logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घालुवाल में गमगीन माहौल के बीच पंचतत्व में विलीन शहीद कुलवंत सिंह, अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान दुर्घटना में हुए शहीद, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

on 11 March
user_ऊना की खबर
ऊना की खबर
Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
on 11 March

घालुवाल में गमगीन माहौल के बीच पंचतत्व में विलीन शहीद कुलवंत सिंह, अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान दुर्घटना में हुए शहीद, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें

फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

  • user_User2808
    User2808
    Morang, Kinnaur
    😂
    on 16 March
  • user_Ram Lok
    Ram Lok
    Bharari, Bilaspur
    🙏
    on 12 March
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गाँव भोला (हरितल्याङ्गर) में सोमवार दोपहर के समय एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस हादसे में रतनी देवी पत्नी अमरनाथ का स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय परिवार के सदस्य घर का कामकाज निपटाकर खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक रतनी देवी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पूरा मकान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में घर का सारा सामान, अनाज और जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घुमारवी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, हल्का पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
    4
    घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गाँव भोला (हरितल्याङ्गर) में सोमवार दोपहर के समय एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस हादसे में रतनी देवी पत्नी अमरनाथ का स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय परिवार के सदस्य घर का कामकाज निपटाकर खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक रतनी देवी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पूरा मकान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में घर का सारा सामान, अनाज और जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घुमारवी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, हल्का पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है
स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कांगड़ा के कच्छयारी चौक पर कार और बाइक की टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक सवार सुरक्षित है
    1
    कांगड़ा के कच्छयारी चौक पर कार और बाइक की टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक सवार सुरक्षित है
    user_SHARMA AS
    SHARMA AS
    its A Digital news website and web tv कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*
    1
    *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    17 hrs ago
  • 📰 सोलन के बानली गांव में 10 महीनों से बंद सड़क, बीमारों को चारपाई पर ढोने को मजबूर ग्रामीण पवन सिंघ
    1
    📰 सोलन के बानली गांव में 10 महीनों से बंद सड़क, बीमारों को चारपाई पर ढोने को मजबूर ग्रामीण
पवन सिंघ
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • https://www.facebook.com/share/r/17NkZJN88V/
    1
    https://www.facebook.com/share/r/17NkZJN88V/
    user_Ravi thukral
    Ravi thukral
    Video Creator Bhuntar, Kullu•
    16 hrs ago
  • दो प्रवासियों द्वारा एक पंजाबी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रवासियों ने युवक को कमरे के अंदर पकड़कर जमकर पीटा। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ… जब युवक को गुस्सा आया, तो वह बाहर निकला और उसने भी दोनों प्रवासियों को पकड़कर जमकर पीटा। घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 📹 इस पूरी घटना की लाइव तस्वीरें आप देख सकते हैं हिमाचल पंजाब न्यूज़ पर। देखिए आगे क्या हुआ, किस तरह बढ़ा यह विवाद और क्या रही पूरी सच्चाई… #himachalpunjabnews
    1
    दो प्रवासियों द्वारा एक पंजाबी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रवासियों ने युवक को कमरे के अंदर पकड़कर जमकर पीटा।
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ…
जब युवक को गुस्सा आया, तो वह बाहर निकला और उसने भी दोनों प्रवासियों को पकड़कर जमकर पीटा।
घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
📹 इस पूरी घटना की लाइव तस्वीरें आप देख सकते हैं हिमाचल पंजाब न्यूज़ पर।
देखिए आगे क्या हुआ, किस तरह बढ़ा यह विवाद और क्या रही पूरी सच्चाई… #himachalpunjabnews
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया। विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया।
विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ✨ नोएडा के सेक्टर 70 स्थित व्हाइट बैंक्वेट में 12 अप्रैल को ग्लैमर, स्टाइल और टैलेंट का शानदार संगम देखने को मिला ✨ एस. के. प्रोडक्शन और पीयू प्रोडक्शन द्वारा आयोजित “एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट, रनवे एंड एशिया इंटरनेशनल अवार्ड 2026” बेहद भव्य अंदाज़ में सम्पन्न हुआ 💫 👑 देशभर से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया 🌟 विनर्स और ब्रांड एंबेसडर्स ने अपने टैलेंट से शो में चार चांद लगा दिए 🎤 सेलेब्रिटी जूरी और खास मेहमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया यह आयोजन सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि उभरती प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ
    1
    ✨ नोएडा के सेक्टर 70 स्थित व्हाइट बैंक्वेट में 12 अप्रैल को ग्लैमर, स्टाइल और टैलेंट का शानदार संगम देखने को मिला ✨
एस. के. प्रोडक्शन और पीयू प्रोडक्शन द्वारा आयोजित “एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट, रनवे एंड एशिया इंटरनेशनल अवार्ड 2026” बेहद भव्य अंदाज़ में सम्पन्न हुआ 💫
👑 देशभर से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया
🌟 विनर्स और ब्रांड एंबेसडर्स ने अपने टैलेंट से शो में चार चांद लगा दिए
🎤 सेलेब्रिटी जूरी और खास मेहमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया
यह आयोजन सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि उभरती प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.