Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.........
Social media (24 news)
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.........
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरकारी इंसास से चली गोली, कांस्टेबल की पत्नी की मौत; पति हिरासत में सहारनपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में गोली कांस्टेबल रिंकू की सरकारी इंसास राइफल से चलने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका सरिता की मौत प्रथम दृष्टया गनशॉट इंजरी से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दंपती के बीच पूर्व से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। कांस्टेबल रिंकू वर्ष 2016 बैच के सिपाही हैं और वर्तमान में पुलिस लाइन से संबद्ध थे। वह एंटी माइनिंग टास्क फोर्स में ड्यूटी कर रहे थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के सत्यापन के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जच्चा महिला की मौत के बाद न्यू हरियाणा हॉस्पिटल सीज,विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगा जच्चा महिला की मौत के बाद न्यू हरियाणा हॉस्पिटल सीज कस्बा गंगोह में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की एसीएमओ डॉ. धर्मवीर के नेतृत्व में टीम ने न्यू हरियाणा हॉस्पिटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की और अस्पताल को सीज कर दिया मृतका के पति ने अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं, ऑक्सीजन और तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था नहीं होने के आरोप लगाए थे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगा1
- 🇮🇳 ग्राम ठसका की ओर से स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश की आज़ादी, भाईचारे और आपसी एकता के इस पावन अवसर पर सभी ग्रामवासियों को दिल से मुबारकबाद। ❤️🤝 तिरंगा हमेशा शान से लहराता रहे और हमारा हिंदुस्तान यूँ ही तरक्की करता रहे। जय हिंद! 🇮🇳 #ग्राम_ठसका #स्वतंत्रता_दिवस #रक्षाबंधन #15अगस्त #भाईचारा #एकता #जय_हिंद1
- यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सरकार के विरोध में रोष प्रदर्शन यात्रा । सरकारी विरोधी लगे नारे । यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सरकार के विरोध में रोष प्रदर्शन यात्रा । सरकारी विरोधी लगे नारे ।1
- दिल तो बच्चा है जी! बच्चों की स्लाइड में खेलता दिखा लंगूर का बच्चा, VIDEO VIRAL 🐒❤️1
- जेन अल्फा अपने अधिकारों को लेकर कुछ ज़्यादा ही जागरूक हो गई है... लखनऊ। पढ़ाई में शिक्षक कम हैं तो शिकायत नहीं, सीधे सड़क पर उतरकर विरोध! राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को जेन अल्फा की जागरूकता का ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बुद्धेश्वर चौराहे पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में सड़क पर उतर आए और शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन करते हुए मार्ग जाम कर दिया। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देखते ही देखते व्यस्त मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान कन्नौज जा रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का काफिला भी जाम में फंस गया। मंत्री ने मौके पर रुककर छात्रों से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं और समझाकर छात्रों को स्कूल वापस ले गए। इसके बाद विद्यालय में बैठकर उन्होंने छात्रों और विद्यालय प्रबंधन से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने शिक्षकों की कमी सहित अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। छात्रों के इस कदम ने यह जरूर दिखा दिया कि नई पीढ़ी अब अपनी पढ़ाई और अधिकारों को लेकर पहले से कहीं अधिक सजग है। हालांकि सड़क जाम करना समाधान का रास्ता नहीं, लेकिन छात्रों की शिकायतों का समय रहते समाधान होना भी उतना ही जरूरी है।1
- *लोकसभा मे विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने मावलंकर हाल नई दिल्ली में मंच से किया संबोधित *1
- सहारनपुर देवबंद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर के देवबंद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर 2 अगस्त को आरोपी अरमान पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम केंदुकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी। 14 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर देवबंद पुलिस ने आरोपी अरमान को उसके गांव केंदुकी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- सहारनपुर से बड़ी खबर सिपाही की पत्नी ने सिपाही की राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या पिछले कई दिनों से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद सहारनपुर में कांस्टेबल की पत्नी की गोली लगने से मौत, सरकारी इंसास राइफल से चली गोली; कांस्टेबल हिरासत में सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस विभाग के वर्ष 2016 बैच के कांस्टेबल रिंकू की पत्नी सरिता की गोली लगने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया महिला की मौत गनशॉट इंजरी के कारण होना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली कांस्टेबल रिंकू की सरकारी इंसास राइफल से चली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील कर दिया। एफएसएल टीम द्वारा मौके से वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने कांस्टेबल रिंकू को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों ने दंपति के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद होने की बात बताई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों का सत्यापन कर रही है। बताया गया कि कांस्टेबल रिंकू वर्तमान में पुलिस लाइन से संबद्ध था और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स में ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है।1