Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी संभल को सौंपा है। संगठन ने मुरादाबाद मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं
Eslam Ali
संभल में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी संभल को सौंपा है। संगठन ने मुरादाबाद मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करेली थाना क्षेत्र की चाट वाली गली में 45 वर्षीय पिता गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल ने अपने 18-20 वर्षीय बेटे प्रियांशु जायसवाल की हत्या कर दी। आरोपी को अपने बेटे का अपनी पत्नी (बेटे की मां) के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने झगड़े के दौरान बेटे के सिर पर जूसर के हैंडल या लोहे की किसी वस्तु से वार कर दिया, जिससे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह (25 अप्रैल 2026 के आसपास) परिवार छत पर सोया हुआ था। पप्पू जायसवाल, जो शराब का आदी बताया जाता है और कोई नियमित काम नहीं करता था, अचानक बेटे पर आरोप लगाने लगा। उसने प्रियांशु पर अपनी पत्नी रंजना जायसवाल के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। दोनों के बीच तीखा झगड़ा हो गया। गुस्से में पप्पू ने जूस बनाने वाले मशीन के हैंडल या लोहे की किसी भारी वस्तु से प्रियांशु के सिर पर बार-बार वार किया। शोर सुनकर मां और अन्य भाई दौड़े तो देखा कि प्रियांशु खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आरोपी पप्पू ने परिवार वालों को धमकाया और भाग निकला। प्रियांशु परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और सब्जी बेचकर या छोटा-मोटा काम करके घर चलाता था। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने पप्पू को सनकी और नशे का आदी बताया है। उन्होंने मां-बेटे के अवैध संबंधों वाले आरोप को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। पुलिस ने आरोपी पप्पू जायसवाल को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एसीपी निकिता श्रीवास्तव और डीसीपी (सिटी) मनीष कुमार शांडिल्य ने प्रारंभिक जांच में पिता के शक को हत्या का मुख्य कारण बताया है।1
- यदि आप भारतीय मुस्लिम हैं, तो आपके खिलाफ लगे आरोपों की जांच या उन्हें साबित करने की कोई आवश्यकता नहीं है—आपका मुस्लिम होना ही आपके अपराध का प्रमाण माना जाता है। अलथान में, अज़ीज़ नाम के एक व्यक्ति पर पाटीदार समुदाय की एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने उसे घुमाया और सजा के लिए भीड़ के हवाले कर दिया; यहां तक कि पुलिसकर्मियों ने भी उस पर हमला किया।1
- Post by Junaid Junaid1
- Post by Asif1
- मुरादाबाद/ चंदौसी: गुमथल रोड पर मोबिल फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लगी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। आग लगने के समय आसमान में उठता काला धुआं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आसपास जनपदों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलाई गई हैं। आसमान में धुएं के काले गुब्बार उठ रहे हैं।1
- बरेली के शाही थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दिन ही दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 वर्षीय देवेंद्र मौर्य, जिसकी बारात रिठौरा के उद्दानापुर गांव जानी थी, उसका शव सुबह एक आम के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही घर में लग्न का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ था और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन सुबह मिली इस खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना में कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि शव जिस हालत में मिला, वह आत्महत्या पर संदेह पैदा करता है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। 👉 क्या यह आत्महत्या है या साजिश? 👉 आखिर शादी के दिन ही क्या हुआ देवेंद्र के साथ? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।1
- हापुड़ ➡गाजियाबाद का दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया ➡वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे का ब्लडप्रेशर बढ़ा और वह गिर पड़ा ➡दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया ➡दुल्हन ने दूल्हे पर "दारूबाज" होने का आरोप लगाया और शादी से इंकार कर दिया ➡पूरी बारात बंधक बनायी गयी और जिसने विरोध किया उसको "खुराक" मिली #Hapur |1
- Post by Junaid Junaid1
- कांठ तहसील व थाना कांठ के ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा में परिवर्तन पार्क में जाटव समाज को भड़काकर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रात में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रात ना में परिवर्तन पार्क में आग लगा दी गई। एवं उसे पार्क में रखें ईंधन एवं कुड़ियों के ढेर में आगजनी की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा अप्रिय घटना या बवाल होने से टल गया। ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा में परिवर्तन पार्क बना हुआ है इस पार्क में सोलर वाटर पंप लगा हुआ है। इसी परिवर्तन पार्क के परिसर में गांव के ही कुछ शरारती असामाजिक तत्वों ने जो समाजवादी पार्टी से संबंध रखते हैं भाजपा पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए जाटव समाज का प्रधानी या विधानसभा के चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए उनको भड़का कर उल्टा सीधा पाठ पढ़ाकर गांव की फिजा एवं सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गई। रात्रि में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई एवं ध्वज व होडिंग लगा दिए। इससे पहले भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इन्हीं शरारती तत्वों ने शोभायात्रा निकाली जो की एक नई परंपरा थी। उसके उपरांत परिवर्तन पार्क के परिसर में पड़ी कुड़ियों के ढेर में एवं अन्य समान में आगजनी की गई। आसपास के स्थानीय लोगों ने देखा तो आज उग्र रूप ले रही थी तभी तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। खाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड को सूचना दी उसके उपरांत आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने रात्रि में ही उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सभी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर आकर मौका मुआयना किया। एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को सूचना देकर स्थिति को काबू स करने के लिए बुलाया गया। पुलिस ब प्रशासन एवं संभ्रांत नागरिकों ने प बहुत ही सक्रियता एवं सूझबूझ से रात्रि में ही डॉ अंबेडकर की प्रतिमात को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। ि सभी को समझाकर शांति वार्ता म की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मैं ल निर्देशित किया की कोई भी कार्य म या नई परंपरा बिना परमिशन के नहीं की जा सकती आप सभी क लोग इसकी परमिशन कर लीजिए ह प्रतिमा को यथावत लगाने दिया स जाएगा।2