श्रद्धालुओ की बलेनो कार को बदमाशों ने की लूटपाट की कोशिश, हुऐ नाकाम रिपोर्ट विपिन पांडेय ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या के मुहावरा बाईपास पर देर रात लूटपाट की खौफनाक कोशिश, बलेनो कार पर बदमाशों ने किया पथराव! अयोध्या में रामलला के दर्शन और भ्रमण के लिए आ रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। थाना कोतवाली अयोध्या की रानोपाली पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले व्यस्त मुहावरा बाईपास पर बीती रात करीब 11:15 बजे हाईवे रॉबरी की एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच से अपनी बलेनो कार से लौट रहे एक परिवार को बाईपास पर पहले से घात लगाए खड़े 5-6 अज्ञात बदमाशों ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। रात के समय खतरे का अंदेशा होते ही जब पीड़ितों ने गाड़ी नहीं रोकी, तो बेखौफ बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट के इरादे से चलती गाड़ी पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया, जिससे कार का पिछला शीशा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि पीड़ित परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी नहीं रोकी और अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में कामयाब रहे। इस सनसनीखेज घटना के दौरान मौके पर मौजूद हमलावरों की स्प्लेंडर बाइक का नंबर (UP 43 AW 8290) सामने आ गया है। जिस तरह से एक चलते-फिरते और व्यस्त बाईपास पर बदमाशों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है, वह यह साफ दर्शाता है कि अयोध्या आने वाले यात्रियों को आए दिन ऐसे असामाजिक तत्वों का खौफ झेलना पड़ रहा है। अब यह प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है कि बाइक नंबर रूपी अहम सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस इन लुटेरों को कितनी जल्दी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचाती है।

- अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।1
- लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा गोसाईगंज/अयोध्या गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।1
- झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर 4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई1
- किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।। अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।1
- अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है। @all1
- मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई (#हापुड़) लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही। अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? ब्यूरो रिपोर्ट1
- *अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या* अंबेडकर नगर (अकबरपुर)। मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्याअंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है।मृतक बच्चों की पहचान महरुआ निवासी नियाज की पत्नी के पुत्र शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई है। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा !!1
- अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग (जौनपुर खेतासराय) शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए सपने बताते चलें कि शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास कल शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के मुताबिक जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट1