिश्तेदारों ने लल्लू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इटाइली गांव में पारिवारिक जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान लल्लू कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लल्लू को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बमोरीकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घरेलू और जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने मिलकर लल्लू कुशवाहा की हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल परिजनों के इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेजने की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने घटना को लेकर संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जमीन विवाद के चलते हुए इस खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारण तथा हत्या की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
    1
    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
टीकमगढ़। जिले के बमोरीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम इटाइली में पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में लल्लू कुशवाहा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान चचेरे रिश्तेदारों ने लल्लू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इटाइली गांव में पारिवारिक जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान लल्लू कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लल्लू को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बमोरीकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घरेलू और जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने मिलकर लल्लू कुशवाहा की हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल परिजनों के इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेजने की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
फिलहाल पुलिस ने घटना को लेकर संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जमीन विवाद के चलते हुए इस खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारण तथा हत्या की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.