logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की: सरई में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव। सी न्यूज़ संवाददाता न्यूज | सरई (सिंगरौली) नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 4 (थाना रोड) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। एडवोकेट गोमती जायसवाल के निवास पर चल रही इस संगीतमय कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ,पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वामन अवतार और कृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन। कथा व्यास पूज्या देवी चित्रा शुक्ला ने कथा के चौथे दिन भगवान के वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और विनाशकारी शक्तियों के अंत के लिए अवतार लेते हैं। भगवान का अवतार केवल कंस के वध के लिए नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति की स्थापना के लिए भी था। भक्ति में डूबे श्रद्धालु, आकर्षण का केंद्र रही झांकी। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग के दौरान बाल गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। कान्हा के जन्म की खुशी में महिलाओं और बच्चों ने जमकर भजन-कीर्तन किया और नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इलाके में भक्तिमय माहौल। इस धार्मिक आयोजन की मुख्य आयोजक एडवोकेट गोमती जायसवाल एवं एडवोकेट जावित्री जायसवाल हैं। कार्यक्रम में थाना रोड क्षेत्र सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में भगवान की अन्य बाल लीलाओं और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।

4 days ago
user_Mithilesh Kumar Yadav
Mithilesh Kumar Yadav
Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
4 days ago
73f86d5d-3420-4b24-9b27-8614fecd3a9e

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की: सरई में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव। सी न्यूज़ संवाददाता न्यूज | सरई (सिंगरौली) नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 4 (थाना रोड) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। एडवोकेट गोमती जायसवाल के निवास पर चल रही इस संगीतमय कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ,पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वामन अवतार और कृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन। कथा व्यास

47e7acc1-2e1c-461d-aad6-c4e1c5e6e84d

पूज्या देवी चित्रा शुक्ला ने कथा के चौथे दिन भगवान के वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और विनाशकारी शक्तियों के अंत के लिए अवतार लेते हैं। भगवान का अवतार केवल कंस के वध के लिए नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति की स्थापना के लिए भी था। भक्ति में डूबे श्रद्धालु, आकर्षण का केंद्र रही झांकी। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग के दौरान बाल गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई, जो

