Shuru
Apke Nagar Ki App…
महतारी वंदन से उर्मिला को मिला आर्थिक संबल, राखी पर भाई को देंगी मिठाई दंतेवाड़ा में महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का जरिया बन रही है। योजना से मिलने वाली हर महीने एक हजार रुपये की राशि से उर्मिला बघेल को परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। रक्षाबंधन पर वे इसी राशि से अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने की तैयारी कर रही हैं। उर्मिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं और होटल का संचालन कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना की राशि से गैस सिलेंडर, घरेलू सामान और बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग मिलता है। उर्मिला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए योजना को महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सहारा बताया।
Prachi thakur
महतारी वंदन से उर्मिला को मिला आर्थिक संबल, राखी पर भाई को देंगी मिठाई दंतेवाड़ा में महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का जरिया बन रही है। योजना से मिलने वाली हर महीने एक हजार रुपये की राशि से उर्मिला बघेल को परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। रक्षाबंधन पर वे इसी राशि से अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने की तैयारी कर रही हैं। उर्मिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं और होटल का संचालन कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना की राशि से गैस सिलेंडर, घरेलू सामान और बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग मिलता है। उर्मिला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए योजना को महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सहारा बताया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- दंतेवाड़ा में लगातार बारिश, शंखनी-डंकनी नदी उफान पर... दंतेवाड़ा में लगातार हो रही बारिश के चलते शंखनी-डंकनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव तेज और पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजर नदी के बढ़ते जलस्तर पर बनी हुई है। बारिश का दौर जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।2
- टेट मुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन टेट मुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन सुकमा, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक के आह्वान पर मंगलवार को सुकमा जिला मुख्यालय में टेट मुक्ति रैली एवं एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के बाद शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्रीय मांग पत्र संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम सुकमा सूरज कश्यप को सौंपा। जिला संचालक आशीष राम एवं उमेंद गोटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से राहत देने, पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पेंशन एवं अन्य सेवा लाभ देने तथा केंद्रीय वेतनमान के अनुरूप वेतन विसंगति दूर करने की मांग रखी। मोर्चा ने 13 फरवरी 2026 को जारी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने और अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की है। जिला संचालक आशीष राम ने कहा कि शासन को शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। मांगें पूरी नहीं होने पर मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं जिला संचालक उमेंद गोटी ने कहा कि शिक्षकों की आगे की रणनीति तैयार है और सभी शिक्षक एकजुट हैं। उन्होंने इसे शिक्षकों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई बताया। धरना-रैली में चैतू राम सेठिया, किरण मरकाम, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, दूजाल पटेल, नरेंद्र धुर्वे, मनोज पोया, मनेश्वर जुर्री, अनुपम नाग, विमला ध्रुव, जागीर खान, डी. गोपाल, सीता राम कटतम, अल्बर्ट टोप्पो, फिरोज खान, परिणीता कश्यप, पूजा कोसरिया, लक्ष्मी यादव, संतोष सोरी, सुरेश सोरी, वैशाली झंवर, सपना सामंत सहित जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।2
- खबर का असर सुकमा -नगरपालिका द्वारा आज कोतवाली के आगे मैन रोड व राजवाड़ा से कलेक्टरोट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी के साथ जारी। खबर का असर सुकमा : नगरपालिका द्वारा आज कोतवाली के आगे मैन रोड व राजवाड़ा से कलेक्टरोट रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी के साथ जारी।1
- केशकाल: धनोरा में हल्बा समाज की बड़ी बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन; नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी धनोरा (केशकाल): बदवर धनोरा में सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज, 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोंडागांव जिले के सभी ब्लॉकों में युवा प्रभाग के गठन और युवाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 11 पॉलीग्रामों से युवा, युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वसम्मति से युवा प्रभाग के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में युवा एकता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कृति, सेवा कार्य और नशामुक्त समाज निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।1
- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट मार्ग की बदहाली और लाइट व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन* *राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट मार्ग की बदहाली और लाइट व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन* सुकमा जिला मुख्यालय में राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की बदहाली एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा जिला अस्पताल परिसर के आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने को लेकर ध्यानाकर्षण के लिए सड़क पर दो घंटे से अधिक समय तक बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं एस्सार क्षेत्र तक सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय और अस्पताल परिसर तक समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मामले को लेकर नगरपालिका के सीएमओ मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर लाइट एवं संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार कर दिया जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मरकाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा और तीन दिनों के भीतर गड्ढे भरने का काम पूरा कर दिया जाएगा। सड़क की पेंच रिपेयरिंग के लिए पहले टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब पुनः टेंडर प्रक्रिया की जाएगी और तत्काल पेंच रिपेयरिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रशासन एवं संबंधित विभागों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आश्वासन के अनुरूप समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। जनता को लंबे समय से हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क और प्रकाश व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजेश नाग जिलाध्यक्ष बस्तरिया राज युवा मोर्चा,दीपक नेताम पार्षद, सोलोमन गाड़ा जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मौजूद रहकर घंटों तक नारेबाजी करते रहे।2
- सर्पदंश से एक महिला की मौके पर मौत, परिवार में मातम पसरी।1
- बीजापुर में नेशनल हाईवे से अनियंत्रित होकर उतरा ट्रेलर बीजापुर में नेशनल हाईवे से अनियंत्रित होकर उतरा ट्रेलर1