उस्मानपुर में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मेरठ के आसद गैंग के तीन आरोपी घायल गिरफ्तार दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (शकरपुर टीम) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेरठ के कुख्यात आसद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही बाइक पर सवार तीन संदिग्ध बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने और सरेंडर करने के लिए ललकारा। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों बदमाशों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की एक गोली एसआई को छूते हुए निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। तीनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- क्राइम ब्रांच (ISC) दिल्ली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोगी गैंग के एक सहयोगी को मौजपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी नवंबर 2023 में वजीराबाद में व्यवसायी के घर पर फायरिंग और ₹50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। मौके से “गोगी गैंग” के नाम की पर्ची मिली थी और जांच में जेल में बंद आरोपियों के इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड का लिंक भी सामने आया। आरोपी को अदालत पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित कर चुकी थी। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।1
- हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बनकर धमकी देने वाला निकला ‘अकेला खिलाड़ी’, AATS ने किया गिरफ्तार। नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की AATS टीम ने जबरन वसूली के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद को कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बताकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी किसी गैंग से जुड़ा नहीं था, बल्कि अकेले ही गैंग का नाम लेकर भय का माहौल बना रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास @ विक्की (32) निवासी ग्राम बांकर, नरेला, दिल्ली के रूप में हुई है। वह स्नातक शिक्षित है और प्रारंभिक जांच में उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। 10 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को अशोक विहार निवासी रजत गुप्ता ने शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बताकर उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है। आरोपी करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की सेक्टर-23, रोहिणी स्थित संपत्ति अपने नाम ट्रांसफर कराने का दबाव बना रहा था। शिकायत के आधार पर थाना अशोक विहार में FIR संख्या 546/2025 धारा 308(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच AATS को सौंपी गई। तकनीकी विश्लेषण से खुला राज मामले की गंभीरता को देखते हुए SI रवि सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान स्थापित की गई। 4 फरवरी 2026 को योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे ग्राम बांकर, नरेला से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त एक आई-फोन भी बरामद किया गया है। संपत्ति विवाद का उठाया फायदा पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह विवादित संपत्तियों के कारोबार से जुड़ा है। संबंधित प्लॉट वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता के परिवार के नाम पंजीकृत हो गया था। जब वह वैधानिक माध्यम से संपत्ति हासिल करने में असफल रहा और शिकायतकर्ता ने संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया, तो उसने गैंग का नाम लेकर डराने की साजिश रची। आरोपी ने अपने सहयोगी नितिन डबास के साथ मिलकर अन्य व्यक्तियों को गैंग सदस्य बनकर धमकी देने के लिए लगाया। पुलिस अन्य सह-आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गैंग का नाम लेकर पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और संपत्ति हड़पने की पूरी योजना बना ली थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर साजिश को विफल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी पड़ताल की जा रही है।1
- Disgusting to see such conditions of public infrastructure.1
- “राइट टू रिकॉल – क्या इसे लागू किया जाना चाहिए?” अपनी राय ज़रूर दें हाँ /ना1
- मोदी जी का केरल मिशन शुरू, फूड सिक्योरिटी तोड़ी गई राहुल गांधी बोले, ट्रैप डील के खिलाफ इंडि बंधन का प्रदर्शन, राहुल की सदस्यता रद्द हो चुनाव पर पाबंदी लगे निशीकांत की मांग, कांग्रेसी सांसदों का स्पीकर कक्ष में अभद्रता और वन नेशन वन इलेक्शन में जुड़े पूर्व न्यायाधीश.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर ....1
- दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के आजादपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात। कपड़े की दुकान में घुसकर बदमाशों ने 25 वर्षीय रिहान पर चाकुओं से हमला किया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ##Azadpur #DelhiCrime #StabbingCase #CrimeNews #DelhiPolice #BreakingNews #LawAndOrder #MarketAttack #HindiNews1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1