श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। कान्हा के जन्म की खुशी में महिलाओं और बच्चों ने जमकर भजन-कीर्तन किया और नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इलाके में भक्तिमय माहौल। इस धार्मिक आयोजन की मुख्य आयोजक एडवोकेट गोमती जायसवाल एवं एडवोकेट जावित्री जायसवाल हैं। कार्यक्रम में थाना रोड क्षेत्र सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में भगवान की अन्य बाल लीलाओं और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Singrauli RTO विभाग द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले वाहनों पर तावड़ तोड़ की गई कार्यवाही
    1
    Singrauli RTO विभाग द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले वाहनों पर तावड़ तोड़ की गई कार्यवाही
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by User3943
    1
    Post by User3943
    user_User3943
    User3943
    Voice of people Singrauli, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • बृजेश भैया के तिलक में सभी अपने लोगों से मिलन हुआ, हंसी-खुशी और प्यार भरे पलों ने दिन को यादगार बना दिया 💐✨
    1
    बृजेश भैया के तिलक में सभी अपने लोगों से मिलन हुआ, हंसी-खुशी और प्यार भरे पलों ने दिन को यादगार बना दिया 💐✨
    user_JITENDRA KUMAR BIYAR
    JITENDRA KUMAR BIYAR
    Actor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | मऊगंज रेलबाजी के चक्कर में जानलेवा स्टंट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत। बाइक पर सवार तीन युवक हाथ में कट्टा लेकर स्टंट करते हुए नजर आए। कुछ ही दूरी पर चलती ट्रक से भिड़ंत, मौके पर ही तीनों की मौत। घटना के बाद इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | मऊगंज
रेलबाजी के चक्कर में जानलेवा स्टंट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत।
बाइक पर सवार तीन युवक हाथ में कट्टा लेकर स्टंट करते हुए नजर आए।
कुछ ही दूरी पर चलती ट्रक से भिड़ंत, मौके पर ही तीनों की मौत।
घटना के बाद इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।
    user_Saud pathan patrakar
    Saud pathan patrakar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • si grauli Kya kya ho rahe hai dost aap bhi mdt kariye ,,, जय हिंद
    2
    si grauli Kya kya ho rahe hai dost aap bhi mdt kariye ,,, जय हिंद
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ​बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। हरैया क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) अजीत कुमार सिंह को एक महिला ने उनके ही कार्यालय में जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि यह महिला विभाग में तैनात लाइनमैन मिश्रीलाल की पत्नी है, जिसे जेई द्वारा नौकरी से हटाए जाने के बाद वह आक्रोशित थी। ​हाथापाई और बदसलूकी का लाइव वीडियो ​करीब 36 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली घर का दफ्तर किसी अखाड़े में तब्दील हो गया है। वीडियो की शुरुआत में ही महिला और जेई के बीच तीखी बहस हो रही है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में जेई महिला का हाथ पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं, जिसके जवाब में महिला ने भी जेई पर हमला बोल दिया। दफ्तर के बाहर भी दोनों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की चलती रही। ​जेई का विवादों से पुराना नाता! ​स्थानीय लोगों और विभागीय सूत्रों की मानें तो जेई अजीत कुमार सिंह पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। उन पर कर्मचारियों और आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों ने उनके खिलाफ कार्यालय का घेराव किया था। ताजा मामले में लाइनमैन मिश्रीलाल को सेवा से मुक्त किए जाने के बाद उनकी पत्नी सीधे 'इंसाफ' मांगने पहुंची थी, जिसने वहां मौजूद सभी को सन्न कर दिया। ​दहशत में कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस ​घटना के समय दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग मूकदर्शक बने रहे या मोबाइल पर वीडियो बनाते दिखे। हालांकि, इस मारपीट के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में खलबली है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ​बड़ा सवाल: क्या विभागीय कार्रवाई का बदला इस तरह हिंसा से लेना जायज है? या जेई का महिला के साथ हाथ पकड़कर खींचना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है? ​नोट: यह समाचार वीडियो में दी गई जानकारी और 'राष्ट्रहित की आवाज' न्यूज़ के विजुअल्स पर आधारित है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
    1
    ​बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। हरैया क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) अजीत कुमार सिंह को एक महिला ने उनके ही कार्यालय में जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि यह महिला विभाग में तैनात लाइनमैन मिश्रीलाल की पत्नी है, जिसे जेई द्वारा नौकरी से हटाए जाने के बाद वह आक्रोशित थी।
​हाथापाई और बदसलूकी का लाइव वीडियो
​करीब 36 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली घर का दफ्तर किसी अखाड़े में तब्दील हो गया है। वीडियो की शुरुआत में ही महिला और जेई के बीच तीखी बहस हो रही है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में जेई महिला का हाथ पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं, जिसके जवाब में महिला ने भी जेई पर हमला बोल दिया। दफ्तर के बाहर भी दोनों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की चलती रही।
​जेई का विवादों से पुराना नाता!
​स्थानीय लोगों और विभागीय सूत्रों की मानें तो जेई अजीत कुमार सिंह पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। उन पर कर्मचारियों और आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों ने उनके खिलाफ कार्यालय का घेराव किया था। ताजा मामले में लाइनमैन मिश्रीलाल को सेवा से मुक्त किए जाने के बाद उनकी पत्नी सीधे 'इंसाफ' मांगने पहुंची थी, जिसने वहां मौजूद सभी को सन्न कर दिया।
​दहशत में कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस
​घटना के समय दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग मूकदर्शक बने रहे या मोबाइल पर वीडियो बनाते दिखे। हालांकि, इस मारपीट के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में खलबली है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
​बड़ा सवाल: क्या विभागीय कार्रवाई का बदला इस तरह हिंसा से लेना जायज है? या जेई का महिला के साथ हाथ पकड़कर खींचना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है?
​नोट: यह समाचार वीडियो में दी गई जानकारी और 'राष्ट्रहित की आवाज' न्यूज़ के विजुअल्स पर आधारित है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • ट्रेंडिंग में आकर दिखाई ब
    1
    ट्रेंडिंग में आकर दिखाई ब
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • टोल प्लाजा वाला जबरदस्ती नहीं सुधरेंगे जबकि गाड़ी का पेपर सब ओके रहा था तब पर भी पैसा ले लेते हैं जबरदस्ती, जिला सिंगरौली पत्ता देलदह में कभी ना सुधरेंगे टोल प्लाजा वाला
    4
    टोल प्लाजा वाला जबरदस्ती नहीं सुधरेंगे जबकि  गाड़ी का पेपर सब ओके रहा था तब पर भी पैसा ले लेते हैं जबरदस्ती, जिला सिंगरौली पत्ता देलदह में कभी ना सुधरेंगे टोल प्लाजा वाला
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.